Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस का मिशन 'सरकार रिटर्न्स', आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं प्रियंका गांधी
{"_id":"653f698e88cd496df80f7af8","slug":"chhattisgarh-election-2023-priyanka-gandhi-is-on-a-tour-of-chhattisgarh-today-2023-10-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस का मिशन 'सरकार रिटर्न्स', आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 30 Oct 2023 03:39 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 30 Oct 2023 03:39 PM IST
खास बातें
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी उफान पर है। प्रचार-प्रसार जोरों पर है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी और काग्रेस के स्टार प्रचारकों का दौरा बढ़ते जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। प्रियंका से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां देखिए।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी और सीएम बघेल
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:33 PM, 30-Oct-2023
हमने जो वादा किया, उसे पूरा किया- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने वादा किया था जैसे ही सरकार आएगी उसके कुछ दिन बाद ही खैरागढ़ जिला बन गया, कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश के बिजली बिल माफ होगा, 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, महिला समूह के ऋणों को माफ किया जाएगा, 100 नये ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनेंगे, सड़क दुर्घटना और आकस्मिक दुर्घटनाओं में छत्तीसगढ़ निवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी,परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6000 से अधिक वाहन मालिकों के 2018 तक के बकाया कर्ज की माफी की जाएगी। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही सभी वादे पूरे किए जाएंगे। प्रदेश में फिर एक बार सरकार बनती है तो जितने भी वादे आज किया जा रहे हैं सभी पूरे किए जाएंगे।
02:32 PM, 30-Oct-2023
छत्तीसगढ़ का मॉडल गुजरात मॉडल से भी अच्छा है- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा छत्तीसगढ़ का मॉडल गुजरात मॉडल से भी अच्छा है, वह तो दिखावे का मॉडल था, लाखों किसानों को करोड़ों रुपए की सब्सिडी दी गई है, लाखों किसानों का कर्ज माफ किया गया है, बिजली बिल आधा किया है, वन उपज के जरिए आय बढ़ाई गई, मिलेट के बड़े-बड़े प्रोडक्शन के प्लांट लगाए गए, बस्तर जो हिंसा के लिए जाना जाता था आज अपने मिलेट के लिए जाना जा रहा है। अपनी संस्कृति के लिए जाना जा रहा है इतने सारे बड़े-बड़े काम किए हैं।
विज्ञापन
02:27 PM, 30-Oct-2023
प्रियंका का शिवराज सरकार पर हमला
प्रियंका गांधी ने एमपी की शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एमपी में सरकार ने कुछ नहीं किया। चुनाव आते ही मीठी-मीठी बाते करते हैं और चुनाव जीतने के बाद सब भूल जाते हैं । प्रियंका ने कहा कि एमपी में महिलाओं के लिए कुछ काम नहीं हुआ है। चुनाव करीब आते सीएम लाड़ली बहना योजना लेकर आ जाते हैं।02:25 PM, 30-Oct-2023
किसानों को परेशान किया जा रहा है- प्रियंका
जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसानों के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। केन्द्र सरकार सिर्फ अपने उद्योगपति दोस्तों को खुश करने में लगी है।02:23 PM, 30-Oct-2023
प्रियंका गांधी ने कहा कि गुजरात मॉडल फेल हो चुका
प्रियंका गांधी ने कहा कि गुजरात मॉडल फेल हो चुका है। अब हर तरफ छत्तीसगढ़ मॉल की चर्चा हो रही है। सीएम बघेल की अगुवाई में प्रदेश तरक्की कर रहा है।02:20 PM, 30-Oct-2023
प्रियंका गांधी का केन्द्र सरकार पर हमला
प्रियंका गांधी ने कहा कि केन्द्र की सरकार देश और प्रदेश की संपत्ति को छीन रही है। भूपेश बघेल ने प्रदेश की संपत्ति को जनता को वापस देने का काम किया है। केन्द्र सरकार उद्योगपतियों का भला करने में जुटी है। केन्द्र सरकार को गरीबों से कोई लेना देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:18 PM, 30-Oct-2023
सीएम बघेल किसान के बेटे हैं- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि सीएम बघेल किसान के बेटे हैं वो किसानों, गरीबों की समस्या को अच्छे से जानते हैं और गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर काम करते रहते हैं।02:16 PM, 30-Oct-2023
प्रियंका गांधीने की सीएम बघेल की तारीफ
सीएम बघेल की तारीफ करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि सीएम कई राज्यों के प्रभारी के रूप में काम किया हैं। वो कहीं भी रहें लेकिन उनको प्रदेश की जनता की चिंता हमेशा सताती रहती है।02:12 PM, 30-Oct-2023
सीएम बघेल ने प्रदेश की जनता का मान बढ़ाया- प्रियंका
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रिंयका गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप लोग गलती से भी गलत फैसला मत लीजिए। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। प्रियंका ने कहा कि छत्तीसगढ़ तरक्की कर रहा है। सीएम बघेल ने प्रदेश की जनता का मान बढ़ाया है।02:08 PM, 30-Oct-2023
