Punjab Panchayat Election 2024: मतदान खत्म, बरनाला में शिअद उम्मीदवार 40 वोटों से जीती
{"_id":"670dcf7ddebda061b108b4bd","slug":"punjab-panchayat-election-live-updates-punjab-panchayat-chunav-result-polls-vote-counting-punjab-news-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Panchayat Election 2024: मतदान खत्म, बरनाला में शिअद उम्मीदवार 40 वोटों से जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 15 Oct 2024 08:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 15 Oct 2024 08:33 PM IST
खास बातें
पंजाब में आज पंचायत चुनाव है। मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है और शाम चार बजे तक चलेगी। शाम को ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव को देखते हुए प्रदेश के तमाम जिलों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। देर शाम चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं...
विज्ञापन
बरनाला में शिअद उम्मीदवार सरपंच बनीं।
- फोटो : संवाद
लाइव अपडेट
07:39 PM, 15-Oct-2024
बरनाला में चुनाव के नतीजे घोषित
पंजाब पंचायत चुनाव मतदान के बाद अब नतीजे भी घोषित किए जा रहे हैं। पहला नतीजा पटियाला के बरनाला से घोषित हुआ है। यहां बरनाला के गांव कोठे मनीसर में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सरपंच उम्मीदवार सुखविंदर कौर 40 मतों से चुनाव जीती है। उनके चुनाव प्रचार के लिए अकाली सांसद हरसिमरत कौर बादल पहुंची थी। जीत के बाद अकाली नेताओं और विजेता सरपंच के समर्थकों ने जश्न मनाया।
05:10 PM, 15-Oct-2024
अमृतसर में दो पक्षों में झड़प।
- फोटो : संवाद
पंचायत चुनाव के दौरान बवाल, अमृतसर में चले ईंट पत्थर
पंजाब के अमृतसर में पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां ईंट-पत्थर से हमला होने लगा। घटना अमृतसर के राजा सांसी विधानसभा क्षेत्र के गांव बलगन सिधू की है। जहां दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। दोनों गुट के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। इस झड़प में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी कूद पड़ी। इस घटना के चलते वोटिंग बंद कर दी गई। काफी देर तक हंगामा हुआ।
विज्ञापन
02:58 PM, 15-Oct-2024
दोपहर दो बजे तक 44 फीसदी वोटिंग
पंजाब के पंचायत चुनाव में दोपहर दो बजे तक 44 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।02:57 PM, 15-Oct-2024
जालंधर में चुनावी ड्यूटी पर लगे टीचर की माैत
जालंधर के आदमपुर ब्लॉक के गांव अरजनवाल में पंचायत चुनाव के लिए ड्यूटी पर तैनात स्कूल शिक्षक अमरेंद्र सिंह की बीती रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिक्षक अमरेंद्र सिंह गांव धदियाल (जालंधर) के स्कूल में पढ़ाते थे और फाजिल्का के रहने वाले थे। रात क़ो खाना खाने के बाद उनको हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गईं।01:49 PM, 15-Oct-2024
मानसा खुर्द में पंचायती चुनाव रद्द
मानसा खुर्द का पंचायती चुनाव बैलेट पेपर गलत छपने के कारण रद्द हो गया है। इसको लेकर प्रत्याशी सिमर कौर और उनके समर्थकों ने हंगामा किया और आरोप लगाया कि यह चुनाव जानबूझकर रद्द किया गया है, क्योंकि वह जीत रहे थे। उन्होंने पोलिंग बूथ के बाहर पोलिंग स्टाफ की गाड़ी भी रोकनी चाही। उन्होंने पोलिंग बूथ के बाहर धरना लगाकर आम आदमी पार्टी के विरुद्ध प्रदर्शन किया। जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने वहां पहुंच कर प्रत्याशी और उनके समर्थकों को शांत किया। एसडीएम मानसा काला राम कांसल का कहना है कि यह चुनाव बैलेट पेपर उल्ट छपने के कारण रद्द करना पड़ा और शीघ्र ही यह चुनाव करवा दिया जाएगा।01:12 PM, 15-Oct-2024
बरनाला में चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारी की मौत
पटियाला से बरनाला के गांव ढिलवां में ड्यूटी करने आए पुलिस कर्मचारी लक्खा सिंह की मंगलवार सुबह अचानक सेहत बिगड़ने से मौत हो गई। लक्खा सिंह पटियाला से गांव ढिलवां में चुनाव ड्यूटी करने आए थे। अचानक उनकी सेहत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी बरनाला संदीप मलिक ने बताया कि पुलिस कर्मचारी लक्खा सिंह की ड्यूटी के दौरान सेहत बगड़ने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:01 PM, 15-Oct-2024
फिरोजपुर में 12 बजे तक 25.15 फीसदी वोटिंग
पंजाब के पंचायत चुनाव में दोपहर 12 बजे तकमानसा - 34.4%
पटियाला - 20 %
फिरोजपुर - 25.15%
गुरदासपुर - 22 %
फरीदकोट - 28%
बरनाला - 19.9%
मलेरकोटला- 28%
फाजिल्का - 33.5.%
फतेहगढ़ साहिब - 31.23%
12:34 PM, 15-Oct-2024
बरनाला में दो गुट भिड़े, पंच उम्मीदवार को आई चोटें
बरनाला के गांव करमगढ़ में सरपंच चुनाव से कुछ घंटे पहले देर रात चुनाव लड़ रहे दो गुटों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। आपसी लड़ाई झगड़े में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। मारपीट में पंच का चुनाव लड़ रहे गुरजंट सिंह को गहरी चोट लगी। उन्हें बरनाला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घायल गुरजंट सिंह ने बताया कि वह चुनाव प्रचार के लिए किसी के घर जा रहे थे। इसी दाैरान दूसरे गुट के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। मारपीट में उनके सिर पर काफी गंभीर चोट आई है।
डीएसपी सुभेग सिंह ने बताया कि बीती रात चुनाव लड़ रहे दो गुटों में आपसी लड़ाई झगड़ा हुआ। जिसमें कई लोग घायल हुए है। घटना की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ गांव में वोटिंग सही तरीके से हो रही है। प्रशासन की तरफ से पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
12:03 PM, 15-Oct-2024
सुल्तानपुर लोधी के गांव गिल्लां में मतदान का बायकाॅट
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव गिल्लां में पंचायत चुनाव का एक पक्ष के समर्थकों ने बायकाट कर दिया और प्रशासन पर वोटर सूची में धांधली के आरोप लगाए है। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।ग्रामीणों ने मतदान का बायकॉट करते हुए कहा कि नामांकन के बाद वोटर लिस्ट में बड़े बदलाव किए गए हैं। चार अक्तूबर को जब नामांकन दाखिल किए गए थे उस समय प्राप्त सूची के बाद विभिन्न वार्डों के 33 वोटों को वार्ड संख्या 4 में जोड़ दिया गया है। जो सरासर गलत है। उन्होंने मांग की है कि उनके गांव में वोटिंग दोबारा करवाई जाए। अगर लोगों को न्याय नहीं मिला तो वे हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
11:50 AM, 15-Oct-2024