Bhagwant Mann Marriage Live: विवाह बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर, सीएम हाउस में हुए फेरे
{"_id":"62c643fa69d5815b3f095800","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-marriage-live-updates-today-dr-gurpreet-kaur-wedding-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bhagwant Mann Marriage Live: विवाह बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर, सीएम हाउस में हुए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 07 Jul 2022 01:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:16 PM IST
खास बातें
Bhagwant Mann Gurpreet Kaur Wedding Live Updates: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। 48 वर्षीय भगवंत मान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी की।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:44 PM, 07-Jul-2022
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर विवाह बंधन में बंध गए हैं।
11:54 AM, 07-Jul-2022
दूल्हा बने सीएम भगवंत मान।
- फोटो : ANI
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
11:52 AM, 07-Jul-2022
संगरूर के सांसद ने दी मान को बधाई
संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने मुख्यमंत्री मान को विवाह की बधाई दी। साथ ही विवाह में नहीं बुलाए जाने का शिकवा भी किया।
11:45 AM, 07-Jul-2022
40 लोग होंगे शामिल
विवाह में दोनों परिवारों के 20-20 लोग शामिल होंगे।
11:38 AM, 07-Jul-2022
तेजिंदर बग्गा ने भेजा गिफ्ट
भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा ने मुख्यमंत्री मान के लिए गिफ्ट भेजा है। उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट ट्वीट किया।
11:31 AM, 07-Jul-2022
भूपेंद्र हुड्डा ने मान को दी शादी की मुबारकबाद
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शादी की मुबारकबाद दी है। हुड्डा ने कहा कि दूधो नहाओ, पूतो फलो। मेरी उन्हें यही शुभकामनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:19 AM, 07-Jul-2022
केजरीवाल पहुंचे सीएम हाउस।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सीएम हाउस पहुंच गए हैं।
11:03 AM, 07-Jul-2022
दूल्हा बने भगवंत मान
- फोटो : twitter
सांसद राघव चड्ढा ने दूल्हा बने सीएम भगवंत मान के साथ फोटो शेयर की है। चड्ढा ने लिखा कि साडे वीरे दा ब्याह... सानू गोडे गोडे चा
Saade veer da vyah
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) July 7, 2022
Saanu gode gode chah pic.twitter.com/0c09v6YG4N
11:01 AM, 07-Jul-2022
मान की शादी पर अकाली दल ने साधा निशाना
अकाली दल के प्रवक्ता और सीनियर नेता दलजीत चीमा ने कहा कि शादी में अकाली दल को नहीं बुलाया गया है। वह बोले कि दिल्ली मॉडल के बाद अब पंजाब सरकार इमरान खान मॉडल पर आ गई है। चीमा ने मान की दूसरी शादी पर तंज कसा।
10:44 AM, 07-Jul-2022
कुछ ही देर में शुरू होंगी शादी की रस्में
सीएम भगवंत मान की शादी की रस्में सुबह 11 बजे शुरू होंगी और दोपहर 2 बजे तक चलेंगी।