फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री बनेंगे भगवंत मान: भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में शपथ ग्रहण समारोह आज, लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद

Wed, 16 Mar 2022 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Punjab chief minister oath taking live bhagwant mann swearing in ceremony news updates in hindi
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

11:57 PM, 15-Mar-2022

पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री बनेंगे भगवंत मान: भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में शपथ ग्रहण समारोह आज, लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद

आम आदमी पार्टी के भगवंत मान पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को नवांशहर के गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे। समारोह दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। पंजाब के राज्यपाल बनबारी लाल पुरोहित उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी। 

समारोह को खास बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे पंजाब से दो लाख से अधिक लोगों के आने का दावा किया गया है। शहीद स्मारक के पीछे एक लाख लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, जबकि स्मारक की भूमि पर साढ़े छह एकड़ क्षेत्र में पंडाल लगाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान ने एक वीडियो जारी कर लोगों को आमंत्रित किया है। 
 
वीडियो के जरिए मान ने कहा कि मैं ही नहीं, पंजाब के तीन करोड़ लोग भी मेरे साथ शपथ लेंगे। हमें मिलकर भगत सिंह के सपनों को पूरा करना है और हम उनकी सोच को 16 मार्च को अमल में लाएंगे। मान ने आगे कहा, मैं अकेला मुख्यमंत्री नहीं बना हूं। आप सब मुख्यमंत्री बन गए हैं। अब आपकी अपनी सरकार होगी। 
 

मैं अपने भाइयों और दोस्तों से उस दिन बसंती रंग की पगड़ी और बहनों से बसंती रंग का दुपट्टा पहनने का आग्रह करता हूं। हम उस दिन खटकड़कलां को बसंती रंग में बदल देंगे। भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, पार्टी के पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा शामिल होंगे।

पंजाब की सियासत के ये होंगे मेहमान
आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी निमंत्रण भेजा गया है। समारोह में हास्य अभिनेता कपिल शर्मा और राजू श्रीवास्तव के भी पहुंचने की उम्मीद है।

ममता बनर्जी को भी दिया न्योता
पार्टी के नेताओं की ओर से बताया गया कि समारोह में दूसरे राज्यों के नेताओं को भी बुलावा भेजा गया है, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई बड़े राजनीतिक चेहरों के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed