Bhagwant Mann Oath Live: पंजाब के नए सीएम बने भगवंत मान, खटकड़कलां में ली पद और गोपनीयता की शपथ
{"_id":"6231668347121f73e839afdb","slug":"punjab-chief-minister-oath-taking-live-bhagwant-mann-swearing-in-ceremony-news-live-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bhagwant Mann Oath Live: पंजाब के नए सीएम बने भगवंत मान, खटकड़कलां में ली पद और गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 16 Mar 2022 03:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 16 Mar 2022 03:55 PM IST
खास बातें
Punjab Chief Minister Bhagwant Mann Oath Taking Ceremony Live: अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। क्रम के हिसाब से मान 25वें और नेता के तौर पर 17वें मुख्यमंत्री हैं। जानें पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
भगवंत मान ने ली पंजाब के सीएम पद की शपथ।
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
03:44 PM, 16-Mar-2022
विधायक भराज ने दी बधाई
नवनिर्वाचित विधायक नरिंदर कौर भराज ने मान को बधाई दी है। भराज ने कहा कि पंजाब के लोगों को ईमानदार, मुखर और साहसी भगवंत मान को बतौर सीएम चुनने के लिए बधाई।03:11 PM, 16-Mar-2022
केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने मान को दी बधाई
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के लिए अनेकों बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है आपके नेतृत्व में पंजाब के विकास की गति मिलेगी।
विज्ञापन
02:43 PM, 16-Mar-2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी मान को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के नए सीएम भगवंत मान को बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट भगवंत मान को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं। मोदी ने कहा कि पंजाब के विकास और राज्य के लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे।Congratulations to Shri @BhagwantMann Ji on taking oath as Punjab CM. Will work together for the growth of Punjab and welfare of the state’s people.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 16, 2022
02:31 PM, 16-Mar-2022
सुनहरा और रंगीन पंजाब बनाएगी आप
शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने ट्वीट किया कि पंजाब की खुशहाली और शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए ली गई बदलाव की यह शपथ पंजाब को खुशहाल बनाएगी। शिक्षा, व्यापार और कृषि शिखर पर पहुंचेंगे। रोजगार के नए रास्ते खुलने से युवाओं में नई उम्मीद जगेगी। आप सरकार सुनहरा और रंगीन पंजाब बनाएगी।02:05 PM, 16-Mar-2022
दुष्यंत चौटाला ने दी बधाई
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भगवंत मान को बधाई दी। चौटाला ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भगवंत मान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विश्वास है कि आप पंजाब की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और प्रदेश आपके नेतृत्व में उन्नति एवं विकास के पथ पर अग्रसर होगा।01:59 PM, 16-Mar-2022
भगत सिंह के शब्द दोहराए
अपने भाषण में भगवंत मान ने भगत सिंह के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि इश्क करना सबका पैदायशी हक है क्यों न इस बार वतन की सरजमीं को महबूब बना लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:52 PM, 16-Mar-2022
आज से ही शुरू करेंगे काम
भगवंत मान ने कहा कि हमें आज से ही काम शुरू करना है एक भी दिन हमें बरबाद नहीं करना है। हमें पंजाब के विकास के लिए काम करना है।01:42 PM, 16-Mar-2022
नवनिर्वाचित विधायकों से अपील-अहंकार न करें
शपथ लेने के बाद मान ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों से अपील की कि अहंकार न करें। हमें उन लोगों का भी सम्मान करना होगा जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। मैं आप सभी को और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देता हूं।01:24 PM, 16-Mar-2022
भगवंत मान बने पंजाब के नए सीएम
भगवंत मान ने पंजाब के नए सीएम के तौर पर शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलाई।01:20 PM, 16-Mar-2022