फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan Live: सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं दो दिन और रहेंगी बाधित, पंजाब-हरियाणा बॉर्डरों पर डटे किसान

Tue, 13 Feb 2024 09:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Feb 2024 09:48 PM IST
खास बातें

Farmers Protest Delhi, Kisan Andolan News Live: पंजाब के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने जैसी कई मांगों पर अड़े हैं। उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा में सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम हैं। जानें पल-पल के अपडेट...

विज्ञापन
Farmers Protest Live Updates: Today Kisan Andolan Delhi Chalo March Haryana Borders Secured News in Hindi
किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:51 PM, 13-Feb-2024
किसान संगठनों के दिल्ली कूच करने के बाद पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर लगते हरियाणा के सात जिलों में इंटनेट सेवाएं 15 फरवरी तक बाधित रहेंगी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पहले यह रोक 13 फरवरी तक थी जो बढ़ा दी गई है।
07:35 PM, 13-Feb-2024

एसकेएम ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग की है। साथ ही किसानों के दिल्ली चलो मार्च पर कार्रवाई की निंदा की है। सरकार पर किसान संगठनों के बीच विभाजन को प्रोजेक्ट करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
06:53 PM, 13-Feb-2024

टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग

किसानों के आंदोलन के कारण टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई।
 
06:27 PM, 13-Feb-2024
जींद में किसानों व पुलिस के बीच झड़प, पांच पुलिस कर्मचारी घायल, कुछ किसानों को भी आई चोट
दातासिंह वाला बॉर्डर पर लगातार आसु गैस गोले छोड़ने, धुआं उठने, लाठियां चलने तथा पत्थरीबाजी की आवाज आ रही है। इस पत्थरबाजी व लाठीचार्ज में पांच पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। कुछ किसानों को भी चोट आई है। घायल पुलिस कर्मचारियों को नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया है, जबकि किसानों को दूसरे किसान किसी अन्य अस्पताल में ले गए।


दातासिंह वाला बॉर्डर पर दो बजे तक स्थिति ठीक थी, लेकिन इसके बाद हालात खराब होते चले गए। पंजाब से काफी संख्या में किसान यहां पहुंच गए और सड़क पर लगाई कीलाें को उखाड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आसू गैस के गोले दागे और वाटर कैनन से पानी बरसाना शुरू कर दिया। उधर किसानों ने भी पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस झड़प में पांच पुलिस कर्मचारी हो गए जबकि कुछ किसान भी घायल हुए हैं। पुलिस कर्मचारियों को नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया है। वहीं किसानों का पता नहीं चला कि वह घायल होने के बाद किस अस्पताल में गए हैं। किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जा रही है। खेतों में किसानों का लगातार पुलिस पीछा कर रही है। हालत अब बेकाबू होते जा रहे हैं। 


जींद में शुगर मिल को बनाया अस्थायी जेल
वहीं जिला प्रशासन ने झांझ गांव के पास स्थित शुगर मिल को अस्थाई जेल बना दिया गया है। महानिदेशक जेल द्वारा आदेश दिए गए हैं कि चीनी मिल को अस्थायी तौर पर जेल बना दिया गया है। यहां पर डाॅ. मनदीप, औषधाकारक, पवन जैन जेल उपाधीक्षक के साथ सामंजस्य स्थापित कर अस्थायी जेल में ड्यूटी करेंगे। 

किसान आंदोलन को देखते हुए सभी अधिकारियों व कर्मियों के अवकाश रद्द
किसान आंदोलन को देखते हुए मंगलवार से आगामी आदेशों तक अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी को रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। केवल चिकित्सीय अस्पताल की स्थिति में सीएमओ जींद से चिकित्सा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद अवकाश की अनुमति दी जाएगी। उपायुक्त डॉ. मोहम्मद इमरान रजा ने आदेशों को सख्ती से पालन के लिए कहा है।
06:18 PM, 13-Feb-2024
जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर 5 पुलिस कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनको नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया है।
06:00 PM, 13-Feb-2024
पिहोवा के ट्यूकर बॉर्डर पर ही किसानों ने शुरू किया लंगर

कुरुक्षेत्र में पंजाब की सीमा पर ट्यूकर बॉर्डर पर आंदोलन पंजाब की ओर से बढ़ने के आसार पैदा हो गए हैं। पंजाब की ओर से आए किसानों ने बॉर्डर की स्थिति जानने के लिए वहीं पर पक्का मोर्चा लगाकर लंगर शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं किसानों ने दोपहर एक बजे ट्रैक्टरों की सहायता से सीमेंट के बड़े-बड़े अवरोधों को तोड़ने शुरू कर दिया, जिससे पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। डीएसपी रजत गुलिया आनन फानन में मौके पर पहुचं गये और किसानों को समझा कर उन्हें रोक दिया। किसान पंजाब की और से पटियाला रोड पर ही मोर्चा लगा कर बैठ गए। किसान पंजाब की सीमा पर ही ट्रैक्टरों के साथ डटे हुए हैं और हरियाणा की तरफ भारी पुलिस तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:51 PM, 13-Feb-2024

पंजाब में कम आया डीजल

सूत्रों के अनुसार, किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण पंजाब में पचास फीसदी कम डीजल और बीस फीसदी कम गैस भेजी जा सकी है।  
05:45 PM, 13-Feb-2024

दाता सिंह वाला बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण

जींद के दाता सिंह वाला बॉर्डर पर हालात बिगड़ गए हैं। पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया है। आंसू गैस के गोले लगातार दागे जा रहे हैं। पुलिस कभी किसानों के पीछे तो कभी किसान पुलिस के पीछे हैं। किसानों ने पथराव भी किया है।
05:41 PM, 13-Feb-2024

रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भी घायल

अंबाला की प्रधान चिकित्सा अधिकारी संगीता गोयल ने कहा कि हमारे पास अब तक सात मामले आए हैं। इनमें चार हरियाणा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हैं। तीन रैपिड एक्शन फोर्स से हैं। सभी ठीक है, वे सचेत हैं और उनके शरीर के अंग भी ठीक हैं। हमारे डॉक्टरों की टीम 24 घंटे वहां मौजूद है। 
05:03 PM, 13-Feb-2024

अनिल विज बोले-शांति भंग नहीं होने देंगे

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सवाल उठाए हैं। विज ने कहा कि किसान केंद्र सरकार से बात करना चाहते थे, लेकिन केंद्र के अधिकारी यहां बात करने आए हैं। दो बार बातचीत हो चुकी है और आगे भी बातचीत से इनकार नहीं कर रहे हैं फिर भी वे दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं...वे दिल्ली क्यों जाना चाहते हैं? ऐसा लगता है कि उनका कोई और मकसद है...हम शांति भंग नहीं होने देंगे। उन्हें अपना कॉल वापस लेना चाहिए। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed