Haryana Rajya Sabha Election 2022 LIVE: मतदान संपन्न, मगर रिजल्ट का करना होगा इंतजार, कांग्रेस-जजपा पहुंची चुनाव आयोग के द्वार
{"_id":"62a2cce7fc0c4571b7663484","slug":"haryana-rajya-sabha-election-voting-and-result-live-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Haryana Rajya Sabha Election 2022 LIVE: मतदान संपन्न, मगर रिजल्ट का करना होगा इंतजार, कांग्रेस-जजपा पहुंची चुनाव आयोग के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 10 Jun 2022 05:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 Jun 2022 05:29 PM IST
खास बातें
Haryana Rajya Sabha Chunav Voting 2022 Live Updates in Hindi: हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान पूरा हो गया है। मुकाबला कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच है। एक दिन पहले इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कार्तिकेय को वोट देने की घोषणा कर दी है। जानें पल-पल की अपडेट्स...
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने वोट दिया।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:18 PM, 10-Jun-2022
कांग्रेस ने भी की शिकायत
कांग्रेस ने भी भाजपा व कार्तिकेय शर्मा की केंद्रीय चुनाव आयोग से शिकायत की है।
05:15 PM, 10-Jun-2022
भाजपा नेता भी जाएंगे इलेक्शन कमिशन के दफ्तर
शाम साढ़े पांच बजे बीजेपी नेताओं का डेलिगेशन इलेक्शन कमिशन के दफ्तर जाकर मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
05:15 PM, 10-Jun-2022
रिटर्निंग अफसर के खिलाफ शिकायत
रिटर्निंग ऑफिसर आरके नंदल के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त दिल्ली को शिकायत दी गई है।
05:01 PM, 10-Jun-2022
सीएम को उम्मीद-हम ही जीतेंगे
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हमें यकीन है कि हम जीतेंगे। जिस तरह से वोटिंग हुई, हमें पूरा भरोसा है कि दोनों सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी जीतेंगे. कांग्रेस के कुछ विधायकों के वोट खारिज कर दिए गए क्योंकि उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया।
02:11 PM, 10-Jun-2022
महम के विधायक बोले-मेरा वोट बिकाऊ नहीं है
महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि मेरा वोट बिकाऊ नहीं, मैं चौधरी देवीलाल की कर्मभूमि से विधायक चुनकर आया हूं, मुझे ना कोई खरीद सकता है ना डरा सकता है। मुझे महम की जनता ने आजाद चुनकर भेजा है और मैंने खरीद फरोख्त का सारा खेल देखते हुए अपनी अंतरात्मा से किसी को भी वोट नहीं करने का निर्णय लिया है। भाजपा-जजपा ने किसानों की जो दुर्गति की है, मैं उसे कभी नहीं भूल सकता। इस सरकार के घोटालों को कोई कैसे भुला सकता है। कांग्रेस हाईकमान को क्या हरियाणा प्रदेश में एक भी काबिल और ईमानदार उम्मीदवार नहीं मिला जो जनभावनाओं का अपमान करते हुए बाहरी प्रत्याशी को थोप दिया। मुझे वोट देकर विधानसभा भेजने वाली जनता ही मेरी मालिक है और जनता की भलाई के लिए ही काम करता हूं।
01:44 PM, 10-Jun-2022
कार्तिकेय शर्मा के एजेंट जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने किया माहौल खराब करने का प्रयास
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता किरण चौधरी और बीबी बत्तरा अपना वोट पोल करने के बाद पार्टी के एजेंट को दिखा रहे थे। दिग्विजय चौटाला ने उनके दायरे में आकर जबरदस्ती वोट देखने का प्रयास किया और हंगामा कर दिया कि मैंने वोट देख लिया है इस कारण इसे रद्द किया जाए। लेकिन रिटर्निंग अफसर ने इसे बेवजह का हंगामा करार दिया और वोट को वैलिड बॉक्स में डलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:38 PM, 10-Jun-2022
वोटिंग पूरी
राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो गई है। 89वां वोट नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने डाला। सबसे पहला वोट शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने डाला था।
01:33 PM, 10-Jun-2022
भूपेंद्र हुड्डा ने दिया वोट
नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपना वोट डाल दिया है।
01:04 PM, 10-Jun-2022
चार बजे तक चलेगा मतदान
राज्यसभा के लिए चार बजे तक मतदान होगा। देर शाम ही परिणाम घोषित किया जाएगा।
12:44 PM, 10-Jun-2022
निर्दलीय विधायक बलराज कूंडू ने नहीं दिया वोट
निर्दलीय विधायक बलराज कूंडू ने वोट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैं कार्तिकेय शर्मा या किसी अन्य उम्मीदवार को वोट नहीं दूंगा और आज अनुपस्थित रहूंगा। मैं हरियाणा के लोगों के साथ खड़ा रहूंगा। यहां विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए 'मंडी' है। मेरे पास कई प्रस्ताव आए लेकिन कोई मुझे खरीद नहीं सकता या मुझे धमकी नहीं दे सकता।