Haryana Municipal Corporation Election 2022 Live: समालखा से हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को समर्थन देने पर भरत छोक्कर आप से निष्कासित
{"_id":"62ae7ee2e4b6c3464f688c32","slug":"haryana-local-body-election-voting-today-live-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Municipal Corporation Election 2022 Live: समालखा से हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को समर्थन देने पर भरत छोक्कर आप से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 19 Jun 2022 06:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 19 Jun 2022 06:46 PM IST
खास बातें
Haryana Urban Bodies Election Voting 2022 News in Hindi: हरियाणा की 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं में आज अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए मतदान चल रहा है। 3504 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जानें पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
लोगों में वोटिंग का उत्साह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:45 PM, 19-Jun-2022
- शाम छह बजे तक 69.9 प्रतिशत मतदान हुआ
- कुछ पोलिंग बूथ पर अब भी लगी हैं मतदाताओं की लाइनें
- अभी तक 12 लाख 86 हजार 493 मतदाताओं ने किया मतदान
- रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 84.6 प्रतिशत हुआ मतदान
05:54 PM, 19-Jun-2022
- शाम पांच बजे तक 67.2 प्रतिशत हुआ मतदान
अभी तक 12 लाख 36 हजार 556 मतदाताओं ने किया मतदान - रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 81.3 प्रतिशत हुआ मतदान
- 18 नगर परिषदों और 28 नगर पालिकाओं के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी
विज्ञापन
05:30 PM, 19-Jun-2022
फतेहाबाद में फर्जी वोटिंग
फतेहाबाद में दोपहर बाद फर्जी वोटिंग ने जोर पकड़ा। फतेहाबाद में चार और टोहाना में एक फर्जी वोटर पकड़कर पुलिस के हवाले किया। निर्दलीय प्रत्याशियों ने सत्ता पक्ष के लोगों पर फर्जी वोटिंग करवाने का आरोप लगाया।
05:13 PM, 19-Jun-2022
झज्जर में 69 फीसदी मतदान
झज्जर में शाम 5 बजे तक 69 फीसदी मतदान हुआ है। अब एक घंटे का समय शेष है।
04:48 PM, 19-Jun-2022
समालखा में हथियार लिए युवक गिरफ्तार
नगर पालिका समालखा में वैश्य कॉलेज के सामने पुलिस ने दो हथियार लिए हुए युवकों को गिरफ्तार किया है।
04:42 PM, 19-Jun-2022
भरत सिंह छोक्कर को आप ने पार्टी से बाहर निकाला
नगर पालिका समालखा के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संजय बेनीवाल को समर्थन देने पर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी भरत सिंह छोक्कर को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:26 PM, 19-Jun-2022
दोपहर चार बजे तक 63.1 फीसदी मतदान
प्रदेश में दोपहर 4 बजे तक 63.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 76.2 प्रतिशत मतदान हुआ। अभी तक 11 लाख 60 हजार 13 मतदाताओं ने वोट किया।
04:15 PM, 19-Jun-2022
झज्जर में फर्जी वोट डालने पहुंचा युवक पुलिस के हवाले
झज्जर के वार्ड नंबर 17 में फर्जी वोट डालने पहुंचे मतदाता को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
03:59 PM, 19-Jun-2022
झज्जर में 60.7 फीसदी मतदान
झज्जर में 60.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। बहादुरगढ़ में 50.1 वोट पड़े हैं।
03:37 PM, 19-Jun-2022
55.6 फीसदी हुआ मतदान
दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 55.6 प्रतिशत मतदान हुआ। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 68.8 प्रतिशत वोट पड़े। अभी तक 10 लाख 22 हजार 252 मतदाताओं ने मतदान किया है।