Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandigarh Mayor Chunav: BJP की हरप्रीत बबला बनीं चंडीगढ़ की मेयर, डिप्टी मेयर-सीनियर डिप्टी मेयर कांग्रेसी

Thu, 30 Jan 2025 03:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 03:52 PM IST
खास बातें

Chandigarh Mayor Chunav Result live update in Hindi: भाजपा की हरप्रीत काैर बबला चंडीगढ़ की नई मेयर बन गई हैं। सुबह 11 बजे निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। साढ़े 12 बजे परिणाम घोषित होते ही भाजपाई जश्न में डूब गए। जानें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Chandigarh Mayor Election Result live BJP win poll Harpreet Kaur Babla Becomes Mayor with 16 BJP Councillors
भाजपा की हरप्रीत काैर बबला बनीं मेयर - फोटो : करुण शर्मा

लाइव अपडेट

03:40 PM, 30-Jan-2025

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बबला को दी बधाई

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि हरप्रीत कौर बबला को चंडीगढ़ की नई मेयर चुने जाने पर बधाई। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस गठबंधन के संयुक्त प्रयासों के बावजूद लोगों ने खाली बयानबाजी के बजाय प्रभावी नेतृत्व का विकल्प चुना है। यह जीत अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस की सुविधाजनक राजनीति की जनता की ओर से अस्वीकृति को दर्शाती है। अब समय आ गया है कि वे अपनी गलत रणनीतियों पर आत्म-चिंतन करें।
02:22 PM, 30-Jan-2025

डिप्टी मेयर बनीं कांग्रेस की तरुणा मेहता

डिप्टी मेयर के पद पर भी कांग्रेस ने बाजी मारी है। तरुणा मेहता ने जीत दर्ज की है। उन्हें 19 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के लखबीर सिंह बिल्लू को 17 वोट मिले हैं। फिर से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के एक पार्षद ने वोट क्रॉस किया है।
विज्ञापन
01:38 PM, 30-Jan-2025

सीनियर डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस को जीत

कांग्रेस के जसबीर बंटी सीनियर डिप्टी मेयर चुन लिए गए हैं। इसमें भी एक वोट क्रॉस हुआ है लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली है।

01:24 PM, 30-Jan-2025

आप पार्षदों में मायूसी

हार के बाद आम आदमी पार्टी के खेमे में मायूसी फैल गई।


 
12:37 PM, 30-Jan-2025

तीन वोट क्राॅस हुए

भाजपा को 19 वोट मिले हैं और आम आदमी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन को 17 वोट मिले हैं। तीन वोट क्रॉस हुए हैं। यह तीनों वोट कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने किए हैं। इसके साथ ही प्रेमलता हार गई है और हरप्रीत कौर बबला जीत चुकी हैं।
12:34 PM, 30-Jan-2025

भाजपा की हरप्रीत बबला जीतीं

चंडीगढ़ को नया मेयर मिल गया है। 16 पार्षद वाली भाजपा की हरप्रीत काैर बबला चुनाव जीत गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:21 PM, 30-Jan-2025

मतदान पूरा

मतदान पूरा हो गया है। अब बैलेट बाॅक्स खोले जा रहे हैं।
12:14 PM, 30-Jan-2025

गुरबख्श रावत की घड़ी पर उठे सवाल

कांग्रेस से हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं पार्षद गुरबख्श रावत वोट देने पहुंची तो उन्होंने घड़ी बांधी थी। इस पर आम आदमी पार्टी के पार्षद योगेश ढींगरा ने सवाल उठाया। कहा कि जब सबसे घड़ियां बाहर उतरवा ली गई हैं तो इन्होंने क्यों बांधी है। रावत ने कहा कि एनालॉग घड़ी है। स्मार्ट वॉच नहीं है हालांकि प्रीसाइडिंग अधिकारी ने उन्हें घड़ी उतारने को कहा। इसके बाद ही उन्हें बैलेट पेपर दिया गया और उन्होंने वोट डाला।
12:04 PM, 30-Jan-2025

20 वोट डाले जा चुके

20 वोट हो चुके हैं। वार्ड नंबर-1 की पार्षद जसविंदर कौर ने कहा कि उनके बैलेट पेपर पर पेंसिल का हल्का निशान है। जांच हुई और पेपर बदला गया। निगम में 35 पार्षद हैं, जो वोट डालेंगे उसके बाद गिनती होगी। साढ़े 12 बजे तक नतीजे आ जाएंगे।
11:50 AM, 30-Jan-2025

आप-भाजपा की मेयर उम्मीदवारों ने डाला वोट

बीजेपी पार्षद व मेयर उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला ने वोट डाला। आप की मेयर प्रत्याशी प्रेमलता ने भी मतदान कर दिया है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed