फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandigarh Mayor Election Live: सामने आया पीठासीन अधिकारी का बयान, कांग्रेस-आप पार्षदों ने मतपत्र फाड़े

Tue, 30 Jan 2024 08:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 08:08 PM IST
खास बातें

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत का जादुई आंकड़ा 19 होता है। वर्तमान में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिलाकर गठबंधन के पास कुल 20 वोट हैं। भाजपा के पास सांसद किरण खेर का वोट मिलाकर कुल 15 वोट हैं। इसके बावजूद 16 वोट पाकर भाजपा जीत गई है। जानें पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Chandigarh Mayor Election Results 2024 Live Updates Voting Today Municipal Corporation News in Hindi
भाजपा के मनोज सोनकर बने चंडीगढ़ के मेयर - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:04 PM, 30-Jan-2024

पीठासीन अधिकारी बोले-आप कांग्रेस ने साजिश रची

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने बताया कि चुनाव में कुल 36 वोट पड़े। जब हम मतपत्र जारी कर रहे थे, तो कुछ आप और कांग्रेस पार्षद चिंतित थे कि कागजात पर धब्बे और निशान थे। इसलिए उन्होंने मुझसे लगभग 11 मतपत्र बदलने के लिए कहा। मैंने उनके अनुरोध का सम्मान किया और विचाराधीन मतपत्रों को एक तरफ रख दिया और उन्हें नए मतपत्र जारी किए।

बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर को 16 वोट मिले और आप उम्मीदवार कुलदीप को 12 वोट मिले, 8 वोट अवैध थे। मैंने आप-कांग्रेस उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट से बैलेट पेपर की जांच करने के लिए कहा, लेकिन ऐसा करने के बजाय आप और कुछ कांग्रेस पार्षद प्रक्रिया को बाधित करने के लिए मेज पर कूद पड़े, मतपत्रों पर कब्जा कर लिया और उन्हें फाड़ दिया...आप और कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया को पटरी से उतारने की साजिश रची।
06:19 PM, 30-Jan-2024

भाजपा जीती तो नहीं बचेगा संविधान

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अगर 2024 में बीजेपी जीतती है तो देश में कोई संविधान या चुनाव नहीं होगा...अगर 20 वोट वाली पार्टी के 8 वोट अवैध घोषित कर दिए जाते हैं, तो निर्विरोध विजेता घोषित करना बेहतर होता।
विज्ञापन
04:55 PM, 30-Jan-2024

अनिल मसीह पर भड़के भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि उनकी तरफ के सभी 16 लोग वोट देना जानते हैं और हमारी तरफ के आठ लोग वोट देना ही नहीं जानते! लोकतंत्र आज 'लूट' गया। अनिल मसीह भाजपा अल्पसंख्यक विंग के प्रमुख हैं। उन्होंने अपने पदाधिकारी को पीठासीन अधिकारी बना दिया। 18 जनवरी को उन्होंने कहा कि उनकी रीढ़ की हड्डी में समस्या है इसलिए वह चुनाव के लिए नहीं आ सकते। आज मुझे पता चला कि वह बिल्कुल सही है। दरअसल, उनके पास रीढ़ ही नहीं थी। वह रीढ़विहीन हैं। अगर उनके पास रीढ़ होती, तो उन्होंने वोटों की ठीक से गिनती की होती।
04:52 PM, 30-Jan-2024

भाजपा का वार-गठबंधन के कुछ पार्षदों ने अपने वोट अमान्य किए

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि जब कांग्रेस और आप मेयर चुनाव के लिए एक साथ आए, तो इंडिया गठबंधन के लिए बहुत क्रेज था। इसके बाद पिछले दिनों मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की थी कि पंजाब में इंडिया गठबंधन नहीं होगा और आप अकेले चुनाव लड़ेगी। अगर मुख्यमंत्री इस तरह कांग्रेस का अपमान करेंगे तो उनकी प्रतिक्रिया भी स्वाभाविक है...कुछ पार्षदों ने अपने वोट अमान्य कर दिए।
 
04:21 PM, 30-Jan-2024

भगवंत मान ने बताया लोकतंत्र के लिए काला दिन

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के लोकतंत्र में 'काले दिन' के रूप में लिखा और याद किया जाएगा। दुर्भाग्य से, यह वही महीना है जब हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं। आज संविधान की धज्जियां उड़ा दी गई हैं। जिस तरह से चंडीगढ़ मेयर चुनाव को मीडिया के सामने, कैमरे के सामने भाजपा ने 'लूट' लिया। इसके पहले उन्होंने मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर राज्यों में ऐसा किया था। तो ये उनकी पुरानी आदत है।

03:20 PM, 30-Jan-2024

भाजपा के राजिंदर कुमार बने डिप्टी मेयर

भाजपा उम्मीदवार राजिंदर कुमार डिप्टी मेयर चुने गए। आप और कांग्रेस पार्षदों ने वोट डालने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:18 PM, 30-Jan-2024

ये देशद्रोह

राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान हमने जो कुछ भी देखा वह न केवल असांविधानिक है बल्कि देशद्रोह है... चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हमने जो अवैधता देखी उसे केवल देशद्रोह ही कहा जा सकता है।

03:14 PM, 30-Jan-2024

भाजपा का एक भी वोट अवैध घोषित क्यों नहीं 

राघव चड्ढा ने कहा कि मेयर चुनाव में पहली बार 36 में से 8 वोट अवैध घोषित किए गए। कांग्रेस और आप गठबंधन को 20 वोट मिलने थे। हमें 12 वोट मिले और 8 वोट अवैध घोषित किए गए। भाजपा का एक भी वोट अवैध घोषित नहीं किया गया।
03:09 PM, 30-Jan-2024

भाजपा पर भड़के राघव चड्ढा

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर आप सांसद राघव चड्ढा ने इस नतीजे से पता चलता है कि जब मेयर चुनाव के लिए बीजेपी सभी गैरकानूनी हथकंडे अपना सकती है तो लोकसभा चुनाव में अपनी हार देखकर वे क्या करेंगे। क्या बीजेपी इस देश को उत्तर कोरिया बनाना चाहती है।

02:53 PM, 30-Jan-2024

हाईकोर्ट पहुंचे गठबंधन के उम्मीदवार

भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने तत्काल हाईकोर्ट से गुहार लगाते हुए कहा कि यह चुनाव गलत है। उनके 8 वोट अमान्य करार दे दिए गए और इसका कोई कारण तक नहीं बताया गया। कुलदीप कुमार की तरफ से सीनियर एडवोकेट गुरमिंदर सिंह ने दोपहर सवा दो बजे हाईकोर्ट से आग्रह किया कि उनकी इस याचिका पर तत्काल सुनवाई की जाए और इस चुनाव का रिकॉर्ड सील किया जाए, यह सीधे तौर पर लोकतंत्र ही हत्या है। लेकिन हाईकोर्ट ने आज इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और बुधवार सुबह इस याचिका पर सुनवाई किया जाना तय कर दिया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed