फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Bihar Visit Live: पीएम ने कहा- अब की बार एनडीए सरकार 400 पार, इंडी गठबंधन पर बोला हमला; यह बातें कहीं

Sat, 02 Mar 2024 06:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद/ बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद/ बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 02 Mar 2024 06:06 PM IST
खास बातें

PM Narendra Modi Bihar Visit Live News in Hindi : आखिरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ ही गए। वह औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार भी मंच पर साथ दिखे। पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
PM Modi in Bihar News Live CM Nitish Kumar Prime Minister Narendra Modi Aurangabad Begusarai Patna Schedule
मंच पर पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का स्वागत करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:03 PM, 02-Mar-2024
बेगूसराय में पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
नौकरी के नाम पर उनकी जमीनों को कब्जा किया
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों बिहार ने दशकों तक परिवारवाद का नुकसान देखा है। परिवारवाद का दंश झेला है। परिवारवाद और सामाजिक न्याय यह एक-दूसरे के घोर विरोधी हैं। परिवारवाद विशेष रूप से नौजवानों का और प्रतिभा का सबसे बड़ा दुश्मन है। यही बिहार है जिसके पास भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की समृद्ध विरासत है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार इसी विरासत को आगे बढ़ा रही है। वहीं दूसरी तरफ राजद और कांग्रेस की घोर परिवारवादी कुरीति है। राजद और कांग्रेस के लोग अपने परिवारवाद और भ्रष्टाचार को उचित ठहराने के लिए दलित, वंचित और पिछड़ों को ढाल बनाते हैं। यह सामाजिक न्याय नहीं। बल्कि समाज के साथ विश्वासघात है। वरना क्या कारण है कि सिर्फ एक ही परिवार का सशक्तिकरण हुआ और समाज के बाकी परिवार पीछे रह गए। किस तरह एक परिवार के लिए युवाओं को नौकरी के नाम पर उनकी जमीनों को कब्जा किया गया, यह भी देश ने देखा है। साथियों, सच्चा सामाजिक न्याय तुष्टिकरण से नहीं संतुष्टिकरण से आता है। मोदी ऐसे ही सामाजिक न्याय को मानता है। जब हर लाभार्थी को पक्का घर, गैस, पानी, शौचालय, राशन, अच्छा और मुफ्त इलाज मिलता है तब सच्चा सामाजिक न्याय मिलता है।
05:48 PM, 02-Mar-2024
2005 से पहले वाले हालात होते तो सौ बार सोचना पड़ता
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब परिवारहित और वोट बैंक वाली सरकार होती है तो वह क्या करती है, उसे बिहार ने बहुत भुगता है। अगर बिहार में 2005 से पहले वाले हालात होते तो यहां ऐसी योजनाओं का घोषणा करने से पहले सौ बार सोचना पड़ता। सड़क, बिजली, पानी और रेलवे की क्या स्थिति थी, यह मुझसे ज्यादा आप जानते थे। 2014 से पहले रेलवे के नाम पर रेल के साधनों को कैसे लूटा गया, यह पूरा बिहार जनता है। आज देखिए पूरी दुनिया में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की चर्चा हो रही है। भारतीय रेल का तेजी से बिजलीकरण हो रहा है। हमारे रेलवे स्टेशन भी एयरपोर्ट की तरह सुविधा वाले बन रहा है।
विज्ञापन
05:44 PM, 02-Mar-2024
अबकी बार एनडीए सरकार 400 पार
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज की यह परियोजनाएं बिहार में सुविधा और समृद्धि का रास्ता बनाएगा। बच्चा-बच्चा, गांव और शहर पूरे विश्वास से कहा रहा है कि अबकी बार एनडीए सरकार 400 पार। साथियों 2014 में जब आपने एनडीए को सेवा का अवसर दिया तब मैं कहता था पूर्वी भारत विकास होना चाहिए। इतिहास गवाह है कि जब जब बिहार और पूर्वी भारत का विकास हुआ तब तक भारत सशक्त हुआ। मैं जनता से कहता हूं कि बिहार विकसित होगा ताे देश भी विकसित होगा। बिहार के मेरे भाई-बहन आप मुझे बहुत अच्छी तरह जानते हैं। मैं फिर से कहता हूं कि यह वादा नहीं है। यह मिशन है। यह संकल्प है। आज जो प्रोजेक्ट बिहार को मिले हैं, वह विकास के दिशा में ही सशक्त कदम हैं। ऊर्जा, उर्वरक और कनेक्टिविटी यही तो विकास का आधार है। खेती हो या उद्योग, सबकुछ इन्ही पर निर्भर करता है। जब इनपर तेजी से काम होता है तो रोजगार के अवसर भी बढ़ता है। बरौनी के कारखाना बंद पड़ा था। इसे मैंने फिर से चालू करने की गारंटी ली थी। मोदी ने अपनी गारंटी पूरी कर दी। इससे समस्त किसानों को लाभ मिलेगा। 
05:41 PM, 02-Mar-2024
30 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट केवल मेरे बिहार के लिए है
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आज विकसित बिहार के संकल्प के साथ बेगूसराय आया हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि इतनी विशाल संख्या में आप (जनता) आएं। आपके दर्शन करने का मुझे सौभाग्य मिला है। बेगूसराय की यह धरती प्रतिभावान युवाओं की धरती है। इस धरती ने देश के किसान और मजदूर को मजबूत किया है। आज इस धरती का पुराना गौरव फिर लौट रहा है। आज यहां से बिहार सहित पूरे देश के लिए एक लाख 60 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ है। पहले ऐसे कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में होते थे। लेकिन, आज मोदी दिल्ली को बेगूसराय ले आया है। 30 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट केवल मेरे बिहार के लिए है। 
05:25 PM, 02-Mar-2024
पीएम मोदी को स्मृति चिन्ह भेंट करते सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
सीएम नीतीश कुमार फिर बोले- हम बीच में इधर-उधर हो गए थे
बेगूसराय में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि पीएम मोदी यहां पधारें हैं। और, आगे भी यहां आएंगे। जनता से उन्होंने कहा कि एक बात जान लीजिए कि अब आपलोगों को कह देना चाहते हैं कि इस बार लोकसभा चुनाव में बहुत बड़ी संख्या में लोग एनडीए सरकार को वोट देंगे। और, 400 से ज्यादा सीट से जीताएंगे। सीएम नीतीश कुमार ने फिर से कहा कि भाई हम बीच में इधर-उधर हो गए थे लेकिन हम फिर से आ गए हैं। हमेशा के लिए एनडीए में आ गए हैं। गिरिराज सिंह जी हमारे साथ ही न थे, 2005 से लेकर अब तक कितना काम हुआ था। पीएम मोदी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं आप कितना आगे बढ़िएगा। पीएम मोदी का सभी लोग खड़ा होकर स्वागत करें। नीतीश कुमार ने कहा कि तेज आवाज में कहा कि अरे सब लोग खड़ा हो जाएं। बीच में दो महिला क्यों बैठी हुई हैं। आप लोग भी खड़ा हो जाइए। सभी लोग पीएम मोदी का स्वागत कीजिए। 
05:16 PM, 02-Mar-2024
बेगूसराय में मंच पर पहुंचे पीएम मोदी और नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
बेगूसराय में सीएम नीतीश ने किया पीएम मोदी का स्वागत
पीएम नरेंद्र मोदी बेगूसराय पहुंच चुके हैं। उलाव हवाई अड्डा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच पर उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े जननेता के सम्मान में आज बेगूसराय की धरती पर भीड़ उमड़ परी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मिथिला की भूमि पर आपका स्वागत है। आपको बेगूसराय की जनता आशीष देने आई है। आपने छह लेन का पुल दिया, एनटीपीएसी दिया। गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री की खूब तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:38 PM, 02-Mar-2024
बेगूसराय में पीएम मोदी की जनसभा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कहीं यह बातें
पीएम मोदी की जनसभा को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि रामलला को अयोध्या में स्थापित करने के बाद अब पीएम सीता की नगरी में पधार रहे हैं। राष्ट्र को ‘फर्स्ट ऑयल’ समर्पित करेंगे बरौनी में बनकर तैयार हर्ल के उर्वरक संयंत्र का भी उद्घाटन आज पीएम मोदी बरौनी में 95 सौ करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनकर तैयार हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड के उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। यह संयंत्र किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा, जिससे उन्हें किफायती दर पर नीम कोटेड यूरिया उपलब्ध हो पाएगा।
03:40 PM, 02-Mar-2024
औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
एक दौर था जब लोग अपने ही घर से बाहर निकलने से डरते थे
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक वह दौर था कि बिहार के लोग अपने ही घर से बाहर निकलने से डरते थे। एक यह दौर है जब बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिला। विकास की गंगा बह रही है। वंदे भारत जैसी ट्रेन मिली। अमृत भारत योजनओं के तहत रेलवे का विकास किया जा रहा है। साथियों बिहार की जनता अब अपने प्रदेश को वापस उस दौर में नहीं जाने देगी। हमारी सरकार देश के आदिवासी, दलित और गरीबों को सामर्थ्य बढ़ाने में लगी है। पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की विकास योजनओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। आज यहां 90 प्रतिशत के ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंच रहा है। 80 लाख से ज्यादा आयुष्मान भारत कार्ड धारक हैं। बिहार का विकास मोदी की गारंटी है। बिहार में शांति और कानून व्यवस्था का राज मोदी की गारंटी है। बिहार में बहन और बेटियों को अधिकार मोदी की गारंटी है। तीसरे टर्म हमारी सरकार इन्हीं गारंटियों को पूरा करने और बिहार के विकास के संकल्पित है। आप सब अपने मोबाइल निकालिए और फ्लैश लाइट जलकार विकास का उत्सव मनाइए। भारत माता के जयकारे लगवा कर पीएम मोदी ने अपना संबोधन खत्म किया। 
 
03:33 PM, 02-Mar-2024
परिवाद की राजनीति हाशिये पर जा रही है
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे लिए बिहार आना कई मायनों में खास है। अभी कुछ दिन पहले ही जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला है। यह सम्मान बिहार के गौरव को मिला है। अभी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा खुशी माता सीता की धरती पर मनाई गई होगी। बिहार में डबल इंजन की सरकार अब विकास की रफ्तार पकड़ चुकी है। इस समय बिहार की जनता में काफी उत्साह है। अब बिहार को लूटने का सपना देखने वालों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही हैं। पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि है कि बिहार में एनडीए की शक्ति बढ़ने के बाद परिवाद की राजनीति हाशिये पर जाने लगी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
03:28 PM, 02-Mar-2024
मगही भाषा में मगध की जनता को प्रमाण किया
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आप सब यहां आएं। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। पीएम मोदी भोजपुरी भाषा में बिहार की जनता को प्रमाण किया। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह की जन्मभूमि है। साढ़े 21 हजार करोड़ के विकास योजनओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। इनमें आधुनिक बिहार की झलक है। पीएम मोदी ने कई विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। कहा कि यही एनडीए की पहचान है। हम काम की शुरूआत भी करते हैं। इसे पूरा भी करते हैं और जनता को समर्पित भी करते हैं। यह मोदी की गांरटी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed