फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री बोले- जिन पिछड़ी जनजातियों को पिछली सरकारों ने नहीं पूछा, उसे मोदी पूजता है

Fri, 15 Nov 2024 01:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 15 Nov 2024 01:38 PM IST
खास बातें

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस पर जमुई से 'धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान' का शुभारंभ किया करेंगे। पीएम इस अभियान के माध्यम से 18 विभागों की ओर से आदिवासी समाज के लोगों के विकास के लिए 8500 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन
PM Modi Bihar Visit: PM Narendra Modi reached Jamui, Aba Tribal Village Utkarsh Campaign; Bihar News
जनजातीय गौरव दिवस समारोह में लोगों का अभिनंदन करते पीएम मोदी और सीएम नीतीश। - फोटो : सोशल मीडिया।

लाइव अपडेट

01:29 PM, 15-Nov-2024
सेल्फी लेते दिखे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया।
इरुला जनजाति के लोगों के साथ सेल्फी लेते पीएम मोदी
जमुई में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम से पीएम नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसमें वह इरुला जनजाति के लोगों के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। दरअसल, पीएम के कार्यक्रम को लेकर आदिवासी समुदायों से संबंधित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा था। तमिलनाडु के अरियालुर जिले के रहने वाले धर्मदुराईजी और एझिलारजी ने भी अपना स्टॉल लगाया था। पीएम मोदी इनके स्टॉल के सामने रूके। इनसे बातचीत की। इसके बाद इनके साथ सेल्फी भी ली। बता दें कि इरुला जनजाति' तमिलनाडु और केरल के बॉर्डर पर रहने वाला वो समुदाय, जो प्राचीन समय से लोगों की ज़िंदगियां बचाता आ रहा है। 
12:40 PM, 15-Nov-2024
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव उपवन बनाए जाएंगे
पीएम मोदी ने कहा कि आदिवासियों इलाके में आयुष्मान आरोग्यम मंदिर बनाए जा रहे हैं। प्रकृति प्रेमी आदिवासी समाज की बातें पूरी दुनिया में बताने की कोशिश करता हूं। आदिवासी समाज प्रकृति, सूर्य और वायु को पूजने वाला समाज है। देश के आदिवासी बाहुल्य जिलों में बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव उपवन बनाए जाएंगे। इसमें हजारों पेड़ लगाए जाएंगे। इसमें सभी लोगों का सहयोग चाहिए। एक बार फिर से आपसभी को जनजातीय गौरव दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। यह कहते हुए पीएम मोदी ने अपना संबोधन खत्म किया। 
विज्ञापन
12:35 PM, 15-Nov-2024
हमारी सरकार ने मातृभाषा में परीक्षा के विकल्प दिए
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने मातृभाषा में परीक्षा के विकल्प दिए। इन फैसलों ने आदिवासी बच्चों के सपनों को पंख दिए हैं। आदिवासी युवाओं ने इंटरनेशनल टूर्नामेंट में देश को मेडल दिलाया। खेलो इंडिया अभियान के तहत आदिवासी इलाकों में खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। 
12:29 PM, 15-Nov-2024
आदिवासी विरासत को सहेजने के लिए अनेक कदम उठाए
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने आदिवासी विरासत को सहेजने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। अनेक आदिवासियों को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया। भगवान बिरसा मुंडा के संग्रहालय को आप सभी जरूर देखें। आज आदिवासी विरासत को सहेजने के लिए कई संग्रहालय और रिसर्च सेंटर का शुभारंभ हुआ। सिक्का और डाक टिकट जारी किए गए। 
12:22 PM, 15-Nov-2024
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया।
एनडीए का सौभाग्य है कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम किया
पीएम मोदी ने कहा कि यह देश आदिवासी भाइयों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता है। एनडीए का सौभाग्य है कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। सीएम नीतीश बाबू ने पूरे देश से उन्हें जीताने की अपील की थी। द्रोपदी मुर्मू जब राष्ट्रपति बनीं तो वह अतिपिछड़ी आदिवासियों का जिक्र किया करती थीं। इनके बारे में पिछली सरकारें नहीं सोचती थी। इनके लिए पीएम जनमन योजना शुरू की गई। इससे देश के पिछड़े आदिवासियों का विकास हो रहा है। आज इस योजना का एक साल पूरा हो रहा है। पिछड़ी जनजातियों को घर, बिजली और सड़क का लाभ दिया जा रहा है। जिसको पिछली सरकारों ने नहीं पूछा, उसे मोदी पूजता है। 
12:12 PM, 15-Nov-2024
पीएम ने स्वच्छता अभियान के लिए लोगों को धन्यवाद दिया
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के हर राज्य में कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने अंगिका भाषा में लोगों को नमन किया। कहा कि आज बहुत ही पवित्र दिन है। आज कार्तिक पूर्णिमा है। देव दीपावली है। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। मैं सभी देशवासियों को और वनवासी भाई-बहनों को बधाई देता हूं। पिछले कुछ दिन यहां के लोगों ने स्वच्छता का अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का अभियन चलाया। इस विशेष प्रयास के लिए मैं जमुई के लोगों का धन्यवाद करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:34 AM, 15-Nov-2024
मंच पर पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
सीएम नीतीश अब हमलोग कहीं नहीं जाएंगे  
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं फिर से कहता हूं कि हमलोग अब एनडीए में ही रहेंगे। बीच में कुछ कुछ लोग गलत कर दिया था। हमलोग शुरू से ही श्रद्धेय अटल जी के साथ रहे। 1995 से हमलोग साथ रहे हैं। हमलोग इधर-उधर नहीं जाएंगे। पूरे तौर पर पीएम मोदी के साथ रहेंगे। अब हमलोग कहीं नहीं जाएंगे।  पीएम मोदी देश में काम कर रहे हैं। जहां पर जाते हैं कुछ न कुछ काम करवा देते हैं। बहुत खुशी की बात है कि आज जमुई में पधारे हैं। मैं पीएम मोदी का अभिनंदन करता हूं। आप सभी लोग भी हाथ उठाकर अभिनंदन करें। 
11:26 AM, 15-Nov-2024
पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने आईं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
आदिवासी महिलाओं ने लोकनृत्य पेश किया
पीएम नरेंद्र मोदी के सामने आदिवासी महिलाओं ने लोकनृत्य पेश किया। पीएम मोदी ने इनके पास जाकर अभिनंदन किया। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। पीएम मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत कई नेता और मंत्री मौजूद हैं। 
11:07 AM, 15-Nov-2024
पीएम के कार्यक्रम में आईं आदिवासी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
पीएम के कार्यक्रम में लोगों की भीड़
आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम का गवाह बनने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे हैं। सुबह से ही लोगों की भीड़ कार्यक्रम स्थल की ओर रुख करते देखे जा रहे हैं। वही भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा महिलाओं को कतारबद्ध कर कार्यक्रम स्थल में एंट्री कराया जा रहा है। सुरक्षा के माफ डंडों को देखते हुए प्रशासन द्वारा महिलाओं व पुरुषों को किसी भी प्रकार के कोई भी समान ले जाने पर रोका जा रहा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी दो बार जमुई के बल्लोपुर के मैदान आ चुके है। लेकिन यह पहली मौका है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी बड़ी योजना की शुभारंभ करने जा रहे हैं।
11:00 AM, 15-Nov-2024

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री बोले- जिन पिछड़ी जनजातियों को पिछली सरकारों ने नहीं पूछा, उसे मोदी पूजता है

तीन दिन के अंदर दूसरी बार पीएम मोदी बिहार आए हैं। आज वह भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई जिले के खैरा प्रखंड के बल्लोपुर मैदान पहुंचे। कुछ ही देर में जनजातीय गौरव दिवस पर जमुई से 'धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान' का शुभारंभ किया करेंगे। पीएम इस अभियान के माध्यम से 18 विभागों की ओर से आदिवासी समाज के लोगों के विकास के लिए 8500 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बल्लोपुर मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) अपनी निगरानी में रखे हुए है। जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर विधि- व्यवस्था और सुरक्षा के मापदंडों की लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed