Live
PM Modi in Bihar Live: पीएम मोदी ने जंगलराज की याद दिलाते हुए क्या कहा? कांग्रेस पर भी लगाया बड़ा आरोप
{"_id":"6b011d435700e94c87007ccd","slug":"pm-modi-bihar-visit-live-inauguration-nitish-setu-and-e-buses-launch-updates-in-hindi-2026-11-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Bihar Live: पीएम मोदी ने जंगलराज की याद दिलाते हुए क्या कहा? कांग्रेस पर भी लगाया बड़ा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 21 Nov 2026 03:34 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 21 Nov 2026 03:34 PM IST
खास बातें
PM Modi Bihar Visit Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वैशाली से बिहार को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं। गंगा पर बने नीतीश सेतु का लोकार्पण भी कर दिया। इसके अलावा सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं। पीएम मोदी ने गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। आइये जानते हैं क्या-क्या हो रहा है?
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:34 PM, 21-Nov-2026
पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए क्या कहा?
बिहार ने उम्मीद और विश्वास की नई राह चुनी थी। जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी, उसे नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सुशासन का नया भरोसा मिला। नीतीश जी ने इतने वर्षों तक मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार की सेवा की। उनके आशीर्वाद से हम इस अभियान को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी और उनकी पूरी टीम के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में आज यहां भी हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे मित्र रामविलास पासवान जी की आत्मा जहां भी होगी, वह आज हम पर फूलों की वर्षा कर रही होगी, क्योंकि हम उनके सपनों को भी साकार कर रहे हैं।03:21 PM, 21-Nov-2026
पीएम नरेद्र मोदी कांग्रेस पर भी बोला हमला
पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबी हटाओं के नारे लगाती थी लेकिन गरीबों के लिए काम नहीं करती थी। जब साफ नीयत से काम होता है तो नतीजे भी दिखते हैं, जिस देश में कांग्रेस दशकों तक गरीबी हटाओं के नारे लगाती रही, गरीबों को गुमराह करती रही और वोट लूटती रही, वहां 12 साल के अंदर हमलोगों ने 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। उन्होंने इसे सरकार की इच्छाशक्ति और गरीब कल्याण की योजनाओं का परिणाम बताया। पीएम ने कहा कि गरीबी के खिलाफ देश की लड़ाई इसलिए सफल हो रही है, क्योंकि सरकार ने करोड़ों गरीबों के जीवन को आसान बनाने और उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
03:10 PM, 21-Nov-2026
बिहार में दो लाख करोड़ से अधिक के निवेश समझौते
प्रधानमंत्री ने बताया कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में बिहार में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते किए गए हैं। गया में छह हजार करोड़ रुपये की स्टील परियोजना पर काम शुरू हो रहा है। इसके अलावा मोतिहारी और मधेपुरा की चीनी मिलों को दोबारा चालू करने के लिए नई गन्ना प्रोत्साहन नीति लाई गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई की सुविधा देने के लिए हर खेत तक पानी पहुंचाने की दिशा में 11 हजार नए नलकूप लगाने की पहल की गई है। सिंचाई के लिए 12 घंटे बिजली सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया गया है। पीएम मोदी ने शिक्षा के क्षेत्र में हुए कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में एक साल के भीतर 200 से अधिक नए डिग्री कॉलेज शुरू किए गए हैं। बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास से जुड़े काम इतने व्यापक हैं कि उन्हें किसी एक मंच से गिनाना संभव नहीं है। राज्य में हो रहे बदलाव को यहां आकर ही महसूस किया जा सकता है।03:05 PM, 21-Nov-2026
पीएम मोदी ने जंगलराज की याद दिलाते हुए क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि एक समय था जब बिहार के गांवों में बिजली नहीं थी। लेकिन आज हर घर में बिजली रहती है। हमारा बिहार एक लंबी यात्रा करके यहां तक पहुंचा है। वरना आप याद करिए कि एनडीए का शासन आने से पहले क्या हाल था? तब गिनती घोटालों की हाेती थी। लेकिन, अब गिनती निवेश के आंकड़ों की होती है। अब विकास की होड़ दिखती है। उतर बिहार हो या दक्षिण बिहार या फिर राजधानी पटना हर इलाके में विकास की गाथा लिखी जा रही है। डबल इंजन सरकार में बिहार के विकास की रफ्तार क्या है? पिछले एक साल में हुए काम यह बता रहे हैं। एनडीए सरकार के कार्यकाल में दो लाख करोड़ से अधिक के निवेश और समझौते किए गए हैं। पीएम मोदी ने कई विकास योजनाओं को गिनाए।03:03 PM, 21-Nov-2026
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने छठ महापर्व के बाद बिहार में विकास का पर्व मनाने की बात कही। पीएम ने कहा कि बिहार की विकास यात्रा में सबका साथ, सबका विकास का मंत्र लेकर सरकार आगे बढ़ रही है। एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने पर उन्होंने वैशाली की धरती को नमन किया।03:01 PM, 21-Nov-2026
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित कहते हुए क्या कहा?
बिहार के हाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री, एनडीए के सभी नेताओं और बिहार की जनता का आभार जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इतने बड़े जनसमूह के बीच से गुजरने, लोगों के दर्शन करने और उन्हें प्रणाम करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यहां उमड़ी भीड़ इतनी विशाल है कि शायद कैमरे में भी पूरी तरह कैद नहीं हो पाएगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना विकास के प्रति जागरूकता का जीता-जागता प्रमाण है। उन्होंने बिहार की जनता के उत्साह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:49 PM, 21-Nov-2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 34 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों को 34 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दे दी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में करीब 34 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। इन परियोजनाओं से सड़क संपर्क, ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचे, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन के क्षेत्र में विकास होगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से बिहार की समृद्धि का रास्ता खुलेगा और प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।02:42 PM, 21-Nov-2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
सीएम सम्राट चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
02:41 PM, 21-Nov-2026
देश में पहली बार बिहार ने जल संसाधन विभाग की ओर से गाद प्रबंधन नीति बनाई है
उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार ने कई बड़े काम किए हैं। हम अपने प्रधानमंत्री जी को बताना चाहते हैं कि देश में पहली बार बिहार ने जल संसाधन विभाग की ओर से गाद प्रबंधन नीति बनाई है। महोदय, हम आपके साथ गंगा के ऊपर से होकर आए हैं। नदियों में गाद जमा होने के कारण उनकी स्थिति खराब होती है। हालांकि, गाद की उपयोगिता भी है। इसलिए इन दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हमने गाद प्रबंधन नीति बनाई है। भारत सरकार भी राष्ट्रीय गाद प्रबंधन नीति का फ्रेमवर्क तैयार कर रही है। हम इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। महोदय, गाद के कारण नदियां मर रही हैं। नदी का जीवन उसका प्रवाह है और गाद इस प्रवाह को अवरुद्ध कर देती है। हम ज्यादा समय नहीं लेना चाहते हैं। बस इतना कहना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नीतीश कुमार द्वारा बनाए गए विकास के रास्ते पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हम विकास के नए आयाम भी जोड़ रहे हैं। हम आपको भरोसा दिलाना चाहते हैं कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने का आपका जो संकल्प है, उसमें एनडीए के नेतृत्व में बिहार भी अग्रणी भूमिका निभाएगा। बिहार की ओर से हम संकल्पित हैं कि आपके नेतृत्व में बिहार सहित पूरे देश को विकसित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
02:33 PM, 21-Nov-2026
