PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी ने कहा- पंजे और लालटेन वालों ने लूट मचाई, बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाया
{"_id":"6854fd40fd9c11158d0732fa","slug":"pm-modi-bihar-visit-live-inaugurate-development-project-address-public-meeting-in-jasauli-siwan-vande-bharat-2025-06-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी ने कहा- पंजे और लालटेन वालों ने लूट मचाई, बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 20 Jun 2025 02:19 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ सीवान
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:19 PM IST
खास बातें
PM Narendra Modi In Bihar Today Live Updates News in Hindi: पीएम मोदी ने बिहारवासियों को 5736 करोड़ रुपये की 22 विकास योजानाओं की सौगात दी। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने जंगलराज की याद दिलाई और विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:54 PM, 20-Jun-2025
पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज
पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हम कहते हैं सबका साथ और सबका विकास लेकिन लालटेन और पंजे वाले कहते हैं परिवार का साथ और परिवार का विकास। इनकी राजनीति कुल जमापूंजी यही है कि अपने-अपने परिवारों के हित के लिए यह करोड़ों परिवारों का अहित करने से नहीं चूंकते हैं। बाबा साहेब आंबेडकर भी इस प्रकार की राजनीतिक के खिलाफ थे। इसलिए यह लोग कदम-कदम पर बाबा साहेब का अपमान करते हैं। अभी देश ने देखा कि किस तरह से राजद वालों ने बाबा साहेब का अपमान किया। राजद वालों ने बाबा साहेब की तस्वीर के साथ क्या किया। बिहार में पोस्टर लगे हैं कि बाबा साहेब के अपमान पर माफी मांगों। लेकिन, यह लोग माफी नहीं मांगेंगे। क्योंकि इनके मन में दलित, महादलित, पिछड़ों और अतिपिछड़े के लिए कोई सम्मान नहीं है। राजद और कांग्रेस वाले बाबा साहेब की तस्वीर को अपने पैरों में रखते है। लेकिन, मोदी बाबा साहेब को अपने दिल में रखता है। बाबा साहेब का अपमान कर वह लोग खुद को बाबा साहेब से भी बड़ा दिखना चाहते हैं। बिहार के लोग बाबा साहेब का अपमान कभी नहीं भूलेंगे।

01:45 PM, 20-Jun-2025
राजद और कांग्रेस की करतूतें बिहार विरोध हैं
पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस की करतूतें और इनकी कार्रवाई बिहार विरोधी है। निवेश विरोधी है। जब यह लोग विकास की बात करते हैं तो लोगों को अपनी दुकान, कारोबार, उद्योग-धंधे सब पर ताले लटकते नजर आते हैं। इसलिए यह लोग नौजवानों के दिल में कभी भी जगह नहीं बना पाए हैं। यह लोग गुंडा राज, माफिया राज, बेहाल इंफ्रास्ट्रकचर और भ्रष्टाचार के पोषक रहे हैं। एनडीए कैसा बिहार बना रही है? इसका उदाहरण मढ़ौरा रेल फैक्ट्री है। आज मढ़ौरा को पहला इंजन अफ्रीका भेजा जा रहा है। आप सोचिए कि अफ्रीका में भी बिहार का जय-जयकार होने वाला है। यह फैक्ट्री उसी सारण में बनी है जिसे पंजे और लालूटेन वालों ने पिछड़ा कहकर छोड़कर दिया था। जंगलराज वालों ने बिहार को विकास के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया था। आज बिहार में रोड, रेल, हवाई यात्रा और जल मार्ग और हर प्रकार इंफ्रास्ट्रकचर पर काफी निवेश हो रहा है। आज हम और बड़ी शुरुआत करने जा रही है। सावन शुरु होने से पहले बाबा हरिहरनाथ की धरती बाबा गोरखनाथ की धरती से जुड़ गई है। बिहार वासियों को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। ऐसे प्रयासों से बिहार के उद्योग-धंधो को बल मिलेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
01:40 PM, 20-Jun-2025
चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर मिल चुके हैं
पीएम मोदी ने कहा कि बीते दशक में देश भर में चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर मिल चुके हैं। आप कल्पना कीजिए चार करोड़ लोगों को पक्के घर मिला। इन घरों में सपने सजते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज भी बिहार के 50 हजार परिवार के लिए घर की किस्त जारी किए गए हैं। मेरे लिए दोहरी खुशी की बात यह है कि यह घर माताओं और बहनों के नाम पर है। मेरी जिन बेटियों के नाम पर कभी कोई संपत्ति नहीं होती थी, अब वह अपने घरों की मालकिन बन रही है। हमारी सरकार घर के साथ-साथ बिजली पानी की सुविधा भी दे रही है।
01:34 PM, 20-Jun-2025
पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
जंगलराज लाने वाले फिर से सपना देख रहे
पीएम मोदी ने कहा कि इसी समय जंगलराज लाने वाले फिर से सपना देख रहे हैं कि बिहार के संसाधनों पर फिर से कब्जा कर सकें। इसके लिए वह तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। आपको अपने भविष्य के लिए सतर्क रहना है। बिहार के विकास पर ब्रेक लगाने वालों को कोसों दूर रखना है। वो लोग हर चुनाव में यह लोग आकर बोलते थे कि गरीबी हटाओ-गरीबी हटाओ। लेकिन, आपने जब से एनडीए सरकार को मौका दिया तो पता चला कि गरीबी कम भी हो सकती है। देश की 25 करोड़ की आबादी गरीबी रेखा से बाहर आई है। विश्व के लोग अब तारीफ कर रहे हैं। बीते दशक में बिहार के करीब पौने चार करोड़ साथियों ने खुद को गरीबी से मुक्त किया है। आजादी के इतने दशकों बाद भी लोग गरीबी से दूर थे। यह इसलिए नहीं हुआ कि बिहार या देश के लोगों में मेहनत में कमी थी। इन्हें आगे बढ़ने का रास्ता नहीं दिया गया। लंबे समय के लिए कांग्रेस और राजद राज ने इन्हें गरीबी में धकेल दिया। इनके राज में गरीब को घर नहीं मिलता था। शिक्ष, स्वास्थ्य और राशन तक मुहैया नहीं होती थी। गैस कनेक्शन के लिए सांसदों की सिफारिश लगानी पड़ती थी। नौकरी बिना सिफारिश के नहीं मिलती थी।

01:29 PM, 20-Jun-2025
पीएम मोदी बोले- गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई थी
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के रहने वाले हर व्यक्ति के सबसे बड़ी बात, उसका स्वाभिमान होता है। कठिन से कठिन परिस्थिति में बिहारी भाई-बहन काम करके दिखाते हैं। वह कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते। लेकिन, पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई। इन लोगों ने ऐसी लूट मचाई कि गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। अनेक चुनौतियों को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार को विकास की पटरी पर लाई है। मैंन बिहारवासियों को विश्वास देने आया हूं कि हमने बहुत कुछ किया हो, करते रहे हैं और करते रहेंगे। लेकिन, इतने दिन शांत रहकर चुप होकर रहने वाला मोदी नहीं है। मुझे बिहार के और भी बहुत कुछ करना है। आपके लिए करना है। यहां के गांव और घर-घर के लिए करना है। यहां के नौजवान के लिए काम करना है।

01:20 PM, 20-Jun-2025
पीएम मोदी ने लालू परिवार पर बोला हमला
पीएम मोदी ने कहा कि आप सब जानते हैं कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। उन्होंने कहा कि विश्व के सारे नेता भारत से काफी प्रभावित हैं। वह भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनते देख रहे हैं। इसमें बिहार की बड़ी भूमिका होने वाली है। बिहार समृद्ध होगा और देश के विकास में बड़ी भूमिका निभायेगा। मेरे इस विश्वास में आप सभी का सामर्थ्य है। आप सभी ने मिलकर जंगलराज का सफाया किया है। यहां के नौजवानों ने तो 20 साल पहले की बिहार की बदहाली सिर्फ किस्सों और कहानियों में सुनी है। जंगलराज ने बिहार का क्या हाल कर दिया था, वह जानते हैं। जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दिया, उस बिहार को पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:15 PM, 20-Jun-2025
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को भी याद किया। कहा कि सीवान, सासाराम, बक्सर, मोतिहारी, बेतिया और आरा जैसे बिहार के सारे इलाके फले-फूले इस दिशा में यह प्रोजेक्ट बड़ी भूमिका निभाएगी। इससे गरीब, वंचित, दलित महादलित और पिछड़े-अतिपिछड़े समाज के लोगों का विकास होगा। मैंने सभी को इन प्रोजेक्ट के लिए बधाई देता हूं। अभी कल ही बारिश हुई। सुबह भी बारिश हुई। इसके बावजूद आपलोग इतनी बड़ी संख्या में आए, इसके लिए मैं आपका हृदय से धन्यवाद करता हूं।
01:12 PM, 20-Jun-2025
आवास योजना की सौागत देते पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने सौंपी पक्के मकान की चाबी
पीएम मोदी ने बिहारवासियों को 5736 करोड़ रुपये की 22 विकास योजानाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 53,666 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के रूप में कुल 51 हजार करोड़ रुपये की राशि स्थानांतरित किया। इसके अलावा 6684 शहरी गरीब परिवारों को पक्के मकान की चाबी सौंपी गई। प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 11 परियोजनाओं और नमामि गंगे मिशन की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिन पर कुल 2997 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

12:54 PM, 20-Jun-2025
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सम्राट।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जिस तरह से काम कर रही है, उससे यह बात समझ लीजिए कि बिहार बहुत आगे बढ़ जाएगा। मैं एक बार फिर से पीएम मोदी का अभिनंदन और स्वागत करता हूं। उन्होंने बिहार को जो सौगातें दी है, उसके लिए भी मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करता हूं।
12:45 PM, 20-Jun-2025
सीएम नीतीश कुमार ने फिर बोला लालू परिवार पर हमला
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं फिर से पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। पीएम मोदी जो सौगात देने जा रहे हैं, उससे बिहार वासियों को काफी फायदा पहुंचने वाला है। आप सबको मालूम हैं न जी, 2005 के बाद जब से एनडीए की सरकार बनी तब हमलोगों ने काफी काम किया। सीएम नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि इससे पहले वाले जो सरकार में थे, उनलोगों ने क्या किया था बिहार के लिए। क्या हाल था? कोई काम नहीं किया था उनलोगों ने। आज कल यह लोग अनाप-शनाप प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पहले शाम में लोग घर से नहीं निकल पाता था। हमलोगों की सरकार आई तो महिलाओं को आरक्षण दिया। जो भी मौका मिला हमलोगों ने विकास के लिए काम किया। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया। पुल और पुलियों का निर्माण करवाया। सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी का ध्यनवाद देते हुए कहा कि आपने बजट में बिहार को विशेष पैकेज दिया। मखाना, एयरपोर्ट, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की। यह बहुत खुशी की बात है।