फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों एनडीए की जीत, जानिए किस दिग्गज ने क्या कहा?

Mon, 16 Mar 2026 09:14 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Mon, 16 Mar 2026 09:14 PM IST
खास बातें

Election 2026: नए साल में पहला बड़ा चुनावी दंगल आज बिहार में हुआ। राज्यसभा की पांच सीटों पर एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की। महागठबंधन के चार विधायकों मतदान नहीं किया। राजद विधायकों ने भाजपा पर धनबल का प्रयोग करने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा ने कहा कि राजद वाले अपना घर तक नहीं बचा सके। 

विज्ञापन
nitin nabin upendra kushwaha nitish kumar bihar rajya sabha election 2026 live updates RJD NDA AIMIM BJP JDU
राज्यसभा चुनाव 2026 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:13 PM, 16-Mar-2026

Rajya Sabha Election Live Update: विधानसभा सचिव ने कर दी जीत की घोषणा

बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पांचों उम्मीदवार की जीत की घोषणा कर दी गई है। विधानसभा सचिव ख्याति सिंह की ओर से बताया गया कि एनडीए के उम्मीदवार नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, शिवेश कुमार नौ अप्रैल को खाली हो रही सीटों को भरने के लिए निर्वाचित हो गए हैं।
09:03 PM, 16-Mar-2026

Rajya Sabha Election: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी पांचों उम्मीदवारों की जीत पर खुशी जाहिर की है और उन्हें जीत की बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और न्याय के साथ विकास के नीति की जीत है। उन्होंने एनडीए के सभी विधायकों का आभार जताते हुए कहा कि सभी ने एकजुट होकर उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। विधायकों ने अपनी पार्टी, एनडीए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए वोट किया है। यह उनके एनडीए के प्रति समर्पण और बिहार के विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
08:23 PM, 16-Mar-2026

Rajya Sabha Election: जीत के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा?

राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राज्यसभा सदस्य के रुप में फिर से एक बार निर्वाचित होने पर मैं उन सभी विधायक साथियों को हार्दिक धन्यवाद देते हुए उनके प्रति ह्रदयतल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे और नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर और शिवेश कुमार अपना बहुमूल्य मत देकर जीत दिलाई है।
08:03 PM, 16-Mar-2026

Rajya Sabha Election: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने क्या कहा?

भाजपा के वरिष्ठ नेता व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने राज्यसभा के लिए बिहार से एनडीए के सभी पांचों उम्मीदवारों की जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। खासकर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश को पहली बार राज्यसभा सदस्य बनने का स्वागत किया है। उन्होंने आगे कहा है कि जनता द्वारा ठुकराए गए इंडी गठबंधन की हार पहले दिन से ही तय थी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का इरादा शुरू से ही नकारात्मक था। महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं को यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि बिहार का पूर्ण समर्थन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके विकास कार्यों के साथ है। इंडी गठबंधन के फरेब और झांसे की राजनीति में अब बिहार फंसने वाला नहीं है।
 
07:28 PM, 16-Mar-2026

Rajya Sabha Election LIVE: हार के बाद तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

हार के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि हमारे चार विधायक वोट देने नहीं आए, यह बात पूरे बिहार को पता है कि वो लोग क्यों नहीं आए। संख्या कम होने के बावजूद हमलोगों ने अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धनतंत्र और मशीन तंत्र का उपयोग करती है। विधानसभा चुनाव में क्या हुआ था? इसे सबने देखा। आज तो भाजपा का धनतंत्र जीत गया लेकिन एक वक्त आएगा जब भाजपा का यह सब हथकंडा नहीं चल पाएगा। हमलोग हमेशा भाजपा के खिलाफ लड़ते रहेंगे। जब तब जीतेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं।
07:17 PM, 16-Mar-2026

Rajya Sabha Election LIVE: जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने क्या कहा?

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पूरे बिहार में एक बड़ा मैसेज फिर से गया है। एनडीए की प्रचंड जीत है। हमारे पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत है। सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को बदला है। आपदा के वक्त भी उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया। उनके पास काफी अनुभव है। विपक्ष के आरोपों पर संजय झा ने कहा कि आज अगर हमलोग 41 वोटों का ही बंटवारा करते थे तो भी शिवेश कुमार को 38 वोट और महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह को 37 वोट मिलता। विपक्ष के सारे आरोप बेबुनियाद है। सबकुछ पारदर्शी तरीके से हुआ है। जनता के सामने सारी बातें हैं। संजय झा ने कहा कि महागठबंधन को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं थी इसलिए सभी को होटल में रखा गया। कांग्रेस की कोई लीडरशीप नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:59 PM, 16-Mar-2026

Rajya Sabha Election LIVE: राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने भाजपा पर क्या आरोप लगाया?

महागठबंधन की ओर से राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि अब तो पूरा देश जान गया कि कौन धनबल का प्रयोग करता है? भाजपा ने धनबल का प्रयोग किया है। यह छल किया गया है। यह जनता का अपमान है। महागठबंधन के चार विधायकों के नहीं पहुंचने पर कुमार सर्वजीत ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लेने वालों विधायकों ने जनता के साथ धोखा दिया है। उनके ऊपर जिंदगी भर एक्स एमएलए का टैग लग जाएगा। 
06:53 PM, 16-Mar-2026

Rajya Sabha Election LIVE: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पूरी एनडीए की ओर से पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत को बहुत बहुत बधाई। आंकड़े शुरुआत से ही हमारे पक्ष में थे। राजद को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं था, इसलिए होटल में उन्हें रखा था। लेकिन, एनडीए को अपने विधायकों पर विश्वास था। हमारे सभी 202 विधायक मतदान करने पहुंचे थे। मतगणना में सबसे ज्यादा वोट का वैल्यू शिवेश राम का रहा। उन्हें भी इस जीत के लिए शुभकामना। 
06:48 PM, 16-Mar-2026

Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों एनडीए की जीत

बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर राज्यसभा के उम्मीदवारों की जीत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, जदयू के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर, रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के महासचिव शिवेश राम राज्ससभा चुनाव जीत चुके हैं। पांचवीं सीट के उम्मीवार शिवेश राम को सबसे ज्यादा विधायकों के वोट मिले। 
06:26 PM, 16-Mar-2026

Election 2026 : सत्ताधारी दलों के कार्यालय में भारी भीड़

मीडिया कर्मियों का हुजूम बिहार विधानसभा परिसर में परिणाम की प्रतीक्षा में जुटा है। विधानसभा परिसर के बाहर सचिवालय थाने के सामने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी पांच प्रत्याशियों के समर्थक भारी संख्या में जुटते जा रहे हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दो जनता दल यूनाइटेड ने दो और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक प्रत्याशी उतारा था। राष्ट्रीय जनता दल के एक प्रत्याशी उतरे थे लेकिन मतगणना शुरू होने के 3 घंटे पहले ही तेजस्वी यादव विधानसभा से निकल चुके थे। चुनाव परिणाम को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में जहां सन्नाटा है, वही सत्ताधारी दलों के कार्यालय में भारी भीड़ उत्साह के साथ जुट रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed