Independence Day Live : बिहार में परीक्षा शुल्क अब केवल ₹100, मुख्य परीक्षा फ्री; सीएम नीतीश का बड़ा एलान
{"_id":"689e96d0253c3da6130e2889","slug":"bihar-news-independence-day-news-15-august-celebrations-in-bihar-cm-nitish-kumar-patna-rjd-bjp-jdu-2025-08-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Independence Day Live : बिहार में परीक्षा शुल्क अब केवल ₹100, मुख्य परीक्षा फ्री; सीएम नीतीश का बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 15 Aug 2025 09:32 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 15 Aug 2025 09:32 AM IST
खास बातें
15th August Celebration: 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह बिहार के युवाओं के लिए तब यादगार बन गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान के मंच से परीक्षा शुल्क को 100 रुपए करने का एलान किया।
विज्ञापन
लोगों का अभिवादन करते सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:12 AM, 15-Aug-2025
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एलान किया कि राज्यस्तरीय सरकारी नौकरी हेतु सभी आयोगों (बिहार लोक सेवा आयोग/ बिहार कर्मचारी चयन आयोग/ बिहार तकनीकी सेवा आयोग/ बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग/ केन्द्रीय सिपाही चयन पर्षद आदि) की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षाओं के शुल्क में एकरूपता लाते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में बड़ी छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है। अब प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मात्र 100 रूपए का शुल्क रखने का निर्देश दिया है। मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। सीएम नीतीश ने कहा कि राज्य सरकार के इस कदम से लाखों युवाओं को लाभ होगा। राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है। राज्य सरकार की इस पहल से युवा और प्रोत्साहित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।
09:29 AM, 15-Aug-2025
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को बड़ी सौगात
सीएम नीतीश ने कहा कि राज्य में होने वाली सरकारी नौकरियों में शुल्क अब केवल सौ रुपये ही लगेंगे। साथ ही मुख्य परीक्षा में कोई शुल्क नहीं ली जाएगी। इसके अलावा ज्यादा उद्योग देने वाले को मुफ्त में सरकार जमीन देगी। बिहार से बाहर रहने वाले लोगों को पर्व त्यौहार में अपने घर लौटने के लिए सरकार बसें चलाएगी।
विज्ञापन
09:25 AM, 15-Aug-2025
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान हमलोगों ने विकास कार्यों को देखा। इसके बाद 430 नए विकास योजनाओं को स्वीकृति दे दी। अब हाल में ही सरकार ने कुछ नए कदम उठाए हैं। सरकार ने सभी पंचायतों में विवाह भवन बनाएगी। अब प्रखंड स्तर तक दीदी की रसोई की सेवा उपलब्ध रहेगी। थाली की दर घटा कर 20 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी गई है।
09:17 AM, 15-Aug-2025
एक करोड़ युवाओं को अगले पांच साल में देंगे नौकरी और रोजगार
युवाओं के लिए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 10 लाख नौकरी का लक्ष्य पूरा हो चुका है। अब इस लक्ष्य को और बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में हमलोग 50 लाख नौकरी और रोजगार देने की दिशा में काम कर रहे हैं। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। अब आप तो जानते ही हैं कि हमलोगों ने महिलाओं के लिए आरक्षण दिया। अब नौकरी में भी उन्हें आरक्षण दे रहे हैं। बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है। इतनी संख्या दूसरे किसी राज्य में नहीं है।
युवाओं के लिए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 10 लाख नौकरी का लक्ष्य पूरा हो चुका है। अब इस लक्ष्य को और बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में हमलोग 50 लाख नौकरी और रोजगार देने की दिशा में काम कर रहे हैं। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। अब आप तो जानते ही हैं कि हमलोगों ने महिलाओं के लिए आरक्षण दिया। अब नौकरी में भी उन्हें आरक्षण दे रहे हैं। बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है। इतनी संख्या दूसरे किसी राज्य में नहीं है।
09:11 AM, 15-Aug-2025
सीएम नीतीश ने फिर दिलाई लालू राज की याद
सीएम नीतीश कुमार ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि अब सरकारी शिक्षकों की संख्या पांच लाख 12 हजार हो गई है। सीएम नीतीश ने लालू राज की याद दिलाते हुए कहा कि पहले स्वास्थ्य का क्या हाल था? पहले एक या दो मरीज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते थे। अब 10 हजार मरीज रोज आ रहे हैं। अब 21 जिलों ने मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 5400 बेड और अन्य मेडिकल कॉलेज को ढाई हजार बेड का किया जा रहा है। आप जाकर देखिए कितना बड़ा मेडिकल कॉलेज हमलोगों ने पटना में बनाया है।
09:05 AM, 15-Aug-2025
ऐसा करने वाले पहले सीएम बने नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 19वीं बार तिरंगा फहराया। ऐसा करने वाले वह बिहार के पहले मुख्यमंत्री बन गए। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:56 AM, 15-Aug-2025
सीएम नीतीश कर रहे परेड का निरीक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डिप्टी सीएम के साथ गांधी मैदान पहुंचे। सीएम रथ पर सवार होकर परेड निरीक्षण कर रहे हैं।
08:41 AM, 15-Aug-2025
गांधी मैदान में परेड लिए तैयार बिहार पुलिस के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में सीएम नीतीश कुमार तिरंगा फहराएंगे। वह गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। गांधी मैदान में लोगों की भीड़ जुट चुकी है। बिहार पुलिस के जवान परेड के लिए सज्ज हो चुके हैं।
08:16 AM, 15-Aug-2025
विधानसभा में तिरंगा को सलामी देते विस अध्यक्ष नंद किशोर यादव।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार विधान सभा के नंद किशोर यादव ने आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आज का दिन सभी भारतवासियों के लिए राष्ट्र के प्रति निष्ठा, कर्त्तव्य एवम् समर्पण की भावना को दृढ़ करने व अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है। यह वह अविस्मरणीय दिन है जब हमने वर्षों की गुलामी की जंजीरें तोड़ीं और स्वतंत्रता की अमर लौ प्रज्ज्वलित की। यह दिन हमारे लिए केवल आज़ादी का जश्न मनाने का नहीं है, बल्कि महान स्वतंत्रता सेनानियों व हुतात्माओं के बलिदान, साहस और समर्पण को याद करने का भी है।
07:36 AM, 15-Aug-2025