Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Red Fort blast: Two accused deny involvement in the conspiracy

लाल किला धमाका : दो आरोपियों का साजिश में शामिल होने से इन्कार

Sat, 14 Nov 2026 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Red Fort blast: Two accused deny involvement in the conspiracy
बचाव पक्ष की दलील - कार खरीदने में दोनों की कोई भूमिका नहीं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। लाल किला धमाका मामले में दो आरोपियों ने अदालत में साजिश में शामिल होने के आरोपों को गलत बताया। मुजम्मिल शकील और शाहीन सईद की ओर से पेश वकीलों ने दलील दी कि दोनों का धमाके में इस्तेमाल कार की खरीद से कोई संबंध नहीं है। बचाव पक्ष ने कहा कि दोनों को धमाके से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।

राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को आरोप तय करने के मुद्दे पर सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश (एनआईए) प्रशांत शर्मा की अदालत में मुजम्मिल शकील और शाहीन सईद की ओर से पेश वकीलों ने अपनी दलीलें रखीं। सुनवाई बंद कमरे में हुई।
विज्ञापन


कार खरीदने से एक दिन पहले गिरफ्तार हुआ था मुजम्मिल
मुजम्मिल के वकील एमएस खान ने अदालत को बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने उसे 29 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि धमाके में इस्तेमाल कार 30 अक्तूबर को हरियाणा के फरीदाबाद में खरीदी गई थी। यह कार अमीर राशिद के नाम पर थी। बचाव पक्ष ने कहा कि मुजम्मिल ने न तो कार खरीदने में मदद की और न ही इसके लिए पैसे दिए। वह सीसीटीवी फुटेज में भी नजर नहीं आया। वकील ने यह भी दलील दी कि मुजम्मिल और दूसरे आरोपियों के बीच बातचीत का कोई रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे में उसे धमाके की साजिश से जोड़ने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके से एक दिन पहले गिरफ्तार हुआ था शाहीन
शाहीन सईद के वकील ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसे नौ नवंबर को लखनऊ से गिरफ्तार किया था यानी धमाके से एक दिन पहले ही वह पुलिस की गिरफ्त में था। बचाव पक्ष ने सवाल उठाया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी, तो उन्हें 10 नवंबर 2025 को हुए धमाके की साजिश से कैसे जोड़ा जा सकता है।


एनआईए ने कहा-साजिश के पर्याप्त सबूत
दूसरी ओर, एनआईए की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक माधव खुराना ने दलील दी कि आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। एनआईए ने जांच पूरी करने के बाद चार जून को 11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। इनमें उमर उन नबी भी शामिल था, जिसकी धमाके में मौत हो गई थी। इसके अलावा दो आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र भी दाखिल किया गया था। अदालत ने अब 17 नवंबर को आरोपी शोएब की ओर से आरोप तय करने के मुद्दे पर दलीलें सुनने की तारीख तय की है।








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed