फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Election 2025 Live: CPI (M) ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, PK बोले- CM नीतीश थक चुके हैं

Sat, 01 Nov 2025 07:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 01 Nov 2025 07:47 PM IST
खास बातें

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज बिहार में बारिश के कारण कई सारी सभाएं और रोड शो कैंसिल हो गए हैं। बेगूसराय में प्रियंका का संबोधन जारी है। 

विज्ञापन
Bihar Election 2025 Live: Today Akhilesh Yadav and JP Nadda will hold a public meeting regarding Election
बिहार विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:46 PM, 01-Nov-2025

Bihar Election Live Updates: चुनावी दौरे में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने खुद तले पकौड़े

वैशाली जिले के बिदुपुर स्टेशन पर उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय अचानक एक पकौड़े की दुकान पर रुक गए। चुनावी प्रचार के दौरान राय ने वहां खुद पकौड़े तलने शुरू कर दिए। नित्यानंद राय हाजीपुर विधानसभा से अवधेश सिंह और राघोपुर सीट से सतीश कुमार यादव के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। प्रचार के बीच जब उन्होंने एक साहू मिष्ठान भंडार देखा, तो वे वहां रुक गए और दुकान पर गर्म तेल में पकौड़े तलने लगे।

इसके बाद उन्होंने खुद और अपने समर्थकों को पकौड़े खिलाए। उनका यह अंदाज़ देखकर लोग खुश हो गए और दुकान के बाहर भीड़ जुट गई। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो आज शाम का है, जब नित्यानंद राय ने हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में विशाल जनसभा खत्म करने के बाद लोगों से मुलाकात की।

06:13 PM, 01-Nov-2025

Bihar Election Live Updates: सीपीआई(एम) ने जारी किया घोषणापत्र

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक में शामिल सीपीआई(एम) ने शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने घोषणापत्र जारी करते हुए एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एनडीए बिहार चुनाव में सिर्फ नकारात्मक प्रचार कर रही है और विपक्षी नेताओं की छवि खराब करने में लगी है, क्योंकि बीते 20 वर्षों के शासन में उनके पास दिखाने लायक कोई उपलब्धि नहीं है।

बृंदा करात ने मोका में जन सुराज पार्टी समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना से साफ है कि बिहार में एनडीए राज में माफिया राज और जंगल राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की खराब स्थिति के लिए विपक्ष को नहीं, बल्कि मौजूदा सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को “पाकिस्तान का एजेंट” कहे जाने पर बृंदा करात ने हैरानी जताई और कहा, “बीजेपी नेता बिना सोचे-समझे कुछ भी बोल देते हैं। किसी ऐसे परिवार के बारे में ऐसी बात कहना, जो लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में है, बेहद शर्मनाक है।” उन्होंने कहा कि सीपीआई(एम) का घोषणापत्र INDIA ब्लॉक के रोजगार सृजन के संकल्प के अनुरूप है। बिहार के लोग रोजगार की कमी के कारण गुजरात जैसे राज्यों में मजदूरी करने को मजबूर हैं, जहां उन्हें सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिलती।
विज्ञापन
06:11 PM, 01-Nov-2025

Bihar Election Live Updates: पीके का तंज

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नालंदा में रोड शो के दौरान बिहारशरीफ में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 20 साल के शासन के बाद नीतीश अब शारीरिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं, जबकि उनके अफसर बिहार को लूट रहे हैं। पीएम मोदी के सस्ते डेटा वाले बयान पर तंज कसते हुए पीके ने कहा कि बिहार को सस्ता डेटा नहीं, बल्कि गुजरात में मजदूरी कर रहे अपने बेटे चाहिए।

कानून-व्यवस्था पर पीके ने कहा कि लोगों ने लालू जी के जंगल राज को हटाने के लिए नीतीश जी को चुना था, लेकिन अब वही स्थिति लौट आई है। लालू जी का शासन अगर जंगल राज था, तो नीतीश जी का शासन अधिकारियों का जंगल राज है, जहाँ अफसर बेलगाम होकर लूट मचा रहे हैं।

एनडीए के घोषणा पत्र पर उन्होंने कहा कि जो 20 साल से सत्ता में हैं, उन्हें नया मैनिफेस्टो नहीं बल्कि रिपोर्ट कार्ड जारी करना चाहिए। 2005 में भी बिहार सबसे गरीब था और आज भी वैसा ही है, यही उनकी असली रिपोर्ट है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पीके बोले कि गुजरात में 1 लाख करोड़ की बुलेट ट्रेन बन रही है, लेकिन बिहार के बच्चों को छठ पर पैसेंजर ट्रेन में जगह नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि बिहार को रोजगार चाहिए, सस्ता डेटा नहीं।

जन सुराज को नया विकल्प बताते हुए पीके ने कहा कि अब लालू के डर से मोदी को या मोदी के डर से लालू को वोट देने की जरूरत नहीं है। अगर जन सुराज का उम्मीदवार भी अच्छा नहीं है तो उसे भी हराइए, क्योंकि जन सुराज जीते या न जीते  बिहार को जीतना चाहिए।नालंदा में पीके का रोड शो पांच विधानसभा क्षेत्रों राजगीर, नालंदा, हिलसा, बिहारशरीफ और अस्थावां  में आयोजित किया गया।

06:10 PM, 01-Nov-2025

Bihar Election Live Updates: तेजस्वी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन का बड़ा हमला

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को पूर्णिया के होटल मेफेयर में प्रेसवार्ता कर एनडीए के 69 पन्नों के संकल्प पत्र को ‘विकसित बिहार का रोडमैप’ बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वादों का दस्तावेज नहीं, बल्कि बिहार को रोजगार, उद्योग, शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने की ठोस योजना है।

हुसैन ने कहा कि पिछले 18 वर्षों में एनडीए सरकार ने बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की मजबूत नींव रखी है और अगले पांच साल में संकल्प पत्र के जरिए विकसित बिहार का सपना साकार किया जाएगा। उन्होंने एनडीए के 25 संकल्पों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनने पर 1 करोड़ से अधिक नौकरियां सृजित की जाएंगी, हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे और 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जाएगा। मिशन करोड़पति के तहत महिला उद्यमियों को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। किसानों को हर साल 9,000 रुपये की मदद और एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी दी जाएगी। एग्री-इन्फ्रा में 1 लाख करोड़ और औद्योगिक मिशन में 1 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य है। हर जिले में फैक्ट्रियां, 10 नए औद्योगिक पार्क, 7 एक्सप्रेसवे, 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण और प्रमुख शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। पटना के पास ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और दरभंगा, पूर्णिया व भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए शाहनवाज़ ने कहा कि महागठबंधन का घोषणा पत्र एक ‘ढकोसला पत्र’ है। उन्होंने तेजस्वी के ‘हर घर सरकारी नौकरी’ के वादे पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी इतने जॉब कहां से लाएंगे? वो तो जॉब के बदले लोगों से जमीन लिखवाकर बिहार के सबसे बड़े जमींदार बनना चाहते हैं।

04:05 PM, 01-Nov-2025

Bihar Election Live Updates: खराब मौसम के चलते सभा रद्द

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मधुबनी जिले के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हालांकि, खराब मौसम और तेज बारिश के कारण उनकी प्रस्तावित सभा रद्द कर दी गई। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से रोड शो कर जनता से संवाद किया। सीएम के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पाग, चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा, “जनता एक बार फिर मौका दीजिए, हमने काफी विकास किया है। सरकार को दोबारा मौका दीजिए ताकि राज्य में चल रही योजनाएं और तेजी से आगे बढ़ सकें। काम अधूरा ना लटके। हर क्षेत्र में हमने काम किया है।” उन्होंने आगे जनता से जदयू प्रत्याशी सुधांशु शेखर के पक्ष में मतदान की अपील की। हरलाखी सीट पर जदयू और सीपीआई के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है, जबकि जनसुराज पार्टी भी इस क्षेत्र में अपनी पैठ बनाने की कोशिश में जुटी हुई है।
02:29 PM, 01-Nov-2025
तेजस्वी ने फोन से सभा को किया संबोधित
खराब मौसम की वजह से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की आज 16 सभाएं कैंसिल हो गईं। उनका हेलिकॉप्टर पटना एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर पाया। तेजस्वी ने पटना में बैठकर मुजफ्फरपुर में मोबाइल से सभा को संबोधित किया। 3 मिनट 18 सेकेंड के भाषण में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा। लोगों से महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:47 PM, 01-Nov-2025
पीके के समर्थकों की नारेबाजी
मुजफ्फरपुर कुढ़नी प्रखंड के तुर्की ओवरब्रिज के पास शुक्रवार की रात जन सुराज अभियान के संस्थापक और अध्यक्ष प्रशांत किशोर के सामने उनके ही समर्थकों ने विरोध में नारे लगाए। इन लोगों का कहना था कि प्रशांत किशोर को पहले मोकामा जाना चाहिए था और दुलार चंद के परिवार के संग संवेदना व्यक्त करनी चाहिए थी।
12:50 PM, 01-Nov-2025

पीएम नरेंद्र मोदी के नवादा आगमन की तैयारी तेज
आगामी 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित नवादा दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मगध रेंज, गया के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने नवादा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने मंच, हेलीपैड, वीआईपी मार्ग, दर्शक दीर्घा समेत अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता और पारदर्शी होनी चाहिए।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान सहित कई वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। आईजी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभिन्न स्तरों पर बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।

11:53 AM, 01-Nov-2025

थोड़ी देर में प्रियंका गांधी पहुंचेंगी बेगूसराय
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी थोड़ी देर में बेगूसराय के बछवाड़ा में महागठबंधन प्रत्याशी शिव प्रकाश गरीबदास के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगी। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की ये पहली रैली है। बछवाड़ा में महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के प्रत्याशी शिव प्रकाश गरीबदास चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला महागठबंधन में शामिल सीपीआई के प्रत्याशी अवधेश कुमार राय और भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र मेहता से है।

11:35 AM, 01-Nov-2025
सीएम नीतीश कुमार का संदेश
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed