फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Vidhan Sabha Live: दिल्ली कांड पर बिहार में विपक्ष का हंगामा, शिक्षा विभाग के जुड़े सवालों पर गहमागहमी

Tue, 21 Jul 2026 02:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 21 Jul 2026 02:57 PM IST
खास बातें

Bihar Vidhan Sabha live Updates in Hindi: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले दिन सदन में नहीं आए। सत्ता पक्ष के नेता लगातार तेजस्वी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। राजद ने पलटवार करते हुए कहा कि हम सभी विधायक तेजस्वी यादव के रूप में काम कर रहे हैं। सत्ता पक्ष ने नेता जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Bihar Assembly Session Live Government Set to Introduce Several Key Amendment Bills Updates in Hindi
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:56 PM, 21-Jul-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: दाखिल-खारिज (संशोधन) विधेयक का राजद ने किया विरोध

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बिहार भूमि दाखिल-खारिज (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया। इस पर राजद विधायक राहुल कुमार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि सरकार का खजाना खाली है। लेकिन, सरकार 200 रुपये बढ़ाकर खुद को महान समझ रही है। दाखिल खारिज के नाम पर अवैध रूप से वसूली की जा रही है। सरकार मनमाने ढंग से टैक्स वसूल रही है। यह गलत है।
02:27 PM, 21-Jul-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: दो खास विधेयक सदन में पेश

बिहार माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026 – वाणिज्य-कर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव पेश किया। वहीं बिहार कृषि भूमि (गैर कृषि प्रयोजनों के लिए (समपरिवर्तन) (निरसन) विधेयक, 2026 राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल पेश किया। दो विधेयक को सदन में पास कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
02:22 PM, 21-Jul-2026

Bihar Vidhan Sabha News: उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने क्या जवाब दिया?

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हमलोग विपक्ष की चिंता को समझ रहे हैं। सरकार ने पूरी तैयारी के साथ इस विधेयक को लाई। AIMIM के अख्तरूल ईमान ने सजा बढ़ाने की मांग की है तो सदन के माध्यम से मैं उनको बता दूं कि पहली बार पकड़ाने पर छह माह और दूसरी बार पकड़ाने पर दो साल की सजा है। सरकार ने हड़बड़ी में यह विधेयक नहीं लाया है। 
02:10 PM, 21-Jul-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक, 2026 सदन में पेश

बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक, 2026 उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने पेश किया। इस पर राजद विधायक राहुल कुमार और AIMIM विधायक ने विरोध किया। इसका कहना है कि सरकार अधूरी तैयारी के साथ इस विधेयक को लाने जा रही है। सरकार इसे हड़बड़ी में लाई है। सरकार को कई प्रावधानों पर विचार किया जाना चाहिए। अख्तरूल ईमान ने कहा कि जुआ और साइबर अपराध करने वालों को छह माह की नहीं बल्कि दो साल की सजा होनी चाहिए। सरकार इस कानून को कुछ संशोधन के साथ पास करे। 

 
01:26 PM, 21-Jul-2026

Bihar Vidhan Parishad Live: विधान परिषद में राजद MLC ने क्या सवाल पूछा

बिहार विधान परिषद में मंगलवार को ग्राम पंचायतों में टैक्स लगाए जाने के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह ने सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि सरकार गरीबों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। इस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वयं सदन में जवाब देने के लिए खड़े हुए और कहा कि पंचायतों के लिए कुछ वैधानिक प्रावधान किए गए हैं, लेकिन यह कहना पूरी तरह गलत और निराधार है कि राज्य सरकार गरीबों पर नया टैक्स लगा रही है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य गरीबों पर बोझ बढ़ाना नहीं है।
12:47 PM, 21-Jul-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: सीएम सम्राट चौधरी ने क्या जवाब दिया?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सदस्यों की चिंताओं पर शिक्षा मंत्री समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां हाई स्कूलों के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है, वहां छह महीने के भीतर जमीन की पहचान कर भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जमीन की तलाश का काम शुरू किया जा रहा है। कमरा और जमीन विहीन स्कूलों की सूची एक सप्ताह के भीतर तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं विपक्ष ने कहा कि कई स्थानों पर जमीन उपलब्ध होने के बावजूद सरकार भवन निर्माण नहीं करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:16 PM, 21-Jul-2026

Bihar Vidhan Sabha: दो कमरों में पढ़ रहे दो हजार बच्चे, विपक्ष ने उठाया यह मुद्दा

राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि कई स्कूल ऐसे हैं, जहां सिर्फ दो कमरों में विद्यालय संचालित हो रहे हैं और उन्हीं कमरों में 11वीं और 12वीं के करीब एक-एक हजार छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग 40 फीसदी स्कूलों के भवन जर्जर हैं और कई जगह पेड़ के नीचे स्कूल चल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इस बात की समीक्षा करनी चाहिए कि जरूरत से ज्यादा शिक्षक होने के बावजूद ऐसी स्थिति क्यों बनी हुई है। राजद विधायक आलोक मेहता ने कहा कि कई स्थानों पर जमीन उपलब्ध है और जहां जरूरत है, वहां सरकार स्कूल के बगल की जमीन का अधिग्रहण कर भवन निर्माण करा सकती है।
11:44 AM, 21-Jul-2026

Bihar Vidhan Sabha: राजद ने बीपीएससी TRE 4 पर सरकार से पूछा सवाल

प्रश्नोत्तर काल में राजद के विधायक गौतम कृष्ण में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से सवाल पूछा कि क्या मंत्री, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा जारी शिक्षक नियुक्ति कैलेण्डर के अनुसार प्रत्येक वर्ष अगस्त माह में शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जानी थी, किन्तु वर्ष 2025 में भी कैलेण्डर का पालन नहीं किया गया और वर्ष 2026 में भी अबतक TRE-4 की अधिसूचना जारी नहीं की गई है, यदि हां, तो शिक्षक अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार TRE-4 की अधिसूचना कबतक जारी करना चाहती है? इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसी महीने TRE 4 के लिए बीपीएससी को अधियाचना भेजने जा रहे हैं। अब तक 63 हजार शिक्षक मानक से अधिक हैं। हमलोगों ने जिला से विषयवार शिक्षकों की सूची मंगा चुके हैं ल। पहली बार जिला कैडर के आधार पर नौकरी देने की तैयारी की जा रही है। इस आधार पर नौकरी के बाद शिक्षकों को अन्य जिला में तबादला नहीं दिया जाएगा। इससे ट्रांसफर पोस्टिंग की सारी समस्या दूर हो जाएगा। बीपीएससी नियुक्ति की दिशा में काम कर रही है। 
 
11:12 AM, 21-Jul-2026

Jantar Mantar CJP Protest भी सदन के बाहर बना मुद्दा

मंगलवार को सदन के बाहर बिहार के मुद्दों पर पोस्टरबाजी और दिल्ली हंगामे पर नारेबाजी करते विपक्षी। - फोटो : amar ujala digital
विधानसभा में दूसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। महागठबंधन के विधायकों ने आज भी विधानसभा में पेपर लीक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे को उठाया। विधायकों ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि सरकार आम लोगों के आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। यह अन्याय है। छात्रों के अधिकार को खत्म किया जा रहा है। सरकार चंदा चोरी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर मौन क्यों है?
10:57 AM, 21-Jul-2026

Anant Singh :निशांत के साथ नहीं रहेंगे बाहुबली अनंत सिंह, तो फिर?

विधानसभा परिसर में जदयू विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने कहा कि वह पहले भी चुनाव नहीं लड़ने की बात कह चुके हैं और आज भी अपने फैसले पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि मैं अब चुनाव नहीं लड़ूंगा। यह बात पहले भी कही थी और आज भी दोहरा रहा हूं। जैसे हम नीतीश कुमार के साथ रहे हैं, वैसे ही हमारा बेटा निशांत कुमार के साथ रहेगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed