फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wanted criminal arrested in police encounter in Ghaziabad

गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; दर्ज हैं 16 मुकदमे

Mon, 26 Oct 2026 09:23 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 26 Oct 2026 09:23 AM IST
सार

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को पीछा करते देखकर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई।

विज्ञापन
Wanted criminal arrested in police encounter in Ghaziabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी की एक स्कूटी और एक आईफोन बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 27 अक्तूबर की तड़के 4 बजे डीएलएफ चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ भगत सिंह चौक पर गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रैन बसेरा, विक्रम एन्क्लेव की तरफ से डीएलएफ क्षेत्र में एक स्कूटी सवार आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह स्कूटी मोड़कर भागने लगा। भागते समय उसकी स्कूटी कब्रिस्तान के मोड़ पर गिर गई, जिसके बाद वह स्कूटी छोड़कर कब्रिस्तान के अंदर वाली गली में भागने लगा। 
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को पीछा करते देखकर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे कब्रिस्तान के अंदर पकड़ लिया।पकड़े गए घायल आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अमजद निवासी 20 फुटा रोड, प्रेम नगर, लोनी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, स्कूटी नंबर और एक आईफोन बरामद किया। जांच में स्कूटी दिल्ली के थाना वजीराबाद क्षेत्र से चोरी की मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अमजद के खिलाफ गाजियाबाद के विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed