फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Body of Rishu, missing for three days, found in a canal in Phulwari incident causes a stir in the area

बिहार: फुलवारी में नहर से मिला तीन दिन से लापता रिशु का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 25 Oct 2026 09:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Oct 2026 09:20 PM IST
सार

पटना के फुलवारी और खगौल थाना क्षेत्र की सीमा पर खगौल लख के पास नहर से रविवार को 18 वर्षीय रिशु कुमार का शव मिला। वह 22 अक्टूबर की रात नानी के घर से निकला था। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: Body of Rishu, missing for three days, found in a canal in Phulwari incident causes a stir in the area
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फुलवारी और खगौल थाना क्षेत्र की सीमा पर खगौल लख के पास रविवार दोपहर नहर से तीन दिन से लापता 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रिशु कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

मृतक के पिता अनिल राम ने बताया कि उनका बेटा 22 अक्टूबर की रात खगौल स्थित जगत नारायण कॉलेज के पास अपनी नानी के घर से रूपसपुर स्थित अपने घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने खगौल थाने को इसकी सूचना दी। पिता का आरोप है कि थाने में उनका आवेदन नहीं लिया गया। बाद में उन्होंने पटना एम्स के पास स्थित ओपी के प्रभारी रवि कुमार को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


पढ़ें: पटना: बिहार रेजिमेंट के सम्मेलन में 26 वीर नारियों का सम्मान, 7वीं बटालियन को मिला रेजिमेंटल बैनर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रविवार दोपहर पुलिस को खगौल लख के पास नहर में शव मिलने की सूचना मिली। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता अनिल राम ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
युवक नहर तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। एम्स ओपी प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed