फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-nalanda-bihar-minority-residential-school-admission-class-9-11-apply-online

बिहार: 13 जिलों में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें आवेदन

Mon, 26 Oct 2026 07:27 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 07:27 AM IST
सार

बिहार के 13 जिलों में संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नौवीं और 11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य विद्यार्थी 3 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को रहने, भोजन, पोशाक, पाठ्य सामग्री और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी।

विज्ञापन
bihar-nalanda-bihar-minority-residential-school-admission-class-9-11-apply-online
अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को बेहतर और निःशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने नालंदा समेत प्रदेश के 13 जिलों में संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नौवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 3 नवंबर तक विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन विद्यालयों में चयनित विद्यार्थियों को रहने, भोजन, पोशाक और पढ़ाई से जुड़ी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन

रहने, खाने और पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अनुसार, आवासीय विद्यालयों में चयनित विद्यार्थियों के रहने, भोजन, पोशाक, पाठ्य सामग्री और स्वास्थ्य संबंधी सभी खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इस योजना का लाभ बिहार के मूल निवासी मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के विद्यार्थी उठा सकते हैं।

विज्ञापन

पात्रता के अनुसार, नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 16 वर्ष और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय छह लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित

आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए सीटों के आरक्षण की व्यवस्था भी की गई है। कुल स्वीकृत सीटों में से 50 प्रतिशत सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। वहीं, बालक और बालिका दोनों वर्गों में 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित की गई हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार के मौजूदा आरक्षण नियमों का भी पालन किया जाएगा।

12 नवंबर को होगी प्रवेश परीक्षा

नौवीं और 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए 12 नवंबर को लिखित प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी 7 नवंबर से 10 नवंबर तक विभागीय पोर्टल के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 नवंबर को जारी किया जाएगा। इसके बाद मेधा सूची के आधार पर 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विद्यालयों में 8 दिसंबर से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

विज्ञान और कला संकाय में पढ़ाई की सुविधा

बिहार के इन अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। विद्यालयों में उच्च स्तरीय प्रयोगशालाएं हैं। इसके अलावा, 11वीं कक्षा में विज्ञान और कला संकाय की पढ़ाई की सुविधा भी उपलब्ध है। सरकार का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के योग्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट minority.bihar.gov.in/schoolmis/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे 3 नवंबर की अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी निर्धारित तिथियों का ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed