फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   26 Veer Naris honored at Bihar Regiment conference; 7th Battalion receives Regimental Banner

पटना: बिहार रेजिमेंट के सम्मेलन में 26 वीर नारियों का सम्मान, 7वीं बटालियन को मिला रेजिमेंटल बैनर

Sun, 25 Oct 2026 08:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Oct 2026 08:58 PM IST
सार

दानापुर में बिहार रेजिमेंट के 31वें द्विवार्षिक सम्मेलन और 15वें रीयूनियन में 26 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। सैनिकों के बच्चों को साइकिलें बांटी गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 7वीं बिहार बटालियन को रेजिमेंटल बैनर प्रदान किया गया।

विज्ञापन
26 Veer Naris honored at Bihar Regiment conference; 7th Battalion receives Regimental Banner
7वीं बटालियन को मिला रेजिमेंटल बैनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार रेजिमेंट केंद्र, दानापुर में आयोजित 31वें द्विवार्षिक सम्मेलन एवं 15वें रीयूनियन के अवसर पर देशभक्ति, वीरता और सैनिक परिवारों के सम्मान से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण, 26 वीर नारियों का सम्मान, दिवंगत एवं घायल सैनिकों के बच्चों को साइकिल वितरण, दो पुस्तकों का विमोचन और विशेष सैनिक सम्मेलन आयोजित हुआ। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 7वीं बिहार बटालियन को कर्नल ऑफ द बिहार रेजिमेंट बैनर से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में मेजर जनरल जय सिंह बैंसला, सेना मेडल और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) असीम कोहली, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया। इसके बाद बिहार रेजिमेंट केंद्र के जवानों ने मेजर जनरल जय सिंह बैंसला को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

विज्ञापन

समारोह में 26 वीर नारियों को 21-21 हजार रुपये का चेक, ट्रॉली बैग, हैंडबैग, कैसरोल सेट और साड़ी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रोजेक्ट संबंध के तहत फिजिकल कैजुअलिटीज से जुड़े सैनिकों के पांच बच्चों को साइकिल प्रदान की गई, जबकि 17 साइकिलें बच्चों के आवास तक पहुंचाई गईं। इस परियोजना का नेतृत्व शौर्य चक्र से सम्मानित कर्नल वेम्बू शंकर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार रेजिमेंटल सेंटर के संग्रहालय के नवीनीकरण में वास्तुशिल्प सहयोग के लिए शालिनी स्मिथ को भी सम्मानित किया गया। पर्वतारोहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 7वीं बिहार बटालियन के सैनिकों को सम्मान मिला।


दो पुस्तकों का विमोचन
कार्यक्रम के दौरान बिहार रेजिमेंट के सैन्य इतिहास और वीर नारियों के योगदान पर आधारित दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। इनमें ब्रिगेडियर हुंडल, विशिष्ट सेवा मेडल, पीएचडी द्वारा लिखित Bihar Warriors, Vol-II (1986-2026) और डॉ. संज्ञा पांडेय द्वारा लिखित वीरांगनाएं शामिल हैं। इन पुस्तकों के माध्यम से रेजिमेंट की गौरवशाली सैन्य परंपराओं, वीरता और सैनिक परिवारों के त्याग को सामने लाने का प्रयास किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जोहर को सौंपा गया बैटन
विशेष सैनिक सम्मेलन में रेजिमेंट की पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों, प्रशिक्षण, विकास कार्यों और सैनिक कल्याण से जुड़ी पहलों की समीक्षा की गई। पूर्व कर्नल्स ऑफ द रेजिमेंट ने भी अपने सुझाव साझा किए।

उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, प्रशिक्षण और कार्यकुशलता के लिए 7वीं बिहार बटालियन को कर्नल ऑफ द बिहार रेजिमेंट बैनर प्रदान किया गया। समारोह के महत्वपूर्ण क्षण में मेजर जनरल जय सिंह बैंसला ने कर्नल ऑफ द बिहार रेजिमेंट का बैटन लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जोहर, अति विशिष्ट सेवा मेडल, को सौंपा। इसे रेजिमेंट की परंपराओं और नेतृत्व की निरंतरता का प्रतीक बताया गया।

कार्यक्रम का समापन रेजिमेंटल गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ। सम्मेलन ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के बीच आपसी जुड़ाव, एकता और रेजिमेंट की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed