Begusarai LS Election Results: बेगूसराय में गिरिराज सिंह जीते, सीपीआई के अवधेश राय को 81480 वोट से हराया
{"_id":"665e567ab07c782123082dc9","slug":"begusarai-lok-sabha-election-results-live-vote-counting-aam-chunav-2024-bjp-vs-rjd-winning-seats-bihar-news-2024-06-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Begusarai LS Election Results: बेगूसराय में गिरिराज सिंह जीते, सीपीआई के अवधेश राय को 81480 वोट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 04 Jun 2024 09:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 04 Jun 2024 09:14 PM IST
खास बातें
Bihar Election Result: बिहार लोकसभा चुनाव के रिजल्ट लगभग आ चुके हैं। बेगूसराय लोकसभा सीट से बीजेपी की ओर से गिरिराज सिंह ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
बेगूसराय लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:14 PM, 04-Jun-2024
बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह 81,480 वोटों से चुनाव जीत गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीआई के उम्मीदवार को अवधेश राय को मात दी है।
05:06 PM, 04-Jun-2024
Bihar Election Results: बिहार में एनडीए 30, महागठबंधन नौ सीट
बिहार में एनडीए और महागठबंधन में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोपहर बाद के रुझानों में एनडीए की सीटों की संख्या घटी हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बिहार में एक सीट पर गया से एनडीए ने जीत दर्ज की है। 12 सीटों पर जेडीयू तो 12 पर बीजेपी आगे है, जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास पांच सीटों पर आगे है। इस तरह एनडीए 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए या जीत गया है। वहीं, महागठबंधन में आरजेडी चार सीट, कांग्रेस तीन सीट और सीपीआई माले दो सीटों पर लीड लिए हुए है। पूर्णिया में निर्दलीय पप्पू यादव बढ़त बनाए हुए हैं।

04:31 PM, 04-Jun-2024
Begusarai Election Results: बेगूसराय लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह की जीत हुई है। आधिकारिक घोषणा बाकी है। आखिरी चरण में 52 हजार वोटों की गिनती बाकी है, जबकि गिरिराज सिंह 78 हजार की लीड पहले से बनाए हुए हैं। ऐसे में सीपीआई के अवधेश राय की हार सुनिश्चित है।
03:02 PM, 04-Jun-2024
Bihar Election Results: बिहार में बीजेपी ने बुलाई एनडीए की बैठक
लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बिहार में सियासी पारा गर्मा गया है। इस बीच बीजेपी ने एनडीए की बैठक बुलाई है। थोड़ी देर में एनडीए के सभी दलों की मीटिंग होगी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।

01:38 PM, 04-Jun-2024
Bihar Election Results: बेगूसराय में गिरिराज सिंह 17 हजार वोटों से आगे
बेगूसराय में बीजेपी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 17 हजार वोटों से बढ़त बना ली है। सीपीआई के अवधेश राय पिछड़ गए हैं। राउंड दर राउंड वोटों का फासला बढ़ता जा रहा है। शुरुआती राउंड में गिरिराज और अवधेश में कांटे की टक्कर दिख रही थी। कई मौके पर अवधेश आगे भी हुए।
12:11 PM, 04-Jun-2024
Bihar Election Results: बिहार में लेफ्ट का दो दशक का सूखा समाप्त होने के आसार
बिहार में वाम दलों का करीब दो दशक का सूखा खत्म होने के आसार हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में वाम दल अपना खाता खोल सकते हैं। सीपीआई माले काराकाट और आरा सीट पर अच्छी बढ़त बनाए हुए है। सीपीआई के अवधेश राय भी बेगूसराय में बीजेपी के गिरिराज सिंह को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि साल 1999 के बाद बिहार में लेफ्ट पार्टियां लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:37 AM, 04-Jun-2024
Bihar Chunav Results: बिहार में तीन राउंड के वोटों की गिनती पूरी
बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, बिहार में अब तक एक से अधिकतम तीन राउंड वोटों की गिनती हुई है।
11:35 AM, 04-Jun-2024
Bihar Chunav Results: बेगूसराय में पासा पलटा, गिरिराज सिंह फिर आगे हुए
बेगूसराय लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर से बढ़त बना ली है। वे सीपीआई प्रत्याशी अवधेश राय से 2389 वोटों से आगे हो गए हैं। पिछले राउंड में अवधेश ने गिरिराज को पछाड़ दिया था।
09:29 AM, 04-Jun-2024
Begusarai Lok Sabha Election Result: बेगूसराय लोकसभा 1st राउंड में
- बेगूसराय सीपीआई 3000 वोटों से आगे
- बछवाड़ा से सीपीआई 3000 वोटों से आगे
- बखरी से बीजेपी 1100 वोटों से आगे
- तेघड़ा से बीजेपी 3300 वोटों से आगे
- मटिहानी सीपीआई 2200 वोटों से आगे
- चेरियाबारियारपुर से बीजेपी 1469 वोटों से आगे
- साहेबपुर कमाल सीपीआई 3000 वोटों से आगे
09:27 AM, 04-Jun-2024
Begusarai LS Election Results: बेगूसराय लोकसभा सीट से गिरिराज सिंह पिछड़ गए हैं। वहीं, मतगणना का कार्य लगातारा जारी है।