{"_id":"6af3593c91ea355c2401bae7","slug":"target-to-administer-albendazole-tablets-to-435999-children-adolescent-girls-and-women-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157693-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 4,35,999 बच्चों, किशोरियों और महिलाओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 4,35,999 बच्चों, किशोरियों और महिलाओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य
विज्ञापन
कैथल। डीसी अपराजिता ने कहा कि जिले में 12 नवंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत जिले के 4 लाख 35 हजार 999 बच्चों, किशोरों और प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी संबंधित विभाग इस अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि निर्धारित आयु वर्ग का एक भी बच्चा दवा लेने से वंचित न रहे।
डीसी अपराजिता मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लिए अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों और प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं को पेट के कीड़े (कृमि संक्रमण) से मुक्त कर उनके स्वास्थ्य में सुधार करना है। इसलिए अभियान को 595 सरकारी स्कूलों, 389 निजी स्कूलों और 1270 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। जो पात्र बच्चे या महिलाएं 12 नवंबर को छूट जाएंगे, उन्हें 19 नवंबर को कवर किया जाएगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. बलविंदर गर्ग, डीडीपीओ रितु लाठर, डीईओ प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और आशा वर्करों के सहयोग से लाभार्थियों को निर्धारित आयु के अनुसार दवा खिलाई जाएगी। एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर पानी के साथ दी जाएगी जबकि दो से तीन वर्ष तक के बच्चों को एक पूरी गोली दी जाएगी। तीन से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरों और निर्धारित पात्रता वाली महिलाओं को एक पूरी गोली चबाकर खिलाई जाएगी। डीसी ने बताया कि पेट में कृमि संक्रमण होने से बच्चों में खून की कमी (एनीमिया), कुपोषण और शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधा आ सकती है। एलबेंडाजोल के सेवन से कृमि संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद मिलती है जिससे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है।