Bihar Live: बिहार में फिर बनी चाचा-भतीजे की सरकार, ललन सिंह बोले, सीबीआई-ईडी से नहीं डरेंगे
{"_id":"62f317d957d5641d470b3c1d","slug":"mahagathbandhan-government-nitish-kumar-tejashwi-yadav-oath-ceremony-bihar-full-cabinet-minister-list","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Live: बिहार में फिर बनी चाचा-भतीजे की सरकार, ललन सिंह बोले, सीबीआई-ईडी से नहीं डरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 10 Aug 2022 10:56 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 10 Aug 2022 10:56 PM IST
खास बातें
Nitish Kumar Oath Ceremony Live News in Hindi: बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूटने के बाद एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार बन गई है। आज दोपहर दो बजे राजभवन में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। वहीं भाजपा ने आज सभी जिलों में जद (यू) नेता द्वारा विश्वासघात के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध (महाधरना) किया। बिहार में सियासी उलटफेर से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने ली सीएम पद की शपथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:55 PM, 10-Aug-2022
विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को हटाने की मांग
नीतीश कुमार के रिकॉर्ड आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और अन्य पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने के बीच महागठबंधन के विधायकों ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को तत्काल हटाए जाने की मांग की। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को कहा कि महागठबंधन के विधायकों ने मंगलवार को बिहार विधानसभा के सचिव को एक नोटिस भेजा, जिसमें सदन के अध्यक्ष को उनके पद से हटाने की मांग की गई है।उन्होंने कहा कि महागठबंधन के कई विधायकों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के नोटिस पर हस्ताक्षर किए थे। चौधरी ने कहा कि इसकी एक कॉपी भी बुधवार को विधानसभा सचिवालय को सौंपी गई। चौधरी ने कहा कि सदन के वर्तमान अध्यक्ष सिन्हा के खिलाफ यह प्रस्ताव नीतीश कुमार द्वारा विश्वास मत लाने के लिए सत्र आहूत किए जाने के दौरान लाया जाएगा।
07:44 PM, 10-Aug-2022
चिराग बोले- मैंने तो भाजपा को आगाह किया था
चिराग पासवान ने कहा, बिहार की राजनीति को समझने वालों को इस फेरबदल से आश्चर्य नहीं हुआ होगा। मुख्यमंत्री तो कभी अपने शब्दों पर टिके ही नहीं रहे। कभी किसी गठबंधन के साथ वफादार नहीं रहे हैं। मैंने तो भाजपा को निरंतर आगाह किया था।
विज्ञापन
05:30 PM, 10-Aug-2022
सुशील मोदी का दावा, उप-राष्ट्रपति बनना चाहते थे नीतीश
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उप-राष्ट्रपति बनना चाहते थे लेकिन पार्टी द्वारा उनकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रहने के बाद उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ दिया। पूर्व डिप्टी सीएम के आरोप को जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ने खारिज कर दिया। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार के साथ घनिष्ठ संबंधों के लिए सजा के रूप में अपनी ही पार्टी द्वारा अकेले छोड़े गए नेता के रूप में सुशील मोदी का मजाक उड़ाया।05:25 PM, 10-Aug-2022
भाजपा ने नीतीश कुमार को जबरदस्ती बनाया था सीएम: ललन सिंह
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह का भाजपा पर आरोप- नीतीश कुमार 2020 में मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे लेकिन आपने (भाजपा) उन्हें जबरदस्ती सीएम बनाया। आरसीपी सिंह भाजपा के एजेंट बनकर जद (यू) में आए। आपने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। हम आयकर, सीबीआई और ईडी से नहीं डरते।04:54 PM, 10-Aug-2022
पशुपति पारस बोले, जो हुआ वो सही नहीं हुआ
कल जो भी हुआ वह सही नहीं हुआ। ये बिहार के हित के लिए सही नहीं हुआ। 2020 में जब चुनाव हुए और 43 विधायक उनके दल के चुनकर आए थे इसके बावजूद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया। नीतीश जी ऐसा कुछ कर सकते हैं हमें इसकी खबर नहीं थी: केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस04:05 PM, 10-Aug-2022
भक्त चरण दास ने भाजपा पर ली चुटकी
बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने बुधवार को चुटकी लेते हुए कहा कि हमें लगता है कि राज्य में भाजपा का पतन महाराष्ट्र में उसकी राजनीति और दलबदल इंजीनियरिंग का जवाब है। भगवा खेमे पर निशाना साधते हुए भक्त चरण दास ने कहा कि भाजपा मुक्त बिहार एक नया संदेश है जो लोगों को भेजा गया है। दास ने कहा कि जब देश की प्रगति, देश की आजादी और इसकी पहचान की बात आती है तो कांग्रेस हमेशा एक मजबूत स्तंभ रही है। भगवा पार्टी सभी छोटी पार्टियों का सफाया करना चाहती है। दास ने दावा किया कि वह भारत में सिर्फ एक पार्टी (भाजपा), एक रंग... और एक धर्म की स्थापना करना चाहता है। यह पूछे जाने पर कि क्या नई महागठबंधन की बिहार सरकार का अध्यक्ष कांग्रेस से होगा, जिसके पास विधानसभा में 19 विधायक हैं, दास ने कहा कि जो होगा अच्छे के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:58 PM, 10-Aug-2022
तेजस्वी ने कहा- विधानसभा में विपक्ष में सिर्फ भाजपा बचेगी
महागठबंधन इतना मजबूत है कि विधानसभा में विपक्ष में सिर्फ भाजपा बचेगी। सीएम नीतीश कुमार द्वारा लिया गया मुश्किल फैसला एक ऐसा फैसला है जिसकी जरूरत थी। सांप्रदायिक तनाव भाजपा द्वारा फैलाया जा रहा था, वे क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव03:51 PM, 10-Aug-2022
तेजस्वी बोले, एक महीने के भीतर देंगे बंपर नौकरियां
बिहार ने वही किया जो देश को करने की जरूरत है। हमने उन्हें रास्ता दिखाया है। हमारी लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ रही है। हमारे सीएम ने गरीबों और युवाओं का दर्द महसूस किया। हम गरीबों और युवाओं को एक महीने के भीतर बंपर नौकरी देंगे, यह इतना भव्य होगा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव03:40 PM, 10-Aug-2022
राबड़ी देवी के घर के बाहर जश्न
बिहार के डिप्टी-सीएम तेजस्वी यादव राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं और जश्न का माहौल है।03:04 PM, 10-Aug-2022
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में श्री नीतीश कुमार जी एवं उपमुख्यमंत्री के रूप में श्री तेजस्वी यादव जी को शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'