04:28 PM, 15-Jan-2024
अंतिम तीन बल्लेबाज क्या दे सकेंगे चुनौती?
रणजी ट्रॉफी मैच के चौथे दिन बिहार को छत्तीसगढ़ के हाथों पारी की हार से बचने के लिए अंतिम ताकत झोंकी और इसमें कामयाब भी रहा। खराब रोशनी के कारण चौथे दिन का खेल अब रुक गया है। अभी सिर्फ पांच रनों से बिहार आगे हुआ है। अब अगर खेल शुरू हो सका, तब भी निर्णय होना दूर है। ऐसे में मैच ड्रॉ मानना ही अंतिम विकल्प होगा, जबकि बिहार की टीम के तीन विकेट भी बाकी हैं और छत्तीसगढ़ की पूरी टीम की एक पारी भी। अंतिम स्कोर 226/7 है। पहली पारी में बिहार ने 108 रन बनाए थे। छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में ही दो विकेट खोकर 239 रन बनाते हुए पारी घोषित कर दी थी।
03:50 PM, 15-Jan-2024
अंतिम तीन बल्लेबाज क्या दे सकेंगे चुनौती?
रणजी ट्रॉफी मैच के चौथे और अंतिम दिन बिहार को छत्तीसगढ़ के हाथों पारी की हार से बचने के लिए अंतिम ताकत झोंक दी है। बिहार अब पारी की हार से पांच रनों की दूरी पर है। एक तरफ अब अंतिम तीन विकेट छत्तीसगढ़ के निशाने पर हैं। छत्तीसगढ़ को बिहार के अंतिम तीन विकेट पवेलियन भेजना है, जितनी जल्दी हो सके। दूसरी तरफ, बिहार को किसी करिश्मे की जरूरत है।
02:50 PM, 15-Jan-2024
पारी की हार बचाने के लिए अब भी 15 रनों की दरकार
धुंध के कारण देर से शुरू हुए चौथे दिन के मैच में बिहार का दिन रविवार की अपेक्षा खराब रहा। चौथे और अंतिम दिन के खेल में बिहार की पारी को 144/3 से आगे ले जाने के लिए निकले बल्लेबाजों ने 62 रन बनाने में तीन और विकेट गंवा दिए। आकाश राज 31 और सकीबुल गनी 34 रन बनाकर आउट हुए। सचिन कुमार सिंह छह रन पर वापस चले गए। फिलहाल बिपिन सौरभ 18 क्रिज पर हैं और कप्तान आशुतोष अमन भी खेलने के लिए उतर चुके हैं। बिहार का स्कोर अब 206 रन पर छह विकेट है। टी ब्रेक के समय छत्तीसगढ़ की पहली पारी से अब भी बिहार 15 रन दूर है।
11:17 AM, 15-Jan-2024
Ranji Trophy : छत्तीसगढ़ से पारी की हार बचाने में कामयाब रहा बिहार, समय खत्म होने के कारण ड्रॉ हुआ मैच
पटना में मौसम अभी खराब है। सुबह से घना कोहरा था। धुंध छंटने का इंतजार छत्तीसगढ़ की टीम ज्यादा बेसब्री से कर रही है। अपने दो बल्लेबाजों की सेंचुरी और कुल स्कोर 392 रन पहुंचने के बाद छत्तीसगढ़ ने बिहार के खिलाफ रविवार को रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन पहली पारी घोषित कर दी। मैच का निर्णय कराने के लिहाज से यह जरूरी भी था इसके बाद छत्तीसगढ़ की उम्मीद के उलट बिहार ने दूसरी पारी में खुद को संभाल लिया। रविवार को खेल खत्म होने तक बिहार के तीन विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए थे। अब बिहार को पारी की हार टालने के लिए 77 रन बनाने हैं और फिर छत्तीसगढ़ के सामने बगैर विकेट खोए अच्छा स्कोर खड़ा करना है ताकि चुनौती मिल सके।