फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News LIVE : डिप्टी सीएम बोले- लालू ने बिहार का मजाक बनाया, केंद्रीय चयन पर्षद के दफ्तर में EOU की रेड

Thu, 07 Mar 2024 09:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 07 Mar 2024 09:32 PM IST
खास बातें

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार दिल्ली से विदेश रवाना हों, इससे पहले एनडीए में सीट बंटवारे और चिराग पासवान के रुख का खुलासा होने की उम्मीद है। महागठबंधन भी उसी हिसाब से पत्ते खोलेगा। लोक सभा चुनाव के हिसाब से तापमान बढ़ रहा। दावे सामने आ रहे।

विज्ञापन
BJP list after nda seat sharing in bihar news hindi, Nitish Kumar chirag paswan issue, RJD, Congress, Election
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:30 PM, 07-Mar-2024
जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल राजद सुप्रीमो का लिया पक्ष, कहा- वह हमारे ‘आका’  
जनता दल यूनाइटेड के बड़बोले और विवादित बयानबाजी करने वाले भागलपुर के गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़  गोपाल मंडल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमकर तारीफ़ की। गोपाल मंडल ने लालू यादव के परिवारवाद वाले बयान पर राजद सुप्रीमो का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि, “परिवारवाद को लेकर लालू यादव क्या बोलेंगे। लालू यादव खुद काफी सीधे हैं। छात्र जीवन में ही उनकी शादी हो गई थी। लालू यादव को विशेष जानकारी नहीं होने के कारण  उन्होंने कई बच्चों को पैदा कर लिया।
07:21 PM, 07-Mar-2024
EOU की टीम पहुंची केंद्रीय चयन पर्षद के कार्यालय
सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम केंद्रीय चयन पर्षद (परिषद) के कार्यालय पहुंची हैं। यहां के स्टाफ पर टीम को शक है। उनसे पूछताछ हो सकती है। डीएसपी स्तर के अधिकारी छापेमारी टीम का रेड कर रहे हैं। EOU की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है। 
विज्ञापन
06:50 PM, 07-Mar-2024
दीपांकर भट्टाचार्य ने भाजपा पर साधा निशाना, पीएम पर भी लगाये गंभीर आरोप
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भाजपा पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को भी निशाना बनाया। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परिवारवाद की बात कर रहे हैं जबकि उनका असली परिवार अडानी अंबानी जैसे लोग हैं, जिस पर पर्दा डालने की कोशिश हो रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें। 
06:10 PM, 07-Mar-2024
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लालू प्रसाद पर बोला हमला
भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के दोनों डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना हो गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान विजय सिन्हा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लाल प्रसा नौटंकीबाज हैं। उन्होंने बिहार का मजाक बनाया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए देश का नाम रोशन कर रहे हैं। राजग में सभी लोग सेवा करने वाले हैं। मेवा खाने वाले कोई नहीं हैं। वहीं चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में कोई नाराज नहीं हैं। 


 
05:37 PM, 07-Mar-2024
नालंदा में युवक को मारी गोली
नालंदा में गुरुवार को मामूली विवाद में बदमाश ने युवक की गोली मार हत्या कर दी। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी मल विगहा मोहल्ले की है। मृतक की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी मल बीघा मोहल्ला निवासी मोहम्मद निजाम के 35 वर्षीय पुत्र मोहम्मद निसार के रूप में हुई है। जबकि गोलीबारी की घटना में मोहम्मद अब्बास का पुत्र मोहम्मद आदिल एवं मोहम्मद निजाम का पुत्र मोहम्मद एजाज भी जख्मी हो गया है।
 
04:53 PM, 07-Mar-2024
पटना हाईकोर्ट में 65 प्रतिशत आरक्षण नियम को चुनौती
पटना हाईकोर्ट बिहार सरकार के 65 प्रतिशत आरक्षण नियम को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। न्यायाधीश विनोद चंद्रन और हरीश कुमार की पीठ ने कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की। एडवोकेट जनरल पीके शाही नें भी माना कि सरकारी डाटा के अनुसार ही कई जातियों को उनकी जनसंख्या से ज्यादा प्रतिनिधित्व सरकारी नौकरी में है और सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न निर्देशानुसार उन्हें कोटा से बाहर किया जाना चाहिए। एडवोकेट जनरल ने सोमवार तक का समय मांगा। इसके बाद मुख्य न्यायधीश ने खुद जोड़ कर कहा कि जब बिहार के कुल सरकारी नौकरी 20 लाख में से 13 लाख ईबीसी, बीसी और एससी हैं, यानी करीब 65% आरक्षण। फिर अब आरक्षण बढ़ाने कि जरूरत क्यों? 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:16 PM, 07-Mar-2024
राधामोहन सिंह का छलका दर्द
लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मंथन चल रही है। ऐसे में भाजपा के वरीय नेता और मोतिहारी से सांसद राधामोहन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कहा मैं रहूं या ना रहूं मोदी जरूरी हैं। नौ बार मुझे मोतिहारी से टिकट मिला और जनता के आशीर्वाद से मैं छह बार सांसद बना। अब मिला तो भी ठीक नहीं मिला तो भी ठीक है। राधामोहन सिंह के इस बयान के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। 
03:27 PM, 07-Mar-2024
गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के उजारपुर टोला गांव में बुधवार की रात अचानक आग लगने से तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गई। घटना में झोपड़ी के अंदर रखा बिछावन, कपड़े अनाज, फर्नीचर सहित अन्य संपत्ति नष्ट हो गई। घटना की सूचना पर परिवार वाले पहुंचे। लेकिन, तबतक सब कुछ जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ बीरबल बरुण कुमार, राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार ने निरीक्षण कर घटना का जायजा लिया।
02:26 PM, 07-Mar-2024
भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आज
बिहार भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आज दिल्ली में होगी। इसमें गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा रहेंगे। लोकसभा चुनाव के टिकट को लेकर मंथन होगी। दो दिन तक चलने वाली इस बैठक के लिए बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान दिल्ली में ही हैं। 
01:43 PM, 07-Mar-2024
स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार दी
पटना के डाकबंगला पर स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार दी है। उनकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े तीन अपराधी स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट कर रहे थे। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी। गोली लगते स्वर्ण व्यवसायी रोड पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने पटना के पीएमसीएच में भर्ती करवाया है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed