फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Political News LIVE : महागठबंधन सरकार गिरने वाली है? क्या हो रहा बिहार में; नई संभावनाएं भी जानें

Fri, 26 Jan 2024 04:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 26 Jan 2024 04:41 PM IST
खास बातें

Bihar Political Crisis Live News in Hindi : बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार कायम रहेगी, इसकी उम्मीद कम दिख रही है। भाजपा और सहयोगी दलों ने तो अगले शपथ ग्रहण की तारीख भी बता दी है। क्या हो रहा, क्या कह रहे कौन...जानें।

विज्ञापन
Bihar Politics News Live Chirag Paswan Nitish Kumar Lalu Yadav JDU BJP Bihar Rajbhawan Updates in Hindi
बिहार में सियासी घमासान। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:37 PM, 26-Jan-2024
मुख्यमंत्री बोले- जो नहीं आएं उनसे ही सवाल पूछिए
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के राजभवन नहीं पहुंचने पर जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह बात उनसे ही पूछे। जो यहां नहीं आएं उनसे ही सवाल पूछिए। यह कहते हुए सीएम नीतीश कुमार मुस्कुराते हुए अपनी गाड़ी में बैठे और राजभवन की ओर रवाना हो गए। 
 
03:37 PM, 26-Jan-2024
सीएम नीतीश कुमार पहुंचे राजभवन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज भवन पहुंचे हैं। भाजपा के वरीय नेता भी मौजूद हैं। तेजस्वी यादव का इंतजार किया रहा है। हालांकि गणतंत्र दिवस समारोह के बाद हर साल राज्यपाल द्वारा भोज का आयोजन किया जाता है इसमें सभी सियासी दल के प्रमुख नेताओं को राज्यपाल लंच पर आमंत्रित करते हैं।


 
विज्ञापन
03:14 PM, 26-Jan-2024
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अटकलें पर ध्यान देने की जरूरत नहीं
गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वतंत्रता आंदोलन के उन वीर पुरुषों को नमन करते हुए मैं यही कहना चाहता हूं कि हम लोग को कभी यह नहीं भूलना चाहिए। यह कुर्बानी का फल है कि हम लोगों को आजादी मिली और इसकी गरिमा का हम सभी को ख्याल रखना चाहिए। हमारे नेता की मांग लगातार रहे हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। आज मैं इस मांग को फिर से उठता हूं। सियासी हलचल के सवाल पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि अटकलें पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। अगर बीजेपी कुछ बोल रही है तो उनसे पहले पूछा जाना चाहिए। वहीं रोहिणी आचार्य के ट्वीट के सवाल पर उन्होंने कहा कि रोहिणी जी ना तो पार्टी में किसी पद पर हैं और ना ही पार्टी की कोई प्रवक्ता हैं। इसलिए उनके ट्वीट पर ध्यान नहीं देना चाहिए। आप लोग से अनुरोध है कि आप लोग कोई प्रयास नहीं लगाएं। सरकार चल रही है। सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि हम तो मान रहे हैं कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है पुणे घटक दल के साथ बैठकर विचार करना चाहिए और आप मंथन करना चाहिए। कोई भी निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता लेंगे।
 
02:31 PM, 26-Jan-2024
राजनीति में दरवाजे हमेशा बंद नहीं होते
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि गुरुवार रात की बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर बात हुई। जहां तक नीतीश कुमार या जदयू का सवाल है तो राजनीति में दरवाजे हमेशा बंद नहीं होते, अगर दरवाजा बंद रहता तो खुल भी सकता है। राजनीति संभावनाओं का खेल है, कुछ भी हो सकता है। केंद्रीय नेतृत्व का जो निर्णय होगा वह सर्वमान्य होगा। पटना में सोमवार को कार्यसमिति की बैठक पर उन्होंने कहा कि यह रूटीन बैठक है। इधर, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि तमाम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व लेगा। बिहार में राजनीतिक स्थिरता का माहौल चल रहा है। या बिहार के लिए ठीक नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व इस पर जल्द ही निर्णय लेगा। सीएम नीतीश कुमार के लिए दरवाजे खुलने के सवाल पर कहा इस पर निर्णय केंद्र नेतृत्व लेगा।

02:21 PM, 26-Jan-2024
दिल्ली से होना है फैसला, नीतीश-लालू भी अपनी बैठकें कर रहे
बिहार में सियासी हलचल के बीच गुरुवार को भाजपा ने अपने सभी विधायकों को पटना बुला लिया। उधर भाजपा बिहार के नेताओं के साथ आज फिर दिल्ली में बैठक कर रही है। भाजपा आलाकमान ने बिहार के सभी सहयोगी पार्टियों पर राय ली है। कई नेताओं के साथ शाम 4 बजे के बाद बैठक की सूचना आ रही है। पटना में नीतीश कुमार ने भी देर शाम अपने करीबी मंत्रियों और नेताओं की बैठक बुलाई है। लालू यादव पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर गुरुवार को भी मैराथन बैठक कर रहे थे और शुक्रवार को भी तेजस्वी यादव से बात कर रहे हैं। उनके विश्वस्त नेताओं के साथ बैठक बीच-बीच में हो रही है।

 
02:12 PM, 26-Jan-2024
महागठबंधन सरकार खत्म हो चुकी है
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार की रात पूर्व सीएम जीतन राम मांझी से मुलाकात को अनौपचारिक मुलाकात कहा। भतीजा अपने चाचा से मिलने आया है- यह कहा। लेकिन, अब जीतन राम मांझी ने अपनी बताई मियाद से आगे बढ़ते हुए कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार खत्म हो चुकी है। औपचारिकता बाकी है। जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज ही हो जाएगा का जी? खेला आउर का…। हालांकि, मांझी ने महागठबंधन में शामिल होने की बात को अफवाह बताया और कहा कि कुछ भी हो जाए राजद के साथ वह नहीं जाएंगे। यह सब अफवाह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
02:07 PM, 26-Jan-2024

Bihar Political News LIVE : महागठबंधन सरकार गिरने वाली है? क्या हो रहा बिहार में; नई संभावनाएं भी जानें

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर सीएम नीतीश कुमार का पीएम मोदी के प्रति आभार जताना और फिर मुख्यमंत्री का परिवारवार पर वार करना बिहार में नया राजनीतिक गुल खिला रहा है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर इस राजनीतिक अंकुर को सींच दिया। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री की डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से दूरी साफ दिखी। फिर सीएम आवास और राबड़ी आवास में अलग-अलग बैठकें। भाजपा विधायकों का पटना में जुटान। बड़े नेताओं का दिल्ली बुलावा। रात में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से भेंट। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को भी अब दिल्ली बुलाना। यह सब हो चुका है। अब आगे...

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed