फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Live : नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले पटना में तेजस्वी आवास पर पहुंची पुलिस, RJD ने जताया विरोध

Mon, 12 Feb 2024 02:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 12 Feb 2024 02:30 AM IST
खास बातें

Bihar Floor Test News : बिहार विधानसभा में सोमवार को होने वाले नीतीश सरकार के बहुमत परीक्षण से दो दिन पहले शनिवार को माहौल पूरा गरमाया रहा। रविवार को तापमान और बढ़ रहा है। राजनीतिक दलों में अंदरूनी तनाव लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Bihar News : Nitish Kumar Bihar Live News day before bihar assembly floor test, jdu party, rjd party, bjp news
बिहार में सियासी घमासान। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:27 AM, 12-Feb-2024
पुलिस अपना काम कर रही है: शाहनवाज हुसैन
सीएम नीतीश कुमार के फ्लोर टेस्ट से पहले पटना में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती का राजद समर्थकों ने विरोध किया। वहीं भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, अगर कोई विधायकों का अपहरण करेगा और विधायक का कोई रिश्तेदार शिकायत दर्ज कराएगा तो पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। राजद और कांग्रेस केवल भ्रम फैला रहे हैं। जेडीयू और भाजपा मिलकर विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। सभी विधायक हमारे संपर्क में हैं। सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है। एनडीए के सभी विधायक एक साथ हैं। 
02:11 AM, 12-Feb-2024
हम डरने और झुकने वालों में से नहीं...
पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर पुलिस के पहुंचने के बाद राजद ने एक्स पर लिखा, नीतीश कुमार ने सरकार जाने के डर से हजारों की संख्या में पुलिस भेज तेजस्वी जी के आवास को चारों तरफ से घेर लिया है। ये किसी भी तरह से किसी भी बहाने आवास के अंदर घुस कर विधायकों के साथ अप्रिय घटना करना चाहते हैं। बिहार की जनता नीतीश कुमार और पुलिस के कृत्य को देख रही है। पोस्ट में आगे कहा गया है कि याद रहे हम डरने और झुकने वालों में से नहीं है। ये विचारधारा का संघर्ष है और हम इसे लड़ेंगे और जीतेंगे क्योंकि बिहार की न्यायप्रिय जनता इस पुलिसिया दमन का प्रतिकार करेगी। जय बिहार! जय हिन्द!
विज्ञापन
11:37 PM, 11-Feb-2024
जदयू विधायकों को होटल में जुटाया गया
भारतीय जनता पार्टी के विधायक गया से आ चुके हैं और अब जदयू ने भी अपने विधायकों को सुबह के फ्लोर टेस्ट के मद्दनेजर होटल में जुटा लिया है। वीरचंद पटेल मार्ग में जदयू दफ्तर से कुछ ही दूर पर आलीशान होटल में पार्टी ने अपने विधायकों को जुटाया है। यह होटल बिहार विधानसभा से करीब 200 मीटर की दूरी पर है। बहुमत परीक्षण के पहले आधी रात होने को आई, लेकिन किसी भी दल के सारे विधायक एक जगह नहीं जुटे हैं। सभी अपने सारे विधायकों के संपर्क में होने का दावा ही कर रहे हैं। ऐसे में जदयू ने अंतिम प्रयास के तहत सभी को होटल में ठहराया है।
10:54 PM, 11-Feb-2024
देर रात तेजस्वी यादव की आवास पर पटना पुलिस पहुंच गई। पुलिस दलबल के साथ पहुंची थी। इस दौरान एसडीएम और सिटी एसपी भी मौजूद रहे। हालांकि पुलिस को राजद समर्थकों ने तेजस्वी आवास के बाहर निकाल दिया और गेट के सामने धरने पर बैठ गए। राजद समर्थकों का कहना था कि नीतीश कुमार पुलिस प्रशासन के बल पर विधायकों को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। दरअसल राजद विधायक चेतन आनंद के भाई अंशुमन आनंद ने पटना पुलिस को चिट्ठी भेज कर शिकायत की है कि उनके भाई शनिवार से गायब हैं। सूत्रों का कहना है कि इसी कंप्लेंट को आधार बनाकर पटना पुलिस तेजस्वी यादव के आवास पहुंची। वहीं राजद विधायकों ने कहा कि चेतन आनंद अपनी मर्जी से यहां रुके हैं। वहीं तेजस्वी यादव के आवास से बाहर निकले सिद्धार्थ ने कहा कि राजद एमएलए चेतन आनंद अपनी मर्जी से रुके हैं। उसके साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई है।
09:02 PM, 11-Feb-2024
देश में सामाजिक न्याय और आर्थिक न्याय की जरूरत है
कांग्रेस के सभी विधायक तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंच चुके हैं। उनके रहने और खाने का यही प्रबंध किया गया है। कल वो राजद विधायकों के साथ फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे। तेजस्वी आवास पर कांग्रेस के वरीय नेता शकील अहमद खान ने कहा कि कल सारी चीजें साफ हो जाएंगे। इस देश में सामाजिक न्याय और आर्थिक न्याय की जरूरत है। महागठबंधन उसकी ही लड़ाई लड़ रहा है। जो लोग सामाजिक और आर्थिक न्याय को समझते हैं वह सभी विधायक हमारे साथ हैं। 
06:56 PM, 11-Feb-2024
पटना पहुंचे कांग्रेस विधायक
कांग्रेस के विधायक पटना पहुंचे। 16 विधायक पटना एयरपोर्ट पहुंचें। सभी विधायक विमान संख्या S 58151 से पटना पहुंच हैं। यहां से वह सीधे तेजस्वी यादव के आवास पर जाएंगे। यहां पर उनके ठहरने का इंतजाम किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:52 PM, 11-Feb-2024
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास में उनके विधायक क्यों बंद हैं?
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरीय नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार की राजनीति में यह सब देखकर अच्छा लग रहा है कि क्रिकेट खेला जा रहा है। शतरंज खेला जा रहा है। संगीत का आनंद लिया जा रहा है। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास में उनके विधायक क्यों बंद हैं। फ्लोर टेस्ट में एनडीए की बहुत प्रमाणिक जीत होगी। बस दो दिन की बात है। 
05:43 PM, 11-Feb-2024
सीएम नीतीश कुमार पहुंचे मंत्री विजय चौधरी के आवास
बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार विजय कुमार चौधरी के आवास पर पहुंचे। यहां पर वह अपनी पार्टी के सभी विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं।  यहां पर जदयू विधायकों के लिए भोज का आयोजन किया गया है। सभी जदयू विधायकों को इसमें शामिल होने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका था। 
05:10 PM, 11-Feb-2024
पटना आ रहे कांग्रेस विधायक
बिहार कांग्रेस के विधायक रंगारेड्डी के एक रिसॉर्ट से शमशाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे। इन विधायकों में कांग्रेस से वरीय नेता अजीत शर्मा भी दिखे। उन्होंने कहा कि यहां आकर काफी अच्छा लगा। बताया जा रहा है कि बिहार कांग्रेस के 16 विधायक आज शाम सात बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सभी विधायक विमान संख्या S 58151 से पटना पहुंच रहे। पटना एयरपोर्ट पर गहमा-गहमी बढ़ गई है। 

 
03:55 PM, 11-Feb-2024
कांग्रेस ब्रिटिश हुकुमत से नहीं डरी
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेख सिंह ने कहा कि कांग्रेस जब ब्रिटिश हुकुमत से नहीं डरी ताे इस झूठिया सरकार से कैसे डरेगी। फ्लोर टेस्ट में बहुमत जो साबित करेगा, वह सरकार चलाएगा और सरकार का मुखिया होगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed