Bihar News LIVE: शत्रुघ्न सिन्हा पीएम मोदी पर बरसे, इस्तीफा देकर पशुपति पारस पहुंचे पटना; दिग्गज ने जदयू छोड़ा
{"_id":"65f908a4b85eb8f1b60bf2d8","slug":"bihar-news-lok-sabha-election-2024-bihar-nda-seat-sharing-bjp-list-jdu-list-pashupati-paras-chirag-paswan-2024-03-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News LIVE: शत्रुघ्न सिन्हा पीएम मोदी पर बरसे, इस्तीफा देकर पशुपति पारस पहुंचे पटना; दिग्गज ने जदयू छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 19 Mar 2024 07:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 19 Mar 2024 07:43 PM IST
खास बातें
Bihar News Updates : बिहार की 40 लोकसभा सीटों को एनडीए ने कल बांट लिया। पशुपति पारस खाली हाथ रहकर भी चुप रह गए। आज बोलेंगे और कुछ करेंगे भी तो चौंकाने वाला। चिराग पासवान पर भी नजर रहेगी। इस बीच सभी की नजर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पर रहेगी।
विज्ञापन
पटना पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से की बात।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
लाइव अपडेट
07:29 PM, 19-Mar-2024
शत्रुघ्न सिन्हा का दावा- 150-175 पर आ जाएगा एनडीए
बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा मंगलवार की शाम पटना पहुंचे। तृणमूल कांग्रेस से पश्चिम बंगाल के आसनसाेल से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पटना के ही बाशिंदा हैं। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए के 150 से 175 सीटों में सिमटने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट बांड का केस देख रहा है, उससे लग रहा है कि चुनाव आयोग भी सावधानी से चुनाव कराएगा और लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम ठीक से आएगा। उन्होंने कहा कि शक्ति वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरने के पीएम मोदी के स्टैंड का प्रतिकार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कुछ भी बोलने के आदी हैं।
06:19 PM, 19-Mar-2024
मांझी ने पारस पर दी प्रतिक्रिया- वह सिपाही नहीं थे
भूतपूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद पशुपति कुमार पारस के केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस्तीफे की जानकारी के बाद कहा कि वह खुद को एनडीए का सिपाही बता रहे थे, लेकिन उन्होंने यह कदम उठाकर बता दिया कि वह सच्चे सिपाही नहीं थे। सिपाही को तो जो आदेश होता है, वह पालन करता है। मांझी ने कहा कि सच्चे सिपही होते तो मंत्रिमंडल से इस्तीफा नहीं देते। सोमवार को बिहार की 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे में 17 सीटें भाजपा, 16 जदयू, पांच लोक जनशक्ति पार्टी को दी गईं। इसके अलावा, एक-एक सीट उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टी को दी गई। लोजपा की पांचों सीटों पर चिराग पासवान अपने प्रत्याशी उतारेंगे।
विज्ञापन
06:16 PM, 19-Mar-2024
पटना पहुंचे पारस, मीडिया से रखी दूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद पशुपति कुमार पारस मंगलवार शाम करीब छह बजे पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया की भीड़ से बात नहीं की। उन्होंने एजेंसी के सामने अपनी बात रखी है और चुपके से निकल गए। एयरपोर्ट के पास स्थिति पार्टी दफ्तर में भी उन्होंने मीडिया के प्रवेश पर फिलहाल रोक लगा रखी है।

04:52 PM, 19-Mar-2024
सीट बंटवारे के बाद ऐसी तस्वीर का इंतजार हो रहा था।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
उपेंद्र कुशवाहा ने 40 सीटों पर जीत का दावा किया
राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक सीट मिलेगी, इस बात की पूरी संभावना थी। एनडीए के सीट बंटवारे में इसकी घोषणा भी हुई। इसके बाद भी महागठबंधन की नजर उपेंद्र कुशवाहा पर थी कि वहीं वह भी इसका प्रतिकार नहीं करें। मंगलवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। उन्होंने बिहार की 40 सीटों पर एनडीए की जीत का भरोसा जताया। कुशवाहा पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले उन्होंने अचानक एनडीए छोड़ दिया था। लोकसभा चुनाव 2019 में वह महागठबंधन के साथ मैदान में थे। इस बार सीएम नीतीश कुमार के पहले उन्होंने एनडीए का दामन थामा और अब सीट बंटवारे में एक सीट मिलने पर भी धैर्य के साथ जुड़े नजर आ रहे हैं। भाजपा ने उन्हें अगले विधानसभा चुनाव तक की योजना से अवगत कराते हुए भरोसा दिलाया है कि बिहार की राजनीति में उनकी पार्टी को बहुत कुछ मिलेगा।

04:16 PM, 19-Mar-2024
हाजीपुर में नल से पानी लेने पर पुलिस ने किशोर को जमकर पीटा, लोगों ने थाना पर किये पथराव
हाजीपुर में नल से पानी भरने पर पुलिस ने एक किशोर की पिटाई कर दी, जिसके बाद अक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान घटना से भड़के लोगों ने थाना पर पथराव भी किये, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
हाजीपुर में नल से पानी भरने पर पुलिस ने एक किशोर की पिटाई कर दी, जिसके बाद अक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान घटना से भड़के लोगों ने थाना पर पथराव भी किये, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
03:07 PM, 19-Mar-2024
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे के बाद अब इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। पशुपति पारस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से इस्तीफा दिया तो अब जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने पार्टी के तमाम पदों के साथ सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:16 PM, 19-Mar-2024
आरा में एसबीआई बैंक के सीएसपी केन्द्र में लूटपाट, डेढ़ लाख रुपए नगद, लैपटॉप और मोबाइल फोन सहित कई अन्य सामान ले भागे
आरा में दिनदहाड़े हथियार के बल पर एसबीआई बैंक के सीएसपी केन्द्र में लूटपाट हुई। तीन की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख रुपए नगद, लैपटॉप और मोबाइल फोन सहित कई अन्य सामान को लूटकर फरार हो गये। घटना धोबहा थाना क्षेत्र के सारसिवान बाजार स्थित एसबीआई बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र की है। पूरी खबर पढने के लिए यहां क्लिक करें।

01:35 PM, 19-Mar-2024
पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार दोपहर झमाझम बारिश शुरू हो गई। मंगलवार की सुबह ज्यादातर हिस्सों में धूप बहुत कमजोर निकली। पटना में पहले काले बादलों के कारण अंधेरा छाया और फिर गरज के साथ बारिश शुरू हो गई।
11:51 AM, 19-Mar-2024
होली मनाने बिहार आ रहे यात्री के बैग से मिला शराब, होली का रंग हुआ फीका
होली पर्व के मौके पर प्रवासी मजदूर अब घर वापसी कर रहे हैं लेकिन साथ ही होली मनाने के लिए साथ में शराब भी ला रहे है। दिल्ली से कुशेश्वर स्थान आ रही बस में जांच के दौरान एक बैग से भारी मात्रा में शराब की बोतल और पाउच की बरामद हुआ।

11:36 AM, 19-Mar-2024
पशुपति कुमार पारस ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह आज शाम चार बजे पटना पहुंचकर मीडिया से बात करेंगे और अबतक की सूचना के अनुसार वह शाम साढ़े पांच बजे के करीब राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे। वह तीन सीटों की मांग कर रहे हैं। हाजीपुर से वह सीट चाह रहे हैं। भाजपा से इसी मांग पर वह अड़े थे, लेकिन चिराग पासवान को पांच सीटें मिलने के बाद गुस्से में उन्होंने यह फैसला लिया है।