फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Live : भाजपा ने जारी की एमएलसी उम्मीदवारों की लिस्ट, इन दो वरीय नेताओं को नहीं मिला फिर से मौका

Sat, 09 Mar 2024 05:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 09 Mar 2024 05:13 PM IST
खास बातें

Bihar News : जिस इलाके में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा है कि वहीं पर कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिले। हालांकि, सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
Bihar News Live: Home Minister Amit Shah visit to Bihar; Sheet sharing, NDA, RJD, Congress, Corona news update
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:10 PM, 09-Mar-2024
पटना में नहर से महिला की लाश बरामद
पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर निजामपुर नहर में महिला का शव शनिवार को बरामद किया गया है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस इसे पहचानने का प्रयास कर रही है। पुलिस का यह कहना है कि इस महिला को कहीं दूसरी जगह हत्या करने के बाद शव को जानीपुर स्थित अकबरपुर के एक नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान के आसपास के थानों की मदद ली जा रही है। 
04:30 PM, 09-Mar-2024
भाजपा ने एमएलसी पद पर दो नए चेहरे को दी जगह
भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद् चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी मंगल पांडेय को रिपीट किया है। उनके अलावा लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को एमएलसी उम्मीदवार बनाया है। वहीं वरीय नेता संजय पासवान और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन का टिकट कट गया है। चर्चा है कि पार्टी शाहनवाज हुसैन को लोकसभा चुनाव का टिकट दे सकती है। 
विज्ञापन
04:00 PM, 09-Mar-2024
 दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला दबाकर हत्या
औरंगाबाद में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामला ओबरा थाना के एक गांव का है। हवस के दरिंदे ने दुष्कर्म की घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब किशोरी घर में अकेली थी और उसका भाई ट्यूशन पढ़ने घर से बाहर गया हुआ था। जबकि उसकी मां शादी समारोह में भाग लेने अपने मायके गई हुई थी। मौका पाकर पहले दुष्कर्म किया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर डाला।
03:19 PM, 09-Mar-2024
महिला जूनियर अधिकारी ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया
सीवान में जल संसाधन विभाग में एक पदाधिकारी पर उसी विभाग की एक महिला जूनियर अधिकारी ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। अब इस मामले पर बवाल मच गया है। पूरा मामला महाराजगंज अनुमंडल का है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारण नहर अंचल कार्यपालक अभियंता महाराजगंज में पदस्थापित शैलेंद्र कुमार हैं। उनके खिलाफ उनके ही विभाग में पदस्थापित महिला अधिकारी ने शैलेंद्र कुमार पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है।
02:41 PM, 09-Mar-2024
पप्पू यादव ने बोला- केंद्र और नीतीश सरकार पर हमला
महागठबंधन में भी लोकसभा चुनाव के सीट शेयरिंग को लेकर मंथन चल रही है। इसी बीच सूचना मिल रही है कि पप्पू यादव को महागठबंधन की ओर से एक सीट दिया जाएगा। पप्पू यादव ने पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। आज जन अधिकार पार्टी की ओर पूर्णिया में महरैली का आयोजन किया गया है। पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव जनसभा को संबोधित किया और केंद्र सरकार और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। पप्पू यादव ने कहा कि जब जब हम टूटे, हारे और थके तब तब पूर्णिया ने मुझे खड़ा किया। मुझे पूर्णिया की जनता ने कभी हारना नहीं सिखाया। पप्पू यादव ने कहा कि जो लोग बिहार में राजनीति करते हैं, वह आम जनता के हित में नहीं सोचते हैं। 
02:15 PM, 09-Mar-2024
पटना पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंच चुके हैं। पटना के जगदेव पथ स्थित आईसीएआर परिसर में दिवंगत कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद वह पालीगंज के लिए रवाना हो गए। गृह मंत्री इस जनसभा के जरिए पाटलीपुत्र, जहानाबाद और आरा लोकसभा की सीटों को साधेंगे। वहीं भाजपा का दावा है कि इस जनसभा में एक लाख से अधिक की भीड़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:15 PM, 09-Mar-2024
परियोजना क्षेत्रों में निर्वाचकों को जागरूक किया जा रहा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना शीर्षत कपिल अशोक के निदेश पर लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान के प्रति जागरूकता हेतु जिला प्रशासन, पटना के विभिन्न विभागों द्वारा तमाम तरह का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज समाज कल्याण विभाग के आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं द्वारा अपने-अपने परियोजना क्षेत्रों में निर्वाचकों को जागरूक किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता थीम पर मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली, शपथ-ग्रहण, स्लोगन, डोर-टू-डोर सम्पर्क, रैली, संगोष्ठी इत्यादि कार्यक्रमों से मतदाताओं को अपने वोट का प्रयोग करने हेतु अभिप्रेरित किया जा रहा है।
12:28 PM, 09-Mar-2024
जीतन राम मांझी से मुलाकात करने पहुंचे नित्यानंद राय
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शीट शेयरिंग से पहले कोई भी सहयोग दल नाराज न हो, भाजपा इस बात का पूरा ध्यान रख रही है। शुक्रवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करने गए थे। आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन से मुलाकता की। करीबी आधे घंटे तक यह मुलाकात चली। बैठक के बाद नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए में सब ऑल इज वेल है। हमलोग सब ठीक है। सीट शेयरिंग पर उन्होंने कहा कि गठबंधन में सबकुछ ठीक है। कहीं कुछ गड़बड़ या नाराजगी नहीं है। शीर्ष नेतृत्व जल्द ही सीट शेयरिंग पर फैसला लेगी। 
12:10 PM, 09-Mar-2024
गया में युवक का मर्डर
गया में अपराधियों ने धारदार हथियार से एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने युवक की हत्या कर सड़क के किनारे छोड़कर फरार हो गया। मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और छानबीन कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। लेकिन, अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह पूरा मामला शनिवार की सुबह बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव के समीप की है।
11:18 AM, 09-Mar-2024
कांग्रेस अध्यक्ष को दिल्ली बुलाया गया
कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को दिल्ली बुलाया गया है। आज दो बजे आलाकमान के साथ अखिलेश सिंह की मीटिंग होगी। एमएलसी चुनाव में कांग्रेस कोटे से सीट नहीं मिलने से विधायकों में नाराजगी है। डैमेज कंट्रोल के लिए अखिलेश सिंह को दिल्ली बुलाया गया। वहां शकील अहमद खान पहले से मौजूद है। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed