फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News LIVE : सीएम नीतीश को राजद का न्यौता, राजनाथ पहुंचे बिहार; कांग्रेस के दो MLA की सदस्यता रद्द होगी

Wed, 28 Feb 2024 08:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 28 Feb 2024 08:48 PM IST
खास बातें

Bihar News : महागठबंधन के तीन विधायकों ने भाजपा का दाम थाम लिया है। इनमें दो कांग्रेसियों की विधायकी खत्म करने की मांग पार्टी ने रख दी है। राजद ने इस बीच सीएम नीतीश को महागठबंधन का न्यौता दिया है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार आए हैं।

विज्ञापन
Bihar News Live: Bihar Assembly, Rajnath Singh's visit to Bihar; Road accident news, Bihar Police, RJD, BJP
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:55 PM, 28-Feb-2024
जन विश्वास यात्रा में भारी संख्या में पहुंचे राजद समर्थक - फोटो : अमर उजाला
तेजस्वी ने लोगों को पटना आने का दिया न्यौता
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बुधवार को जन विश्वास यात्रा के तहत खगड़िया पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी बस से ही लोगों को संबोधित किया। तेजस्वी ने लोगों से कहा कि आगामी तीन मार्च को पटना में महागठबंधन की रैली है, जिसका न्योता देने मैं आया हूं। आप लोग पटना पहुंचकर रैली में शामिल जरूर हों। पूरी खबर यहां पढ़ें...
06:12 PM, 28-Feb-2024
गंगा प्रदूषण की छह सप्ताह में पूरी रिपोर्ट नहीं सौंपने पर मिली चेतावनी
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गंगा में प्रदूषण को लेकर बिहार सरकार को चेतावनी दी है। कहा गया है कि अगर बिहार गंगा जल प्रदूषण पर मांगी गई जानकारी छह सप्ताह के भीतर देने में विफल रहता है, तो वह (एनजीटी) बिहार के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश देगा। एनजीटी बिहार में गंगा में प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण से संबंधित मामले की सुनवाई कर रहा था। हरित अधिकरण ने पिछले साल पांच राज्यों में गंगा और उसकी सहायक नदियों के प्रदूषण का मुद्दा उठाया था। बंगाल की खाड़ी में मिलने से पहले गंगा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर बहती है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन
05:24 PM, 28-Feb-2024
केद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
मैथिली में बोले रक्षा मंत्री, कहा- अहां सब के स्वागत करए छी
दरभंगा के बिरौल अनुमंडल के शिवनगर घाट स्थित हाई स्कूल के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मैथिली भाषा में कहा कि हम अहां सब के स्वागत करए छी। उन्होंने साफ-साफ कहा कि मुझे मैथिली नहीं आती, मैंने यहां के सांसद से लिखवाया है। मैं झूठ नहीं कहूंगा, क्योंकि भाजपा झूठ नहीं बोलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार की पार्टी नहीं है। हमें संसद में जैसे ही मौका मिला हमने सबसे पहले तीन तलाक को खत्म कर दिया। पहले जिसे मन होता था वह भारत को आंख दिखा देता था यह मेरे रक्षा मंत्री रहते नही हो सकता कि कोई भारत को आंख दिखा दे। जब मेरे सैनिकों पर हमला किया तो मैंने तत्काल प्रधानमंत्री से बात करके फैसला करते हुए सीमा पर करते हुए हमले का बदला तुरंत लिया। आगे भी अगर ऐसी जरूरत पड़ी तो मैं सीमा इस पार भी बदला ले सकता और सीमा के तरफ भी जाकर अपने देश की खातिर बदला ले सकता हूं।
04:56 PM, 28-Feb-2024
महाशिवरात्रि महोत्सव के बारे में जानकारी देते भाजपा के वरीय नेता। - फोटो : अमर उजाला
पटना में निकाली जाएंगी शिव-बारात और झांकियां
पिछले छह वर्षों की तरह इस वर्ष भी 8 मार्च को श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति की ओर से महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। राजधानी के अलग-अलग इलाकों से 29 शोभा यात्राएं और शिव-बारात झांकियां निकाली जाएंगी। मुख्य समारोह खाजपुरा शिव मंदिर परिसर में होगा जहां शोभा यात्राओं के स्वागत के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, तांडव नृत्य, गंगा आरती और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में सूबे के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, केंद्र व राज्य सरकार के कई मंत्री, धर्माचार्य और समाज के प्रबुद्ध जन भाग लेंगे और शोभा यात्राओं के अभिनंदन के साथ झांकियों की आरती उतारेंगे।  
04:25 PM, 28-Feb-2024
हनुमान मंदिर के पास दुकान लगाने के लिए मारपीट
पटना में राजवंशी नगर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास दुकान लगाने को लेकर दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इसमें गोलू कुमार नाम के एक युवक का सिर फट गया है। सुबह में भी विनोद यादव और रामनाथ यादव नाम के दुकानदारों ने आपसी वर्चस्व को लेकर मारपीट की थी। जिसके बाद डायल 112 की टीम शास्त्रीनगर थाने पर लाई थी। लेकिन कुछ देर बैठाने के बाद छोड़ दिया गया। फिर महज कुछ ही घंटे के अंदर एकबार फिर से हनुमान मंदिर के पास दुकान लगाने को लेकर आपस ये सभी भीड़ गए और जमकर मारपीट करने लगे। इसके बाद पुलिस आई दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शांत करवाया। 
03:54 PM, 28-Feb-2024
भाजपा के यह दिग्गज नेता निर्दलीय लड़ेंगे
दिवंगत बाहुबली नेता मो. शहाबुद्दीन के खिलाफ खड़े होने वाले भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव फिर से चर्चा आ गए। उन्होंने अपनी ही पार्टी के खिलाफ ही फिर मोर्चा खोल दिया। ओम प्रकाश यादव ने एलान किया है कि अगर इस पर मुझे टिकट नहीं देती है तो मैं पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा, भले ही पार्टी मुझे निकाल दे। उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि सीवान सीट अगर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के कोटे में गई तो हर हाल में उनके खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
03:16 PM, 28-Feb-2024
विधायकों की सदस्यता छीनने के लिए दी चिट्ठी
राष्ट्रीय जनता दल ने 12 फरवरी को सीएम नीतीश कुमार के बहुमत परीक्षण के दिन अपनी पार्टी को छोड़ सत्ता खेमे में बैठे अपने विधायकों पर अबतक कार्रवाई की अनुशंसा नहीं की। मंगलवार को पार्टी छोड़ने वाली संगीता देवी के मामले में भी राजद के एक्शन का इंतजार है। इस बीच कांग्रेस ने तेजी दिखाते हुए अपने दोनों विधायकों मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरभ की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के समक्ष लिखित अनुशंसा कर दी है।
02:59 PM, 28-Feb-2024
नीतीश को राजद विधायक ने बताया समाजवादी
मंगलवार को कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक ने भाजपा कोटे से राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ बिहार विधानसभा पहुंचे थे। बुधवार को राजनीतिक हलके में इसी की चर्चा रही। अब राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समाजवादी बताते हुए उन्हें तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाली महागठबंधन की जन विश्वास रैली में शामिल होने का न्यौता दिया है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है। राजद और कांग्रेस के बाद जनता दल यूनाइटेड की बारी आने वाली है। इसलिए सीएम नीतीश कुमार को सावधान हो जाना चाहिए और महागठबंधन का न्यौता स्वीकार करना चाहिए।
02:22 PM, 28-Feb-2024
मौत ने ढूंढ़ लिया रास्ता, मां-बेटे की मौत
बिहार के आरा में दर्दनाक ट्रेन हादसे में मां और बेटा की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। मृत महिला आशा कार्यकर्ता थीं। सिकरिया हॉल्ट के पास यह हादसा हुआ। तियर थाना क्षेत्र के जोगीवीर गांव के रहने वाले अयोध्या शर्मा की पत्नी लाल मुनि देवी बिहियां पीएचसी में आशा के पद  पर कार्यरत थीं और आज ड्यूटी जाने के लिए बेटे के साथ घर से निकली थीं। 
पूरी खबर पढ़ें यहां
01:39 PM, 28-Feb-2024
साधारण बीमा कंपनियों में एक घंटी की हड़ताल
आज ओरिएंटल इंश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस और न्यू इंडिया एश्योरेंस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक अपनी लंबित मांगों को लेकर कार्यालय कार्य का बहिष्कार किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने विरोध में नाड़ेबाजी की। उन्होंने भारत सरकार मांग करते हुए कहा कि अगस्त 2022 से लंबित वेतन पुनरीक्षण पर जल्द से जल्द वार्ता आरंभ की जाए। बैंक और जीवन बीमा में फैमिली पेंशन को 15% से बढ़ाकर 30% कर दिया गया और सार्वजनिक साधारण बीमा कंपनियों के फैमिली पेंशन के बढ़ने के प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय के द्वारा रोक लिया गया। इस फैमिली पेंशन को जल्द से जल्द बढ़कर 30% किया जाए, 2010 से नियुक्त अधिकारीयों और कर्मचारियों को एनपीएस दिया जा रहा है उसे हटाकर पेंशन स्कीम 1995 दिया जाए और जब तक इसे लागू नहीं किया जाता तब तक एनपीएस की कटौती को 14% किया जाए। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed