{"_id":"65deecef9ccd6a9486071d77","slug":"bihar-news-bihar-government-aasha-worker-and-son-died-on-railway-track-in-bhojpur-bihar-news-hindi-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता ढूंढ़ लेती है मौत: एक ट्रैक पर ट्रेन आती देख मां-बेटे दूसरे पर कूदे, वहां कुछ सोचने से पहले जिंदगी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता ढूंढ़ लेती है मौत: एक ट्रैक पर ट्रेन आती देख मां-बेटे दूसरे पर कूदे, वहां कुछ सोचने से पहले जिंदगी खत्म
Wed, 28 Feb 2024 01:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:51 PM IST
सार
Bhojpur Hindi News: आरा में ट्रेन पकड़ने जा रही आशा कार्यकर्ता और उसके जवान बेटे की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। दोनों की मौत हो जाने से पूरा परिवार गम में डूब गया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मृतक मां और बेटा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के भोजपुर जिले के आरा में एक ट्रेन हादसे में मां-बेटे की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृत महिला आशा कार्यकर्ता थी। यह ट्रेन हादसा सिकरिया हाल्ट के पास हुआ। जीआरपी ने दोनों मां-बेटे के शवों का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तियर थाना क्षेत्र के जोगी बिर गांव निवासी अयोध्या शर्मा की पत्नी लाल मुनि देवी बिहियां पीएचसी में आशा के पद पर कार्यरत थीं। वह बुधवार को ड्यूटी जाने के लिए घर से निकली थीं। साथ में बेटा सुजीत कुमार शर्मा छोड़ने जा रहा था। दोनों मां-बेटे घर से निकलकर पैदल ट्रैक पकड़कर सिकरिया हाल्ट ट्रेन पकड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान एकाएक डाउन लाइन पर ट्रेन आ गई, जिसको देख मां-बेटे अप लाइन की ओर भागे। उसी दौरान अप लाइन पर भी सुपरफास्ट ट्रेन आ गई और इस हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। जीआरपी ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं, एक साथ मां-बेटे की मौत होने के वजह से पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन