फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News LIVE : बिहार बोर्ड का इंटर रिजल्ट कल, अशोक महतो की पत्नी को राजद का सिंबल; आनंद मोहन को राहत

Fri, 22 Mar 2024 08:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 22 Mar 2024 08:43 PM IST
खास बातें

बिहार में सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। महागठबंधन में अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है लेकिन राष्ट्रीय जनता दल ने चार लोगों को सिंबल दे दिया। वहीं एनडीए में टिकट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है। 

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Elections; Ticket Distribution, Seat Sharing, RJD, NDA, BJP, Road Accident News, Bihar News
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:41 PM, 22-Mar-2024
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की जगह बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द किशोर इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी करेंगे।
07:19 PM, 22-Mar-2024
पनीर व्यवसायी साढ़े लाख की लूट
दरभंगा में पनीर के थोक व्यवसायी से स्कूटी सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर चार लाख बीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से सटे आयकर चौक की है। वाहन चालक राम भरोस साह ने बताया कि जब पनीर सप्लाई करने के बाद वापस लौट रहे थे। तभी   विश्वविद्यालय थाना के पास एक स्कूटी सवार अपराधी ओवरटेक कर वाहन के आगे रखे रूपये लूटकर फरार हो गये। उन्होंने कहा कि जब मैंने उसका पीछा किया तो स्कूटी को अपराधी सड़क पर ही छोड़कर भाग गये।
विज्ञापन
04:45 PM, 22-Mar-2024
आनंद मोहन को मिली राहत
28 वर्ष पुराने मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन को बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में आनंद मोहन को जमानत दे दिया। आनंद मोहन ने भारतीय न्याय व्यवस्था का आभार जताते हुए कहा कि जेल में रहते हुए मुझे जान बुझकर फंसाया जाने का काम किया गया था। वहीं शिवहर से पत्नी लवली आनंद को लेकर के कहा शिवहर की जनता हमेशा से मेरे साथ रही है और बेहद प्यार करती है। जेल में रहते हुए वहां की जनता ने संसद में भेजने का काम किया था और इस बार भी ऐसा ही होगा। हम तैयारी में जुटे हुए हैं।।
03:30 PM, 22-Mar-2024
बेगूसराय में बिजली विभाग के स्टाफ की मौत
बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। हालांकि, युवक भी बिजली विभाग में ही ऑपरेटर के पद पर शिवहर में कार्यरत था। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पीढौली गांव की है। मृतक की पहचान पिढौली गांव के ही रहने वाले रणधीर कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रणधीर कुमार होली पर्व को लेकर पिछले दिनों घर आए थे और आज किसी कारण बस वह घर से निकलकर बाहर टहल रहे थे इसी दौरान बिजली के खंभे से सटे अर्थिंग की तार में के संपर्क में आ गए जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। वह बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। 
02:58 PM, 22-Mar-2024
जदयू के वरीय नेता वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ उपेंद्र कुशवाहा ने तस्वीर शेयर की। - फोटो : अमर उजाला
उपेंद्र कुशवाहा ने वशिष्ठ नारायण सिंह ने मुलाकात की
लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात की। उपेंद्र कुशवाहा सोशल मीडिया पर यह तस्वीर पोस्ट की। 
02:14 PM, 22-Mar-2024
भोजपुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
भोजपुर में सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी छलका बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर हुई है। इस घटना में चार लोगों की मौत हुई है। जबकि दो लोगों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरो थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। वहीं, दूसरी तरफ भीषण दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिहिया बिहटा स्टेट हाइवे को जाम कर दिया है। वहीं, ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:35 PM, 22-Mar-2024
कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। चुनावी बॉन्ड के माध्यम से हजारों करोड़ों रुपया भाजपा ने अपने खाते में किया। लगभग 60 प्रतिशत पैसा अपने पास रखा। एक तरफ भाजपा और उनके सहियोगियों के ओर देखने वाला कोई नहीं है। वहीं दूसरी तरफ हमारे 11 बैंक खाते को सील कर दिया गया। अखिलेश सिंह ने कहा कि सरकारी एजेंसियों द्वारा कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। इसको हमलोग स्वीकार नहीं करते हैं। इस स्थिति में भी कांग्रेस पार्टी भाजपा और उनके गठबंधन को हराने का काम करेगी। राजद के सिंबल बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है। वहीं सीट बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक दो दिन में इस पर फैसला ले लिया जाएगा। पप्पू यादव के स्वागत के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका स्वागत क्यों नहीं होगा। जो भी कांग्रेस पार्टी में आएंगे, उनका स्वागत किया जाएगा। 
12:50 PM, 22-Mar-2024
अशोक महतो की पत्नी को राजद ने दिया सिंबल
राष्ट्रीय जनता दल ने नवादा जेल ब्रेक कांड और नरसंहार के आरोपी कुख्यात अशोक महतो की पत्नी को सिंबल दिया है। अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी राजद के टिकट पर मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। मीडिया से बातचीत के दौरान अशोक महतो ने कहा कि मुंगेर हमारा इलाका है कि हम ही जीतेंगे। 
12:00 PM, 22-Mar-2024
सीतामढ़ी में इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या
सीतामढ़ी में इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गईं है। घटना नगर थाना क्षेत्र के भूप भैरो कांटा चौक के पास की है। छात्र का शव को लावारिश अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया गया है। घटना की जानकारी तब मिली जब राहगीरों को डेड बॉडी पर नजर पड़ी। इसके बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया और स्थानीय लोगों द्वारा नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पूछताछ कर शव को कब्जे में ले लिया गया। 
11:06 AM, 22-Mar-2024
गिरिराज सिंह ने लालू पर बोला हमला
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अन्ना हजारे आंदोलन की उपज थे और अन्ना हजारे के नाम पर ही उनकी छवि बनी है। लेकिन, आज उन्होंने उसको भी तार तार करने का काम किया है। जो गलती करेगा उसको उसका परिणाम निश्चित रूप से भुगतना पड़ेगा। वहीं सीट शेयरिंग से पहले राजद द्वारा उम्मीदवार घोषित करने के संबंध में कहा कि महागठबंधन लालू जी के इशारों पर चलता है। लालू जी से बड़ा तानाशाह राजनेता कोई नहीं है। आज उन्होंने अपने उम्मीदवार घोषित किये हैं और कांग्रेस उनके दरवाजे पर जाकर दस्तक दे रही है और याचना कर रही है। लालू यादव सदैव अपनी मनमानी करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed