फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Lok Sabha Election Live: बिहार की चार सीटों पर आधे वोटरों ने भी नहीं किया मतदान; छह बूथों पर बहिष्कार

Fri, 19 Apr 2024 06:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 19 Apr 2024 06:56 PM IST
खास बातें

Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: बिहार की चार उन्हीं लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान हुआ, जहां 2019 में वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में बिहार की इन चार सीटों पर औसतन 53.47 फीसदी वोट पड़े थे, इस बार निर्वाचन आयोग के अंतिम आंकड़ों से पहले अनुमान में यह प्रतिशत 48.23 तक ही पहुंच सका है।

विज्ञापन
Bihar-lok-sabha-election-2024-phase-1-voting-live-update-constituency-wise-voting-percent-evm-machine-glitch
मतदान प्रतिशत। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:47 PM, 19-Apr-2024
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला
2019 की तुलना में इस बार 5.24 फीसदी कम मतदान
निवार्चन आयोग के अनुसार, शाम छह बजे तक कुल 48.23 प्रतिशत मतदान हुए। सबसे अधिक मतदान गया में 52 फीसदी, जमुई और औरंगाबाद में 50-50 फीसदी मतदान हुआ। वहीं सबसे कम मतदान नवादा में 41 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार वोट प्रतिशत औंधे मुंह गिर गया। आधे वोटरों ने भी मतदान नहीं किया। 2019 के चुनाव में इन चारों लोकसभा सीटों पर कुल 53.47 फीसदी मतदान हुआ था। नवादा में 49.33 फीसदी, गया में 56.16 फीसदी, जमुई में 55 फीसदी और औरंगाबाद में 53.63 फीसदी मतदान हुआ था। इस चुनाव में छह बूथों पर वोट का बहिष्कार किया। 
06:03 PM, 19-Apr-2024
चारों लोकसभा सीटों पर मतदान का समय समाप्त
पहले चरण की सभी चारों लोकसभा सीटों पर मतदान का समय समाप्त हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार शाम पांच बजे तक सामान्य सीट औरंगाबाद में 49.95 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं नवादा में सबसे कम 40.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। इधर, गया सुरक्षित सीट पर 48.54 प्रतिशत और जमुई सुरक्षित सीट पर 47.09 प्रतिशत पर मतदान हुआ। चार सीटों को मिलाकर कुल 46.32 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 
विज्ञापन
04:54 PM, 19-Apr-2024
इन इलाकों में मतदान का समय समाप्त
नवादा लोकसभा क्षेत्र के दो विधानसभा क्षेत्रों का मतदान का समय समाप्त हो चुका है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण गोविंदपुर और रजौली में वोटिंग की प्रक्रिया खत्म हो गई। 
04:13 PM, 19-Apr-2024
इन इलाकों में में मतदान का समय समाप्त
औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के 5 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय समाप्त हो गया। नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण इन इलाकों में शाम चार बजे तक ही मतदान होना था। औरंगाबाद जिले के कुटुंबा, रफीगंज जबकि गया जिले के इमामगंज, गुरुआ और टेकारी में मतदान समाप्त हो गया। वहीं औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग जारी है। 
04:02 PM, 19-Apr-2024
गया के इन इलाकों में मतदान समाप्त
गया लोकसभा के तीन विधानसभा क्षेत्र शेरघाटी, बाराचट्टी और बोधगया में शाम चार बजे वोटिंग प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण इन इलाकों में सुबह सात बजे से चार बजे तक ही मतदान का समय तय किया गया था। अब तक शेरघाटी विधानसभा में 39.86 प्रतिशत, बाराचट्टी विधानसभा में 39.11 प्रतिशत, बोधगया विधानसभा में 46.43 प्रतिशत, गया टाउन विधानसभा में 37.05 प्रतिशत, बेलागंज विधानसभा में 40.5 प्रतिशत और वजीरगंज विधानसभा में 38.4 प्रतिशत मतदान हुआ। 
03:43 PM, 19-Apr-2024
जमुई सुरक्षित सीट पर 44.46 प्रतिशत पर मतदान हुआ
पहले चरण की चार लोकसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक वोटिंग प्रतिशत जारी कर दिया गया है। सामान्य सीट औरंगाबाद में 42.20 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं नवादा में सबसे कम 37.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। इधर, गया सुरक्षित सीट पर 39.35 प्रतिशत और जमुई सुरक्षित सीट पर 44.46 प्रतिशत पर मतदान हुआ। चार सीटों को मिलाकर कुल 39.73  प्रतिशत वोटिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:18 PM, 19-Apr-2024
भाजपा प्रत्याशी की मां, बहन व पुत्रवधु ने डाला वोट। - फोटो : अमर उजाला
लोग घरों से निकले और वोट करें
औरंगाबाद के निवर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह की मां पुष्पलता सिंह, बहन पूर्णिमा सिंह एवं बहु अनन्या सिंह ने शहर में जिला परिषद कार्यालय परिसर स्थित बूथ संख्या 183 पर मतदान किया। मतदान के बाद सांसद की मां ने कहा कि मेरे पुत्र जनता की सेवा करते हैं।वहीं सांसद की बहन ने कहा कि औरंगाबाद में पहली बार अपने भाई के लिए वोट दिया है। लोग भारी संख्या में घरों से निकले और वोट करें। वही सांसद की पुत्रवधु अनन्या सिंह ने कहा कि ससुराल में पहली बार वोट कर रही हूं। पहले मायके में वोट करती थी। इस बार ससुराल में अपने ससुर के लिए वोट किया है। अच्छा लग रहा है। लोगों से अपील है कि लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी निभाए। योग्य उम्मीदवार को वोट दें।
02:38 PM, 19-Apr-2024
41 डिग्री तापमान में भी मतदाताओं में उत्साह
जमुई में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। 41 डिग्री तापमान में भी लोग मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। हालांकि तेज धूप और 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे पछुआ हवा के कारण दिन के 12:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन के आंकड़े के अनुसार सिकंदरा विधानसभा  में 31.42 प्रतिशत, जमुई विधानसभा में 33.71 प्रतिशत, झाझा विधान सभा में 38.97 प्रतिशत तथा चकाई विधानसभा में 35.53 प्रतिशत मत डाले गए।
01:58 PM, 19-Apr-2024
दोपहर एक बजे तक बिहार में 32.41 फीसदी मतदान। - फोटो : अमर उजाला
जमुई में दोपहर एक बजे तक 34. 43 प्रतिशत मतदान
पहले चरण की चार लोकसभा सीटों पर एक बजे तक वोटिंग प्रतिशत जारी कर दिया गया है। सुरक्षित सीटों पर मतदान का प्रतिशत अच्छा रहा। वहीं सामान्य सीट औरंगाबाद में 33.99 प्रतिशत ही मतदान हुआ।  वहीं नवादा में 27.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। इधर, गया सुरक्षित सीट पर 30.40 प्रतिशत और जमुई सुरक्षित सीट पर 34.43 प्रतिशत पर मतदान हुआ। चार सीटों को मिलाकर कुल 32.41 प्रतिशत वोटिंग हुई है।  
01:18 PM, 19-Apr-2024
उद्योगपति व भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने डाला वोट
औरंगाबाद के जाने माने उद्योगपति व भाजपा की बिहार प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गोपाल शरण सिंह ने शुक्रवार को वोट डाला। उन्होंने शहर के आदर्श मतदान केंद्र बूथ संख्या 183 पर अपना वोट डाला। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed