08:43 AM, 11-Nov-2026
बिहार: जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ही परिवार के तीन लोगों को लगी गोली; वाराणसी रेफर
बिहार के बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बैरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
और पढ़ें
08:27 AM, 11-Nov-2026
बिहार: गया में पुलिस महकमे में हड़कंप, एसआई के कथित ऑडियो में मंथली और रिश्वत की चर्चा; एसएसपी को सौंपी जांच
बिहार के गया स्थित विष्णुपद थाने में तैनात एसआई ऋषि रंजन से जुड़े तीन कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल है। ऑडियो में मंथली, कार्रवाई रुकवाने के बदले पैसे के लेन-देन और थाने में शराब मंगवाने की कथित बातचीत का दावा किया जा रहा है। मामला आईजी विकास वैभव तक पहुंचा है। उन्होंने एसएसपी सुशील कुमार को जांच सौंपी है।
और पढ़ें
07:47 AM, 11-Nov-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
बिहार के मुंगेर जिले के हलिमपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद छत से फायरिंग की गई। इस दौरान काली प्रतिमा का विसर्जन देखकर लौट रहे 16 वर्षीय गुड्डू कुमार के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध हथियार और चार खोखे बरामद किए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़ें