{"_id":"6af3e748e5ea8ed45005d19d","slug":"sonia-viharis-set-to-become-major-hub-for-tourism-and-sports-activities-located-in-the-khadar-region-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया विहार बनेगा पर्यटन हब: दिल्ली सरकार ने तैयार की बड़ी योजना, मिलेंगी ये सुविधाएं; खादर की बदलेगी तस्वीर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया विहार बनेगा पर्यटन हब: दिल्ली सरकार ने तैयार की बड़ी योजना, मिलेंगी ये सुविधाएं; खादर की बदलेगी तस्वीर!
Wed, 11 Nov 2026 09:26 AM IST
अनुज कुमार
मोहित शुक्ला, अमर उजाला, नई दिल्ली
मोहित शुक्ला, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 11 Nov 2026 09:26 AM IST
सार
खादर वाला सोनिया विहार अब पर्यटन और खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां सड़कों का विस्तार किया जाएगा। साथ ही, बाढ़-जलभराव से निपटने के लिए खास डिजाइन तैयार होगी, जिससे क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
सोनिया विहार बनेगा पर्यटन हब
- फोटो : भूपिंदर सिंह/अमर उजाला
विस्तार
यमुना किनारे स्थित सोनिया विहार की पहचान अब तेजी से बदलने की ओर है। जिस इलाके को अब तक खादर, बाढ़ और बुनियादी सुविधाओं की चुनौतियों के लिए जाना जाता था, वहां अब पर्यटन और खेल गतिविधियों के नए रास्ते खुल रहे हैं। मंगलवार से सोनिया विहार में नमो यमुना रिवर सफारी की शुरुआत हो गई है।
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग वजीराबाद रोड पर नानकसर गुरुद्वारा टी-पॉइंट से जीरो पुस्ता तक सर्विस रोड का विस्तार कराने और सोनिया विहार पुस्ता से वाटर स्पोर्ट्स क्लब तक नया सड़क एलाइनमेंट तैयार कराने की योजना पर काम कर रहा है।
पर्यटन से रोजगार तक खुल सकती है विकास की राह
यमुना सफारी की शुरुआत और प्रस्तावित सड़क योजना को एक साथ देखें तो सोनिया विहार के लिए विकास की नई संभावनाएं बनती दिखाई दे रही हैं। एक ओर नदी में क्रूज और मनोरंजन की सुविधाएं शुरू हुई हैं, दूसरी ओर सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की तैयारी है। यदि इसके साथ खादर क्षेत्र की जल निकासी, साफ-सफाई और बाढ़ सुरक्षा पर भी लगातार काम होता है तो यह इलाका पूर्वी दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी जगह बना सकता है।
विज्ञापन
बाढ़ और जलभराव को ध्यान में रखकर बनेगा डिजाइन
यमुना का खादर क्षेत्र सामान्य शहरी जमीन से अलग है। यहां मिट्टी की प्रकृति, भूजल स्तर और मानसून में नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सड़क बनाना तकनीकी चुनौती है। इसी वजह से विभाग ने योजना में भू-तकनीकी जांच और विस्तृत ड्रेनेज प्लान को शामिल किया है। विशेषज्ञों की टीम खादर की मिट्टी की भार वहन क्षमता की जांच करेगी। इसके आधार पर सड़क की नींव और संरचना का डिजाइन तैयार होगा। बारिश के पानी की निकासी के लिए वैज्ञानिक व्यवस्था बनाई जाएगी। साथ ही पुस्ते के पास प्रस्तावित सड़क की मजबूती की जांच और डिजाइन की प्रूफ चेकिंग भी कराई जाएगी।