फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 1 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

12:30 PM, 01-Nov-2026

बिहार: 'जनादेश की चोरी', दो निर्दलीय एमएलसी के भाजपा में शामिल होने पर मनोज झा का तीखा हमला

बिहार विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीतने वाले बंशीधर ब्रजवासी और डॉ. राहुल राज के भाजपा में शामिल होने पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने इसे दल-बदल कानून का उल्लंघन बताते हुए दोनों नवनिर्वाचित विधान पार्षदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। और पढ़ें
12:02 PM, 01-Nov-2026

बिहार के 14 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, पटना में पांच नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? जानिए पूर्वानुमान

बिहार में आंधी और बारिश के अलर्ट वाले जिलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषकर खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:32 AM, 01-Nov-2026

बिहार: थाना चौकीदार की संदिग्ध मौत, जमीन पर पड़ा मिला शव; पत्नी और भाई ने जताई हत्या की साजिश की आशंका

बिहार के पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के कटेसर गांव निवासी थाना चौकीदार नागेंद्र कुमार की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घटनास्थल पर जमीन पर पड़ा मिला, जबकि बाइक पास में खड़ी थी। और पढ़ें
10:26 AM, 01-Nov-2026

कार्डिकॉन 2026: पटना में जुटे देश भर के हृदय रोग विशेषज्ञ, मंत्री निशांत ने क्या कहा, कौन सा प्रस्ताव रखा गया

कार्डिकॉन 2026 में देशभर के हृदय रोग विशेषज्ञों ने इलाज की नई तकनीकों और जटिल मामलों पर चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने उद्घाटन करते हुए युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक और हार्ट फेल्योर के मामलों पर चिंता जताई। विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक कैथेटर तकनीक से नवजात शिशुओं के जन्मजात हृदय रोगों का भी इलाज संभव है। सम्मेलन में एंजियोप्लास्टी, मिनिमली इनवेसिव बाईपास सर्जरी और हार्ट अटैक के गोल्डन ऑवर में उपचार के महत्व पर भी चर्चा हुई।

और पढ़ें
09:40 AM, 01-Nov-2026

बिहार: लिफ्ट देने के बहाने छात्रा को कार में बिठाया, सुनसान जगह पर ले जाकर हैवानियत की; जानिए पूरी कहानी

Bihar Crime News: शेखपुरा में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एसपी ने एसआईटी गठित की। आरोपी के मोबाइल नंबर से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने 12 घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। और पढ़ें
08:23 AM, 01-Nov-2026

बिहार: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सांसद आरके सिन्हा, सीएम बोले- अपूरणीय क्षति हुई है

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रविंद्र किशोर सिन्हा नोएडा स्थित आवास पर उनका निधन हो गया था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्री और नेताओं ने राजनीति और उद्योग जगत में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि पूर्व सांसद डॉ. आर.के सिन्हा का जाना बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है। दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:45 AM, 01-Nov-2026

घर तो पहुंच गए, अब वापसी की टेंशन: छठ के बाद ट्रेनें फुल, विमान किराया दोगुना; परदेसियों की बढ़ी मुश्किलें

छठ महापर्व के बाद काम पर लौटने वाले प्रवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 17 से 22 नवंबर के बीच दिल्ली, मुंबई, गुजरात और पंजाब जाने वाली कई नियमित ट्रेनों में नो रूम और लंबी वेटिंग लिस्ट की स्थिति है। श्रमजीवी, मगध, अजीमाबाद और लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। और पढ़ें
06:55 AM, 01-Nov-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के बलुआघट्टी में नाश्ते की दुकान पर एलपीजी सिलिंडर में विस्फोट से चार बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। घायलों में एक बच्चे और 35 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed