Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ae401421145ecc81e001203","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-10-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
12:48 PM, 30-Oct-2026
बिहार: भाजपा के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक डॉ. आरके सिन्हा का निधन, नोएडा में ली अंतिम सांस
बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। SIS ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. आरके सिन्हा ने नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। और पढ़ें12:07 PM, 30-Oct-2026
बिहार अलकतरा घोटाला: अपराध स्वीकार करने वाले ट्रांसपोर्टर को 16 महीने से अधिक की सजा, 29 लाख रुपये का जुर्माना
बिहार के बहुचर्चित अलकतरा घोटाले से जुड़े मामले में पटना की सीबीआई विशेष अदालत ने ट्रांसपोर्टर दूधेश्वर नाथ सिंह उर्फ डीएन सिंह को एक वर्ष, चार माह और 18 दिन के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 29 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया, जिसे उसने जमा करा दिया। और पढ़ें
विज्ञापन
11:37 AM, 30-Oct-2026
बिहार: पटना में सडक पर उतरे अभाविप के कार्यकर्ता, 'लोकतंत्र बचाने और अराजकता रोकने की अपील
पटना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाओ-अराजकता रोको के नारे के साथ सड़क पर उतर गए हैं। संगठन की ओर से गांधी मैदान से इनकम टैक्स चौराहे तक विशाल जनसभा और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अभाविप ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।और पढ़ें
11:25 AM, 30-Oct-2026
बिहार: सुप्रीम कोर्ट से अनंत सिंह को झटका, जमानत रद्द; एक दिसंबर तक करना होगा सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
बाहुबली अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। जदयू से निष्कासन के बाद अब सुप्रीम कोर्ट से उन्हें बड़ा झटका लगा रहा है। दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली जमानत रद्द कर दी गई है। कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें11:18 AM, 30-Oct-2026
अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका: दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द; 1 दिसंबर तक सरेंडर का आदेश
मोकामा के विधायक अनंत सिंह की दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है। शीर्ष अदालत ने अनंत सिंह को एक दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया है। दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार की अपील पर सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया गया। और पढ़ें11:05 AM, 30-Oct-2026
बिहार में 'अर्नब' का असर: सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत किन जिलों में कब होगी बारिश? जानिए सबकुछ
Bihar Weather News: बिहार में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। आइये जानते हैं मौसम का हाल... और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:39 AM, 30-Oct-2026
टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम: वैश्विक सूची में नौवां स्थान; भारत और एशिया का इकलौता संग्रहालय
बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। पटना स्थित बिहार म्यूजियम को वर्ष 2026 के दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ संग्रहालयों की सूची में नौवां स्थान मिला है। ‘वर्थ अ जर्नी’ की ओर से जारी इस सूची में जगह बनाने वाला यह भारत का एकमात्र संग्रहालय है। और पढ़ें10:22 AM, 30-Oct-2026
टेंडर घोटाला: आईएएस संतोष मल्ल से ईडी ने आठ घंटे की पूछताछ, दो अन्य अधिकारी भी जांच के दायरे में
बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले और धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएएस अधिकारी संतोष कुमार मल्ल से करीब आठ घंटे पूछताछ की। उनसे ठेकेदार रिशु श्री से संबंधों, आम की डिलीवरी, दिल्ली में मुलाकात और सात प्रतिशत कमीशन के आरोपों पर सवाल किए गए। और पढ़ें09:34 AM, 30-Oct-2026
बिहार: बंदी को 16 दिन अवैध रूप से जेल में रखा, जेल उपाधीक्षक की वेतनवृद्धि रोकी; 50 हजार रुपये हर्जाना
बिहार के हाजीपुर मंडल कारा में जमानत और रिहाई का आदेश मिलने के बावजूद रामनिवास गुप्ता को 16 दिन तक जेल में रखने के मामले में गृह विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने तत्कालीन जेल उपाधीक्षक और वर्तमान में बगहा उपकारा में तैनात भजन दास की एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी है। और पढ़ें09:31 AM, 30-Oct-2026