फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   ABVP Takes to Streets in Patna with 'Save Democracy, Stop Anarchy' Campaign

बिहार: पटना में सडक पर उतरे अभाविप के कार्यकर्ता, 'लोकतंत्र बचाने और अराजकता रोकने की अपील

Fri, 30 Oct 2026 11:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 30 Oct 2026 11:37 AM IST
सार

पटना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाओ-अराजकता रोको के नारे के साथ सड़क पर उतर गए हैं। संगठन की ओर से गांधी मैदान से इनकम टैक्स चौराहे तक विशाल जनसभा और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अभाविप ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।
 

विज्ञापन
ABVP Takes to Streets in Patna with 'Save Democracy, Stop Anarchy' Campaign
पटना में प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पटना में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का विशाल विरोध प्रदर्शन जारी है। 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता रोको' के आह्वान पर परिषद के कार्यकर्ता और विद्यार्थी सड़क पर उतरकर मार्च निकाल रहे हैं। प्रदर्शन गांधी मैदान से शुरू होकर इनकम टैक्स चौराहे तक जा रहा है। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष यश डबास भी शामिल हुए हैं। अभाविप का कहना है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, गरिमा और मर्यादा का सम्मान जरूरी है। संगठन इस प्रदर्शन के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दे रहा है।

विज्ञापन


युवाओं से लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने की अपील
अभाविप बिहार प्रदेश के प्रदेश मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र केवल शासन चलाने की व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह संवैधानिक संस्थाओं, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के सम्मान का आधार है। जब लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा पर आघात होता है, तब युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि अभाविप लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

विज्ञापन

बिहार: सुप्रीम कोर्ट से अनंत सिंह को झटका, जमानत रद्द; एक दिसंबर तक करना होगा सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति जनजागरण का प्रयास
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिहार प्रदेश ने कहा कि यह कार्यक्रम लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति जनजागरण का प्रयास है। परिषद युवाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान का संदेश समाज तक पहुंचाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed