11:53 AM, 08-Oct-2026
बिहार : पटना में तेजस्वी का 'राहुल रूप'; सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन में बैरिकेड पर चढ़ गए
Bihar News : जिस तरह दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बैरिकेड के ऊपर चढ़ते नजर आए, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी गुरुवार को वही रूप धरा। पटना में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महागठबंधन के प्रदर्शन के दौरान ऐसी ही तस्वीर सामने आई।
और पढ़ें
11:03 AM, 08-Oct-2026
बिहार: जेपी की आखिरी उड़ान... अपने गांव के लगाए दो चक्कर, हाथ हिलाकर दी विदाई और फिर कभी नहीं लौटे लोकनायक
पुण्यतिथि विशेष में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 1978 में सिताबदियारा की आखिरी यात्रा का भावुक किस्सा सामने आता है। गांव से विदा होते समय जेपी ने हेलीकॉप्टर से अपने गांव के दो चक्कर लगाए, लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और फिर कभी सिताबदियारा नहीं लौटे। ग्रामीण आज भी उनकी उस आखिरी मुलाकात और विदाई को याद करते हैं।
और पढ़ें
10:42 AM, 08-Oct-2026
बिहार: इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी, मशीन से गिनने पड़ रहे कैश; भागलपुर-मुंगेर समेत चार जिलों में कार्रवाई
बिहार में एक और भ्रष्ट अफसर के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। आर्थिक अपराध इकाई ने इंजीनियर के पांच ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि इंजीनियर ने काली कमाई से काफी संपत्ति बनाई है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
और पढ़ें
08:42 AM, 08-Oct-2026
बिहार: बीएसएपी के 122 जवानों की तबीयत बिगड़ी, 117 डिस्चार्ज; पांच का डीएमसीएच में इलाज जारी
दरभंगा के बीएसएपी-13 के 122 जवानों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। 117 जवानों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि पांच जवान अभी चिकित्सकीय निगरानी में हैं।
और पढ़ें
08:00 AM, 08-Oct-2026
बिहार: बेटों को खोया, पोते पर भरोसा नहीं... 65 साल के सुखराम ने पत्नी संग गयाजी में किया अपना ही पिंडदान
गयाजी में पितृपक्ष के दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी 65 वर्षीय सुखराम केवट ने अपनी पत्नी चमारी बाई के साथ जनार्दन मंदिर में अपना और पत्नी का आत्म पिंडदान किया। सुखराम ने बताया कि उनके दोनों बेटों की मौत हो चुकी है और उन्हें चिंता थी कि भविष्य में उनका पोता उनके लिए गयाजी आकर पिंडदान करेगा या नहीं।
और पढ़ें
07:58 AM, 08-Oct-2026
बिहार: जमीन विवाद पर खूनी झड़प, युवक को चाकू मारा; फायरिंग और तीन वाहनों में आग लगाने का भी आरोप
सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के जमुनागढ़ के पास भूमि विवाद को लेकर बुधवार देर रात दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान चाकू लगने से जमीद अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला करने के साथ फायरिंग और तीन वाहनों में आग लगाकर उन्हें क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है।
और पढ़ें
07:55 AM, 08-Oct-2026
बिहार: आंगनबाड़ी में सांप ने काटा, पांच साल के बच्चे की मौत; परिजनों ने सहायिका पर लगाया लापरवाही का आरोप
पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के पोथमा पर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गए पांच वर्षीय इशु कुमार को चापाकल के पास सांप ने काट लिया। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद आंगनबाड़ी सहायिका ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाने के बजाय पैदल घर भेज दिया।
और पढ़ें
07:52 AM, 08-Oct-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
नालंदा में वाणिज्य कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2017-18 से लगातार कारोबार करने के बावजूद शून्य नकद टैक्स दिखाने और बिना जीएसटी निबंधन व्यापार करने वाले 400 कारोबारियों को नोटिस जारी किया है। विभाग की कार्रवाई के बाद चालू महीने में अब तक 17 लाख रुपये का नकद टैक्स जमा कराया जा चुका है।
और पढ़ें