फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi: MEMU Train Proposed from Satna to Rampur Naikin via Rewa, Railway Board Approval Awaited

सीधी: रामपुर नैकिन तक नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, सतना-रीवा से जुड़ेगा रेल सफर, रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार

Thu, 08 Oct 2026 12:33 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 12:33 PM IST
सार

ललितपुर–सिंगरौली रेल परियोजना के तहत रामपुर नैकिन और चुरहट तक रेल लाइन पर ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। इसी बीच पश्चिम मध्य रेलवे ने सतना से रीवा होते हुए रामपुर नैकिन तक नई दैनिक मेमू यात्री ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।

विज्ञापन
Sidhi: MEMU Train Proposed from Satna to Rampur Naikin via Rewa, Railway Board Approval Awaited
photo

विस्तार

जिले में रेल कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत रामपुर नैकिन और चुरहट तक रेल लाइन पर ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। इसी बीच पश्चिम मध्य रेलवे ने सतना से रीवा होते हुए रामपुर नैकिन तक नई दैनिक मेमू यात्री ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।

विज्ञापन


पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर के सीपीआरओ मयूर वर्मा ने गुरुवार को बताया कि 7 अक्टूबर को इस ट्रेन के प्रस्ताव को रेलवे के परिचालन स्तर पर स्वीकृति मिल चुकी है। हालांकि नियमित यात्री सेवा शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है।
विज्ञापन


प्रस्तावित ट्रेन का क्या होगा समय?
प्रस्तावित समय-सारिणी के मुताबिक ट्रेन सतना से सुबह 9:15 बजे रवाना होगी। यह कैमा, सकरिया, हिनौता रामबन, बघाई रोड और तुरकी रोड स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए सुबह 10:25 बजे रीवा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीवा से ट्रेन सुबह 10:35 बजे रवाना होकर सिलपरा, गोविंदगढ़ और बघवार में ठहराव लेते हुए दोपहर 12:30 बजे रामपुर नैकिन पहुंचने का प्रस्ताव है।

वापसी में ट्रेन रामपुर नैकिन से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद बघवार, गोविंदगढ़, सिलपरा और रीवा सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए शाम 7:15 बजे सतना पहुंचने का प्रस्ताव है। इस सेवा के लिए आठ मेमू कोच प्रस्तावित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: शहडोल: कमिश्नर के दौरे के बाद भी नहीं सुधरे हालात, कलेक्टर से मिलने पैदल निकलीं एकलव्य विद्यालय की छात्राएं


रामपुर नैकिन से चुरहट तक रेल लाइन पर इंजन और स्पीड ट्रायल अगस्त 2026 में सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इसके बाद क्षेत्र में नियमित यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है। हालांकि फिलहाल रेलवे की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में ट्रेन की सेवा रामपुर नैकिन तक ही रखी गई है। चुरहट तक ट्रेन चलाने को लेकर अभी कोई अलग समय-सारिणी सामने नहीं आई है।

सीधी जिला मुख्यालय तक रेल सुविधा पहुंचाने के लिए ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत निर्माण कार्य जारी है। चुरहट से सीधी के बीच शेष निर्माण कार्य पूरा होने के साथ जरूरी निरीक्षण और रेलवे की अन्य स्वीकृतियां मिलने के बाद ही यात्री ट्रेन का विस्तार सीधी तक किया जा सकेगा। फिलहाल रामपुर नैकिन तक प्रस्तावित मेमू सेवा को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद ही इस सेवा के संचालन की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed