फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-nalanda-commercial-tax-department-notices-to-400-traders-crackdown-begins

बिहार: शून्य नकद टैक्स दिखाने वाले 400 कारोबारी रडार पर, विभाग ने थमाए नोटिस; अब तक 17 लाख रुपये टैक्स जमा

Thu, 08 Oct 2026 07:52 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 07:52 AM IST
सार

नालंदा में वाणिज्य कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2017-18 से लगातार कारोबार करने के बावजूद शून्य नकद टैक्स दिखाने और बिना जीएसटी निबंधन व्यापार करने वाले 400 कारोबारियों को नोटिस जारी किया है। विभाग की कार्रवाई के बाद चालू महीने में अब तक 17 लाख रुपये का नकद टैक्स जमा कराया जा चुका है।

विज्ञापन
bihar-nalanda-commercial-tax-department-notices-to-400-traders-crackdown-begins
वाणिज्य कर विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्तीय वर्ष 2017-18 से लगातार कारोबार करने के बावजूद सरकार को शून्य नकद टैक्स दिखाने और बिना जीएसटी निबंधन के व्यापार करने वालों पर वाणिज्य कर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने जिले में ऐसे 400 कारोबारियों की पहचान कर उन्हें विधिवत नोटिस जारी किया है। कार्रवाई के बाद चालू महीने में अब तक 17 लाख रुपये का नकद टैक्स जमा कराया जा चुका है।

विज्ञापन

दवा, कपड़ा और हार्डवेयर कारोबारी जांच के दायरे में

विभाग की जांच में मुख्य रूप से दवा के थोक और खुदरा विक्रेता, कपड़ा कारोबारी, हार्डवेयर व सैनिटरी सामान के व्यापारी, लकड़ी और फर्नीचर कारोबारी, किराना तथा खाद्यान्न व्यवसायी शामिल हैं। जीएसटीएन के आंकड़ों के अनुसार, शून्य नकद टैक्स दिखाने वाले कारोबारियों का अनुपात बिहार में देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक बताया गया है। इस मुद्दे पर 8 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाली जीएसटीएन की उच्चस्तरीय बैठक में भी समीक्षा की जानी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय पर टैक्स जमा नहीं करने वालों से बकाया राशि की वसूली ब्याज और जुर्माने के साथ की जाएगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष अभियान

मुख्यमंत्री की हालिया समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद बिना निबंधन कारोबार करने वालों को टैक्स के दायरे में लाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। नालंदा अंचल स्तर पर राज्य कर उपायुक्त पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह टीम अलग-अलग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करेगी और मौके पर जाकर उनके कारोबार का भौतिक सत्यापन भी करेगी। जांच के दौरान निबंधन, कारोबार और टैक्स भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जाएगी।

20 लाख से ज्यादा किराया आय वाले मकान मालिक भी जांच में

वाणिज्य कर विभाग ने व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अपनी संपत्ति किराए पर देने वाले मकान मालिकों को भी जांच के दायरे में लिया है। सालाना 20 लाख रुपये से अधिक किराया आय अर्जित करने वाले भू-स्वामियों को जीएसटी निबंधन के दायरे में लाया जाएगा। इसके अलावा किराए पर लागू रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म के तहत टैक्स जमा नहीं करने वाले कारोबारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। विभाग की समीक्षा में सामने आया है कि बड़ी संख्या में कारोबारी इस मद में टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं।

साइनबोर्ड पर GSTIN नहीं लगाया तो 50 हजार तक जुर्माना

विभाग ने सभी पंजीकृत दुकानदारों और कारोबारियों को अपने प्रतिष्ठान के साइनबोर्ड पर जीएसटी पहचान संख्या यानी GSTIN अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान साइनबोर्ड पर GSTIN नहीं मिलने पर जीएसटी अधिनियम की धारा 125 के तहत 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वाणिज्य कर विभाग ने कारोबारियों से समय पर नियमानुसार टैक्स जमा करने और जरूरी निबंधन पूरा कराने की अपील की है, ताकि उन्हें ब्याज, जुर्माने और अन्य कानूनी कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed