फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 26 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

12:53 PM, 26-Sep-2026

32 साल में 36 करोड़ खर्च, फिर भी खेत प्यासे: गंगा पंप नहर योजना ट्रायल में ही फेल; अब नए निर्माण की मांग

लखीसराय के सूर्यगढ़ा में 1994 में शुरू हुई हैवतगंज गंगा पंप नहर योजना पर अब तक करीब 36.50 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच सका। और पढ़ें
12:35 PM, 26-Sep-2026

जनसुराज ने बदला प्रत्याशी: घोषित उम्मीदवार के टिकट छोड़ने पर तिरहुत सीट पर नए नाम का एलान, झा की जगह यादव

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद् चुनाव को लेकर जनसुराज आज फिर सुर्खियों में है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज से दो दिन के अंदर दूसरे उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। पहले उम्मीदवार ने खुद से ही पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया था। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
विज्ञापन
11:57 AM, 26-Sep-2026

बिहार में नाबालिग से फिर बदसलूकी: इस बार भी समस्तीपुर से आया हैरान कर देने वाला वीडियो; लड़की का दुपट्टा खींचा

समस्तीपुर में तीन दिनों के भीतर नाबालिगों से मारपीट और बदसलूकी से जुड़े तीसरे वीडियो के वायरल होने का मामला सामने आया है। नया वीडियो कल्याणपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग एक लड़की को घेरकर उसके साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी वीडियो की सत्यता, लोकेशन और तारीख की पुष्टि कर रही है। और पढ़ें
11:43 AM, 26-Sep-2026

बिहार: म्यूल अकाउंट के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, 400-500 ग्रामीणों के खाते खुलवाए; कैसे खुली पोल?

Mule Accounts Exposed: साइबर ठगों ने योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से बैंक खाते खुलवाए। करीब 400 से 500 लोगों के खाते खोले गए। पुलिस को जब मामले का पता चला तो वह भी दंग रह गई। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
11:35 AM, 26-Sep-2026

बिहार: पटना में कर्ज के रुपये को लेकर खूनी खेल, युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश; जानिए पूरा मामला

कर्ज के रुपये को लेकर विवाद में एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। इसकी चपेट में एक अन्य युवक भी आ गया। दोनों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

और पढ़ें
11:13 AM, 26-Sep-2026

बिहार: चक्रवाती तूफान अर्णब ने बिगाड़ा मौसम, पटना में लगातार बारिश; कोसी-गंडक में उफान से कहां बाढ़ का खतरा?

बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आज पटना समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का भी खतरा है। साथ ही लगातार हो रही है बारिश के कारण नदियां भी उफान पर है। इससे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:03 AM, 26-Sep-2026

वैशाली में दोस्त ने ही युवक को मारी गोली: पहले हुआ विवाद, समझाने पर मामला शांत; कुछ देर बाद सीने में दागी गोली

वैशाली के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात आपसी विवाद के बाद एक युवक को उसके ही दोस्त ने गोली मार दी। नखास स्थित एसबीआई एटीएम के पास हुई इस घटना में भोला महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। और पढ़ें
10:20 AM, 26-Sep-2026

बिहार एमएलसी चुनाव: महागठबंधन और जदयू नेताओं की कलह का लाभ किसे, भाजपा की सूची कब? आठ सीटों पर सियासी घमासान

Bihar Election : बिहार में फिर चुनाव है। बिसात बिछ रही है। जितनी बिछी है, उसपर शह-मात का खेल शुरू हो चुका है। बाकी कुछ मोहरे मैदान में उतारे जाने बाकी हैं। बिहार विधान परिषद् की आठ सीटों पर चुनाव का मौजूदा राजनीतिक गणित यहां बारीकी से समझें। और पढ़ें
10:09 AM, 26-Sep-2026

बिहार: स्कूल में छात्राओं से अभद्र व्यवहार, आरोपी शिक्षक और प्रधानाध्यापिका निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड स्थित लालू छपरा मध्य विद्यालय में छात्राओं से अभद्र व्यवहार और गलत तरीके से स्पर्श करने के आरोप के मामले में शिक्षा विभाग ने आरोपी विशिष्ट शिक्षक रतन लाल सहनी और प्रभारी प्रधानाध्यापिका कलावती कुमारी को निलंबित कर दिया है। और पढ़ें
09:48 AM, 26-Sep-2026

अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार: वार्ड से इमरजेंसी तक देखी व्यवस्था, दवाओं की कमी पर दिए निर्देश

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोमवार को गयाजी के प्रभावती अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड, इमरजेंसी और मदर एंड चाइल्ड डिपार्टमेंट की व्यवस्थाएं देखीं और मरीजों से इलाज व सुविधाओं की जानकारी ली।  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed