10:24 PM, 14-Sep-2026
बिहार: हरितालिका तीज पर दर्दनाक हादसा, धावा नदी में डूबी विवाहिता; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र में हरितालिका तीज के दिन धावा नदी में स्नान करने गई विवाहिता की डूबने से मौत हो गई। मई खुर्द गांव के पास हादसे के बाद करीब आधे घंटे की खोजबीन में महिला को अचेत हालत में बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें
09:48 PM, 14-Sep-2026
बिहार: गयाजी में मंच पर आमने-सामने हुए मंत्री-विधायक, ‘ठेकेदार’ वाले बयान पर विजय सिन्हा ने दिया जवाब
गयाजी में आयोजित इन्फ्रा बिल्ट एक्सपो के मंच पर जदयू विधायक मनोरमा देवी और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के बीच बयानों को लेकर सियासी नोकझोंक देखने को मिली।
और पढ़ें
09:17 PM, 14-Sep-2026
पूर्णिया: अब्दुल जलील मस्तान सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे की नमाज में उमड़ा जनसैलाब; नम आंखों से दी अंतिम विदाई
बिहार के पूर्व मंत्री और अमौर से छह बार विधायक रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी अब्दुल जलील मस्तान को उनके पैतृक गांव में नम आंखों के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
और पढ़ें
08:30 PM, 14-Sep-2026
बिहार में बड़ी वारदात : बाइक से गिराकर ताबड़तोड़ फायरिंग; मुखिया के देवर को गोलियों से भूना, मौत
मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने नरदह पंचायत की मुखिया रीता देवी के देवर विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिराया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
और पढ़ें
08:22 PM, 14-Sep-2026
बिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम
खगड़िया में बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। परबत्ता थाना क्षेत्र के अकहा चौक के पास एक भाई को डूबता देख दूसरा उसे बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गया, लेकिन दोनों की जान चली गई।
और पढ़ें
08:07 PM, 14-Sep-2026
बिहार: सेंट्रिंग खोलने के दौरान सेप्टिक टैंक में हादसा, जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत; तीसरे की हालत गंभीर
मुजफ्फरपुर में नवनिर्मित मकान की सेप्टिक टंकी की सेंट्रिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एसएसपी आवास के पास हुआ। तीसरे मजदूर को बचाव के दौरान गैस की चपेट में आने पर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें
07:25 PM, 14-Sep-2026
बेगूसराय: पावर हाउस में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट के बाद ट्रांसफार्मर और स्विचयार्ड धू-धूकर जले
बेगूसराय पावर हाउस परिसर में सोमवार को शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से बरौनी-2 फीडर का पावर ट्रांसफार्मर और स्विचयार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
और पढ़ें
06:44 PM, 14-Sep-2026
मुजफ्फरपुर में एसटीएफ का बड़ा एक्शन: कुख्यात रौशन सिंह समेत तीन बदमाश गिरफ्तार; हथियार-कारतूस बरामद
मुजफ्फरपुर में बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाहन जांच के दौरान हथियार और कारतूस के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुख्यात रौशन सिंह भी शामिल है, जिसके खिलाफ पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और सारण में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
और पढ़ें
06:30 PM, 14-Sep-2026
बिहार: गयाजी स्टेशन पर नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
गयाजी रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नारकोश के तहत आरपीएफ, अपराध आसूचना शाखा और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने तेजस राजधानी एक्सप्रेस से एक महिला यात्री को 15.822 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 7.91 लाख रुपये बताई जा रही है।
और पढ़ें
05:57 PM, 14-Sep-2026
हिंदी दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम; जुटेंगे साहित्यकार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हिंदी दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए हिंदी को बिहार की पहचान, संस्कृति और समृद्ध साहित्यिक परंपरा की अभिव्यक्ति बताया। उन्होंने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने की घोषणा की।
और पढ़ें