मुजफ्फरपुर में एसटीएफ का बड़ा एक्शन: कुख्यात रौशन सिंह समेत तीन बदमाश गिरफ्तार; हथियार-कारतूस बरामद
मुजफ्फरपुर में बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाहन जांच के दौरान हथियार और कारतूस के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुख्यात रौशन सिंह भी शामिल है, जिसके खिलाफ पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और सारण में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विस्तार
मुजफ्फरपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ की ज्वाइंट कार्रवाई में वाहन जांच के दौरान हथियार और कारतूस के साथ तीन बदमाशों को पकड़ा गया है। पकड़े गए बदमाशों में एक कुख्यात बदमाश रौशन सिंह भी शामिल है, जिसके ऊपर तीन जिले पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और सारण में डकैती, आर्म्स एक्ट, दंगा फैलाने, हत्या के प्रयास के अलावा लूटपाट जैसे मामले दर्ज रहे हैं।
गिरफ्तार रौशन सिंह के ऊपर पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना, सारण जिले के सोनपुर थाना के अलावा मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना और साहेबगंज थाने में ये सभी मामले दर्ज रहे हैं। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी है।
वाहन से हथियार और कारतूस बरामद किए गए
दरअसल, सक्रिय पुलिसिंग के तहत चलाए जा रहे पुलिस के विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर के पास एक स्कॉर्पियो पर सवार तीन लोगों को जांच के लिए रोका गया था। इस दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो रोककर जांच की तो वाहन से हथियार और कारतूस बरामद किए गए।
पकड़े गए आरोपियों में रौशन सिंह मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी मुकुंद प्रियम काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र और तीसरा श्रीराम कुमार रामपुर हरि थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- बिहार: न पासपोर्ट था, न वीजा फिर इस जिले में क्या कर रहे थे म्यांमार के चार नागरिक? अवैध घुसपैठ का बढ़ा शक!
पूरे मामले में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि तीन बदमाशों को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक कुख्यात रौशन सिंह है, जबकि दो अन्य उसके साथ थे और इसी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर जांच के दौरान उन्हें पकड़ लिया।
इनके पास से हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन और वाहन जब्त किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक कुख्यात रौशन सिंह शामिल है, जिसके ऊपर सात कांड पूर्वी चंपारण, सारण और मुजफ्फरपुर जिले में दर्ज रहे हैं। अन्य पकड़े गए लोगों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और इनके गिरोह का सत्यापन किया जा रहा है।

कुख्यात सहित तीन गिरफ्तार