फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Women died in drowning river on haritalika teej aurangabad bihar news bihar police investigation

बिहार: हरितालिका तीज पर दर्दनाक हादसा, धावा नदी में डूबी विवाहिता; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Mon, 14 Sep 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2026 10:24 PM IST
सार

औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र में हरितालिका तीज के दिन धावा नदी में स्नान करने गई विवाहिता की डूबने से मौत हो गई। मई खुर्द गांव के पास हादसे के बाद करीब आधे घंटे की खोजबीन में महिला को अचेत हालत में बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Women died in drowning river on haritalika teej aurangabad bihar news bihar police investigation
अस्पताल पहुंचे परिजन

विस्तार

सुहागिनों के पर्व हरितालिका तीज पर औरंगाबाद जिले में सोमवार की शाम दर्दनाक हादसे में एक सुहागिन की मौत हो गई। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र में मई खुर्द गांव के पास की है। मृतका की पहचान मई खुर्द गांव निवासी लालमोहन यादव की पत्नी प्रतिमा कुमारी (30) के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

तीज पर्व को लेकर धावा नदी में स्नान करने गई थी विवाहिता
मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिमा कुमारी सोमवार की शाम मई खुर्द गांव के पास धावा नदी में स्नान करने गई थी। इसी दौरान नदी में स्नान करते समय उसका पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

अचेत हालत में नदी से बाहर निकाला गया
हादसे के बाद ग्रामीणों ने नदी में महिला की खोजबीन शुरू की। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद प्रतिमा कुमारी को अचेत हालत में नदी से बाहर निकाला गया। महिला को नदी से निकाले जाने के बाद परिजन उसे जीवित समझकर तत्काल इलाज के लिए रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. लालजी यादव ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई प्रतिमा
बताया जाता है कि मृतका के पति लालमोहन यादव दूसरे राज्य में रहकर ड्राइवर का काम करते हैं। प्रतिमा कुमारी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, परिवार की जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा प्रतिमा के ऊपर ही था।



ये भी पढ़ें- बिहार: सेंट्रिंग खोलने के दौरान सेप्टिक टैंक में हादसा, जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत; तीसरे की हालत गंभीर

पोस्टमार्टम कराने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वहीं, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों से आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद मई खुर्द गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed