10:21 AM, 05-Sep-2026
बिहार में IAS अधिकारियों का फेरबदल: गुंजन सिंह बनीं सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक, और कौन-कौन अधिकारी कहां गए?
बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले का सिलसिला जारी है। जन्माष्टमी की रात फिर से अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की गई है। आइए जानते हैं कौन कहां गए?
और पढ़ें
10:21 AM, 05-Sep-2026
बिहार: मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेंटर से बी-पॉजिटिव प्लेटलेट की यूनिट गायब, 10 कर्मियों से मांगा लिखित जवाब
अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ब्लड सेंटर से 1 सितंबर को बी पॉजिटिव प्लेटलेट की एक यूनिट का रिकॉर्ड नहीं मिलने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रशासन ने इवनिंग और नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात 10 कर्मियों से 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
और पढ़ें
09:48 AM, 05-Sep-2026
बिहार: यहां प्रसूता की मौत के बाद बवाल, अपेक्स अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद पथराव; दो बार एनएच-27 किया जाम
मधुबनी के झंझारपुर में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दो बार एनएच-27 जाम कर दिया। अस्पताल में तोड़फोड़ और पथराव के बाद स्टाफ फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव अस्पताल के सामने रखकर परिजन पहले चार लाख और बाद में पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़ गए हैं
और पढ़ें
09:11 AM, 05-Sep-2026
बिहार: फर्जी आईडी से 17 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दो लाख की मांग का आरोप
मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी को फर्जी सोशल मीडिया आईडी के जरिए प्रेमजाल में फंसाने, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और दो लाख रुपये मांगने का आरोप है। पीड़िता ने देह व्यापार के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
और पढ़ें
08:44 AM, 05-Sep-2026
नालंदा खुला विश्वविद्यालय में बढ़े पांच नए कोर्स, अब 51 पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला; 21 सितंबर तक करें आवेदन
नालंदा खुला विश्वविद्यालय में पांच नए पाठ्यक्रमों को मान्यता मिलने के बाद कुल पाठ्यक्रमों की संख्या 51 हो गई है। इनमें बीए हिंदी, बीए गृह विज्ञान, बीएससी गृह विज्ञान, एमए डिजास्टर मैनेजमेंट और एमएससी डिजास्टर मैनेजमेंट शामिल हैं।
और पढ़ें
07:55 AM, 05-Sep-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
बक्सर के डुमरांव में छात्राओं के यौन शोषण के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। गिरफ्तार और फरार शिक्षकों के जब्त मोबाइल की फॉरेंसिक जांच और सीडीआर के जरिए घटना से जुड़ी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। पुलिस ने डुमरांव के दो होटलों के एक-एक कमरे को सील कर एफएसएल जांच कराई है।
और पढ़ें