फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 05 Sep 2026 04:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 5 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

03:51 PM, 05-Sep-2026

सारण में बाढ़ का तांडव: दिघवारा में मही नदी का टूटा बांध, NH-19 पर पहुंचा पानी; छपरा में विकराल होती स्थिति

सारण में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिघवारा में मही नदी का बांध टूटने से कई गांवों में पानी फैल गया है, जबकि एनएच-19 पर भी बाढ़ का पानी चढ़ने लगा है। जिले के 11 प्रखंडों में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। और पढ़ें
03:25 PM, 05-Sep-2026

बिहार: गंगा-बाया के उफान से इन तटीय इलाकों में तबाही, 56 से अधिक गांव जलमग्न; 57 स्कूलों में घुसा पानी

समस्तीपुर में गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर से तीन प्रखंडों के 56 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। करीब दो लाख की आबादी प्रभावित है, जबकि 57 स्कूलों में पानी घुसने से पढ़ाई बंद हो गई है और आवागमन के लिए 82 नावों का परिचालन शुरू किया गया है। और पढ़ें
विज्ञापन
03:03 PM, 05-Sep-2026

बिहार: उषा कुमारी को मिलेगा राज्य शिक्षक सम्मान 2026, पटना में होंगी सम्मानित; नवाचारी शिक्षण से बनाई पहचान

मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय कोठिया कन्या की प्रधान शिक्षिका उषा कुमारी का राज्य शिक्षक सम्मान 2026 के लिए चयन हुआ है। नवाचारी शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों, खेल-खेल में पढ़ाई और बच्चों के प्रति समर्पण के लिए उन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना में सम्मानित किया जाएगा।
  और पढ़ें
02:35 PM, 05-Sep-2026

बिहार में बाढ़ का कहर: पटना समेत कई जिलों के निचले इलाके में फैला पानी, 6.65 लाख लोग प्रभावित; जानिए हाल

Bihar Flood Update: गंगा के बढ़ते दबाव को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने निचले इलाकों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है। घाटों की लगातार निगरानी हो रही है। अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। और पढ़ें
01:56 PM, 05-Sep-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में शराब धंधेबाज ने चौकीदार पर लोहे की रॉड से किया हमला, पैर की हड्डी टूटी; आरोपी फरार

मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के सरहंचिया गांव में शराब कारोबार के आरोपी ने पुलिस कार्रवाई के दौरान चौकीदार मोहम्मद जैनुल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में चौकीदार के दाहिने पैर की एड़ी की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उसे एसकेएमसीएच से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया।  और पढ़ें
01:32 PM, 05-Sep-2026

बिहार: ओटीए में 253 कैडेट बने सेना के अधिकारी, सेरेमनी में सजे कंधों पर सितारे; शपथ लेकर शुरू किया सैन्य सफर

गयाजी स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) के 253 कैडेटों को भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्रदान किया गया।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:59 PM, 05-Sep-2026

बिहार: दो और मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई का रास्ता साफ, समस्तीपुर और छपरा में 50-50 सीटों को मंजूरी

Bihar Medical College News: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य बिहार में ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था तैयार करना है, जहां लोगों को गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही क्षेत्र में घर के नजदीक उपलब्ध हों। नए मेडिकल कॉलेज और MBBS सीटों में वृद्धि इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। और पढ़ें
12:43 PM, 05-Sep-2026

बिहार: महज 200 रुपये के विवाद में हैवान बना पति, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र में दो सौ रुपये के विवाद को लेकर महिला सोनी देवी की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के ससुर ने अपने बेटे संतोष राम पर बहू की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। और पढ़ें
11:38 AM, 05-Sep-2026

बिहार: खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से दंपती की मौत, दो साल पहले बेटे की डूबने से गई थी जान; अनाथ हुए मासूम

पटना के भगवानगंज थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। इस परिवार पर करीब दो वर्ष पहले भी त्रासदी आई थी, जब उनके 14 वर्षीय बेटे की डूबने से मौत हो गई थी। अब दंपती की मौत के बाद उनके छोटे बच्चों के सामने परवरिश और भविष्य का संकट खड़ा हो गया है।  और पढ़ें
11:18 AM, 05-Sep-2026

बिहार: दूसरे के टीईटी रोल नंबर पर बन गए शिक्षक! 11 साल पुराने प्रमाण-पत्र ने खोला फर्जीवाड़ा, दो पर एफआईआर

बेगूसराय के बखरी प्रखंड में शिक्षक नियोजन से जुड़े कथित फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र का मामला सामने आया है। निगरानी विभाग की जांच में एक शिक्षक के प्रमाणपत्र पर दर्ज रोल नंबर दूसरे अभ्यर्थी के नाम का मिला, जबकि वास्तविक रिकॉर्ड में वह अभ्यर्थी 55 अंक के साथ अनुत्तीर्ण थी। मामले में दो शिक्षकों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed